किडनी टेस्ट कितनी बार करवाना चाहिए?
किडनी (Kidney) हमारे शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को निकालने, शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने तथा ब्लड प्रेशर के नियंत्रिण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किडनी की बीमारी शुरुआती चरण में अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर समय-समय पर किडनी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) या किडनी की बीमारी (Kidney Disease) के जोखिम वाले लोगों के लिए किडनी टेस्ट (Kidney Test) करवाना बहुत जरूरी है। इसीलिए, अधिकतर लोगों सवाल करते हैं कि किडनी टेस्ट कितनी बार करवाना चाहिए? आज के ब्लॉग में हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही आप जानेंगे कि किडनी टेस्ट क्या है, किडनी डैमेज के शुरुआती लक्षण और कारण क्या हैं।
किडनी टेस्ट क्या है? - Kidney Test Kya Hai?
किडनी टेस्ट में आमतौर पर खून और पेशाब की जांच शामिल होती है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि किडनी कितनी अच्छी तरह काम कर रही है। साथ ही यह टेस्ट पेशाब में प्रोटीन या एल्ब्यूमिन की मौजूदगी के बारे में बताता है। किडनी की जांच में डॉक्टर आपकी स्थिति के अनुसार Serum Creatinine, eGFR, UACR/Urine Albumin और Urine Routine Test जैसी जांच लिख सकते हैं। eGFR किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता का अनुमान देता है। जबकि, UACR पेशाब में albumin की मात्रा का पता लगाने में मदद करता है।
किडनी टेस्ट कितनी बार कराना चाहिए? - Kidney Test Kitni Baar Karana Chahiye?
इसका कोई एक नियम सभी मरीजों पर लागू नहीं होता।
स्वस्थ व्यक्ति- यदि कोई व्यक्ति स्वस्थ है और उसे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग या किडनी की बीमारी का कोई जोखिम नहीं है, तो उनके लिए बार-बार किडनी टेस्ट कराना जरूरी नहीं है। ऐसे में डॉक्टर जांच की आवश्यकता आपकी उम्र और व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तय करते हैं।
डायबिटीज वाले व्यक्ति- डायबिटीज किडनी की बीमारी का महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। डायबिटिक मरीजों को साल में कम से कम एक बार eGFR और Urine Albumin/UACR जांच जरूर करवानी चाहिए। टाइप-2 डायबिटीज में स्क्रीनिंग डायबिटीज के निदान के समय से शुरू की जाती है। जबकि, टाइप-1 डायबिटीज में डॉक्टर बीमारी के लगभग 5 साल बाद स्क्रीनिंग शुरू करते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति- लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में डॉक्टर जोखिम के अनुसार आपको नियमित करने जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।
किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति- CKD यानी क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित व्यक्ति को सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक नियमित जांच करानी पड़ सकती है। कुछ मामलों में जांच की आवृत्ति CKD स्टेज, eGFR, Urine Albumin और बीमारी बढ़ने की जोखिम पर निर्भर करती है।
किडनी रोग के शुरुआती लक्षण क्या हैं? - Kidney Disease Ke Shuruati Lakshan Kya Hain?
किडनी की बीमारी बढ़ने पर आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:
- पैरों या टखनों में सूजन
- आंखों के आसपास सूजन
- पेशाब में झाग आना
- पेशाब की मात्रा में बदलाव
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब में खून आना
- कमजोरी और थकान
- भूख में कमी होना
- मतली या उल्टी
- त्वचा में खुजली होना
- मांसपेशियों में ऐंठन
- सांस लेने में कठिनाई
इनमें से कई लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं में भी हो सकते हैं। ऐसे में किडनी की बीमारी का पता लगाने के लिए चिकित्सीय जांच कराना जरूरी है।
किडनी रोग के प्रमुख कारण क्या हैं? - Kidney Disease Ke Pramukh Karan Kya Hain?
किडनी रोग के कुछ प्रमुख कारणों में शामिल हैं:
- डायबिटीज
- हाई ब्लड प्रेशर
- किडनी इंफेक्शन
- किडनी में पथरी या रुकावट
- कुछ ऑटोइम्यून बीमारियां
- हृदय संबंधी बीमारी
- मोटापा या अधिक वजन
- बिना सलाह के दवाएं लेना
- एक्यूट किडनी इंजरी
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर CKD के महत्वपूर्ण जोखिम कारकों में से एक हैं।
डॉक्टर को कब दिखाएं? - Doctor Ko Kab Dikhayen?
यदि पेशाब में खून दिखाई दे, पेशाब की आकृति बहुत कम हो जाए, शरीर में अचानक गंभीर सूजन हो, सांस लेने में कठिनाई हो, कमजोरी और थकान हो या किडनी की रिपोर्ट में अचानक बड़ा बदलाव नज़र आए, तो जल्द से जल्द किसी अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
FAQs
क्या सामान्य क्रिएटिनिन स्वस्थ किडनी का संकेत है?
नहीं, किडनी की पूरी स्थिति समझने के लिए eGFR और UACR/Urine albumin जैसे अन्य टेस्ट कराना भी महत्वपूर्ण है।
क्या अधिक प्रोटीन खाने से किडनी टेस्ट प्रभावित हो सकता है?
कुछ परिस्थितियों में प्रोटीन की अधिक मात्रा का सेवन Creatinine और Urine protein measurement को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में टेस्ट से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
क्या UACR और Urine Protein Test एक ही हैं?
नहीं, यह दोनों ही टेस्ट पेशाब से संबंधित जानकारी देते हैं। लेकिन, UACR खासतौर से Albumin और Creatinine के अनुपात को मापता है।
क्या डायबिटीज में केवल Creatinine Test पर्याप्त हैं?
नहीं, डायबिटीज में kidney screening के लिए eGFR के साथ Urine albumin/UACR देखना भी महत्वपूर्ण है।
क्या किडनी की बीमारी बिना लक्षण के हो सकती है?
हां, शुरुआती CKD में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। ऐसे में जोखिम वाले लोगों में स्क्रीनिंग जरूरी है।
Clinical Experience
Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पाकर किडनी की समस्या से राहत पाई है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि किडनी टेस्ट कितनी बार करवाना चाहिए? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































