क्या होता है क्रोनिक किडनी रोग - Kya hota hai Chronic Kidney Rog?
क्रोनिक किडनी रोग एक ऐसी कंडीशन है जिसमें किडनी समय के साथ धीरे-धीरे खराब हो जाती है और वह खून को फ़िल्टर करने और वेस्ट मटेरियल को बॉडी से बाहर निकालने का काम ठीक से नहीं कर पाती। इसे क्रोनिक रीनल फेल्योर के रूप में भी जाना जाता है।
यह एक बहुत ही सीरियस बीमारी है, क्योंकि इससे किडनी फ़ैल भी हो सकती है इसलिए, इस बात का ज़रूर ध्यान रखें कि क्रोनिक किडनी रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? लेकिन इससे पहले इस रोग के बारे में कुछ दूसरी ज़रूरी जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।























