किडनी रोग में कौन-सी दवाएं नुकसानदायक? – Kidney Rog Mein Kaun-si Dawayein Nuksandayak?
किडनी रोग में वो दवाएं ज़्यादा नुकसानदायक होती हैं जो किडनी पर प्रेशर ज़्यादा बढ़ा देती हैं। ऐसी दवाएं बीमारी को और ज़्यादा बढ़ा सकती हैं। अगर किडनी के patient बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेते हैं, तो इससे भी किडनी पर extra प्रेशर पड़ सकता है और नुकसान बढ़ सकता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो कुछ दवाएं किडनी पर भारी पड़ सकती हैं। कई बार ये दवाएं किडनी की capacity को और कम कर देती हैं। इसलिए किडनी रोगियों को यह जानना बहुत जरूरी है कि ‘किडनी रोग में कौन-सी दवाएं नुकसानदायक हैं?’
दर्द निवारक दवाएं और किडनी – Painkillers aur kidney
आमतौर पर लोग सिर दर्द, कमर दर्द या जोड़ों के दर्द में दर्द कम करने वाली दवाएं (painkillers) लेते हैं जो किडनी रोगियों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। इन दवाओं के लगातार उपयोग से किडनी में ब्लड फ्लो कम हो सकता है। जब किडनी को ठीक से खून नहीं मिलता, तो उसकी फिल्टर करने की क्षमता कमजोर हो सकती है। इसलिए, किडनी रोगियों को दर्द की दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
दर्द निवारक दवाओं/Painkillers के संभावित साइड इफेक्ट्स – Painkillers ke sambhavit side-effects
- किडनी फंक्शन का तेजी से कम होना
- बॉडी में पानी और नमक जमा होना
- ब्लड प्रेशर का बढ़ना
- किडनी फेलियर का खतरा
एंटीबायोटिक दवाएं (Antibiotics) और किडनी – Antibiotics aur kidney
इन्फेक्शन होने पर एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। लेकिन, कुछ एंटीबायोटिक दवाएं किडनी पर direct असर डाल सकती हैं। किडनी की कमजोरी होने पर बॉडी इन दवाओं को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती। इससे दवा बॉडी में जमा होने लगती है और किडनी पर टॉक्सिक असर पड़ सकता है। इसलिए, किडनी patients को एंटीबायोटिक की डोज डॉक्टर से पूछकर ही लेनी चाहिए।

.webp)





















