डायबिटीज के लिए सबसे अच्छा नाश्ता क्या है? – Diabetes Ke Liye Sabse Accha Nashta Kya Hai?
संतुलित, हेल्दी और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने वाला नाश्ता डायबिटीज के लिए सबसे अच्छा होता है। हर डायबिटीज रोगी को नाश्ते से जुड़ी जानकारियाँ डीटेल में जाननी चाहिए, जैसे – ज़रूरी पोषक तत्व, फायदेमंद dishes, ज़रूरी परहेज़ आदि। इससे उपचार में बहुत मदद मिलती है।
डायबिटीज में नाश्ता क्यों ज़रूरी है? – Diabetes mein nashta kyon zaruri hai?
रात भर के फास्ट के बाद बॉडी को एनर्जी की ज़रूरत होती है इसलिए, डायबिटीज में सुबह का नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। नाश्ता नहीं करने से ब्लड शुगर अचानक गिर या बढ़ सकता है। सही नाश्ता करने से बॉडी को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती है और पूरे दिन शुगर लेवल balanced रखने में मदद मिलती है। इसलिए, ज़्यादातर डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को रोज़ सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहिए।

.webp)




















