किडनी क्रिएटिनिन कैसे कम करें आयुर्वेद से?

किडनी क्रिएटिनिन कैसे कम करें आयुर्वेद से? – Kidney Creatinine Kaise Kam Karein Ayurved Se?

आजकल किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। जब भी किडनी की जांच कराई जाती है तो रिपोर्ट में ज़्यादातर क्रिएटिनिन का बढ़ना सामने आता है। अगर क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ आता है तो यह किडनी के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है जो आपको किडनी फेलियर तक पहुँचा सकता है। ऐसे में लोग सुरक्षित इलाज चाहते हैं और ये सवाल अक्सर पूछते हैं कि “किडनी क्रिएटिनिन कैसे कम करें आयुर्वेद से?” इस बारे में डीटेल में जानकारी नीचे शेयर की गई है साथ ही किडनी और क्रिएटिनिन से जुड़ी दूसरी अहम बातें भी समझाई गई हैं।

क्रिएटिनिन क्या होता है? – Creatinine kya hota hai?

क्रिएटिनिन एक तरह का वेस्ट है जो हमारी मांसपेशियों से बनता है। नॉर्मल स्थिति में किडनी इसे खून से छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो यह गंदगी बॉडी में जमा होने लगती है और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है।

क्रिएटिनिन बढ़ने के कारण – Creatinine badhne ke kaaran

क्रिएटिनिन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • किडनी की कमजोरी
  • ज़्यादा प्रोटीन लेना
  • कम पानी पीना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • डायबिटीज
  • ज्यादा दर्द की दवाइयाँ लेना
  • यूरिन में इंफेक्शन
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

अगर वक़्त पर ध्यान न दिया जाए तो यह किडनी फेल होने तक की स्थिति पैदा कर सकता है।

किडनी क्रिएटिनिन कैसे कम करें आयुर्वेद से? – Kidney Creatinine Kaise Kam Karein Ayurved Se?

आयुर्वेद में किडनी को वृक्क कहते हैं। आयुर्वेद मानता है कि किडनी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती है।

जब शरीर में वात और कफ दोष बढ़ जाते हैं, तब मूत्र प्रणाली कमज़ोर हो जाती है और टॉक्सिनस बाहर नहीं निकल पाते। इसी वजह से खून में क्रिएटिनिन बढ़ने लगता है। ऐसे में, अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ईन आयुर्वेदिक दवाइयों का इस्तेमाल कर, क्रिएटिनिन कम किया जा सकता है –

1. पुनर्नवा का सेवन

पुनर्नवा एक बहुत ही जानी-मानी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो किडनी की सफाई करती है। यह सूजन कम करती है, पेशाब की मात्रा बढ़ाती है, किडनी को डिटॉक्स करती है। पुनर्नवा का काढ़ा या चूर्ण डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

2. गोक्षुर (गोखरू)

गोक्षुर पेशाब संबंधी रोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह किडनी की कमजोरी दूर करता है, पेशाब में जलन कम करता है और क्रिएटिनिन कम करने में मदद करता है।

3. वरुण

वरुण जड़ी-बूटी किडनी स्टोन और यूरिन रुकावट में बहुत उपयोगी दवा है। यह मूत्र मार्ग को साफ करता है, किडनी को मजबूत बनाता है और सूजन कम करता है।

4. कासनी

कासनी खून को साफ करने और किडनी को ठंडक देने वाली जड़ी-बूटी है। यह बॉडी से टॉक्सिन निकालने में मदद करती है और क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने में उपयोगी है।

5. त्रिफला

त्रिफला बॉडी की गंदगी को बाहर निकालने का प्राकृतिक उपाय है। यह पाचन सुधारता है, शरीर से गंदगी निकालता है, किडनी पर लोड़ कम करता है

क्रिएटिनिन कम करने के लिए आयुर्वेदिक डाइट – Creatinine kam karne ke liye ayurvedic diet

आयुर्वेद में भोजन को भी दवा माना गया है। सही डाइट से किडनी को बहुत राहत मिलती है। इसलिए, क्रिएटिनिन कम करने के लिए ये खाएं –

  • लौकी
  • तोरी
  • परवल
  • सेब
  • पपीता
  • चावल
  • दलिया
  • नारियल पानी (डॉक्टर से पूछकर)

हाई क्रिएटिनिन वाले ये न खाएं –

  • ज़्यादा नमक
  • ज्यादा प्रोटीन
  • रेड मीट
  • फास्ट फूड
  • पैकेट वाला खाना
  • कोल्ड ड्रिंक

क्रिएटिनिन कम करने के लिए बदलें अपनी लाइफस्टाइल – Creatinine kam karne ke liye badle apni lifestyle

  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं
  • रोज हल्की वॉक करें
  • ज्यादा देर तक भूखे न रहें
  • नींद पूरी लें
  • स्ट्रेस से बचें

तनाव भी किडनी को कमजोर करता है, इसलिए योग और प्राणायाम को रूटीन में जरूर शामिल करें।

क्रिएटिनिन कम करने के लिए उपयोगी योगासन – Creatinine kam karne ke liye upyogi yogasan

  • भुजंगासन
  • पवनमुक्तासन
  • मंडूकासन
  • अनुलोम-विलोम

ये योगासन किडनी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और अंगों को मजबूत बनाते हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या आयुर्वेदिक काढ़ा क्रिएटिनिन कम करता है? – Kya ayurvedic kadha creatinine kam karta hai?

हाँ, पुनर्नवा, वरुण और गोक्षुर से बना काढ़ा किडनी को मजबूत बनाता है।

क्रिएटिनिन कम करने के लिए कौन सी सब्ज़ी खाएं? – Creatinine kam karne ke liye kaun si sabzi khayein?

लौकी, तोरी, परवल, टिंडा और घीया बहुत फायदेमंद हैं।

क्या पानी पीने से क्रिएटिनिन कम होता है? – Kya paani pine se creatinine kam hota hai?

हाँ, पर्याप्त पानी पीने से किडनी साफ रहती है और क्रिएटिनिन कंट्रोल होता है।

क्रिएटिनिन बढ़ने पर कौन सा दोष बढ़ता है? – Creatinine badhne par kaun sa dosh badhta hai?

आयुर्वेद के हिसाब से वात और कफ दोष बढ़ने से किडनी कमजोर होती है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी क्रिएटिनिन कैसे कम करें आयुर्वेद से। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार का क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से क्रिएटिनिन कम करने का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //