डायबिटीज में सुबह क्या खाना चाहिए?

डायबिटीज के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

सुबह का सही खाना करेगा डायबिटीज के उपचार में मदद – Subah ka sahi khana karega diabetes ke upchaar mein madad

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें डाइट का सबसे बड़ा रोल होता है। खासतौर पर सुबह का नाश्ता पूरे दिन के ब्लड शुगर लेवल पर असर डालता है। अगर सुबह सही चीजें खाई जाएँ, तो शुगर कंट्रोल में रहती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। वहीं गलत नाश्ता करने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए, यह जानना बहुत जरूरी है कि डायबिटीज में सुबह क्या खाना चाहिए और कौन-सी चीज़ों का परहेज़ करना चाहिए। साथ ही आयुर्वेदिक दृष्टि से समझें कि मधुमेह रोग में सुबह का आहार कैसा होना चाहिए।

डायबिटीज में सुबह के नाश्ते का क्या महत्व है? – Diabetes mein subah ke nashte ka kya mahatva hai?

सुबह का नाश्ता शरीर को दिन की शुरुआत के लिए एनर्जी देता है और रातभर के फास्टिंग के बाद ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है। अगर सुबह मीठा, तला-भुना या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खा लिया जाए, तो शुगर तेजी से बढ़ सकती है। डायबिटीज मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता इस प्रकार का होना चाहिए –

  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला
  • फाइबर से भरपूर
  • प्रोटीन युक्त
  • हल्का और आसानी से पचने वाला
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

डायबिटीज के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? – Diabetes Ke Liye Subah Kya Khana Chahiye?

1. मेथी दाना

मेथी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद है। रात में 1 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें फिर सुबह खाली पेट चबाकर खाएँ और पानी पी लें।

2. अंकुरित मूंग

अंकुरित मूंग में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह शुगर के बढ़ने की स्पीड स्लो कर देता है, पेट लंबे समय तक भरा रखता है और एनर्जी देता है।

3. ओट्स या दलिया

ओट्स और दलिया लो ग्लाइसेमिक फूड हैं। इन्हें नमक और सब्जियों के साथ बनाकर खाएँ।

4. मूंग दाल चीला

इसमें प्रोटीन भरपूर होता है और यह शुगर फ्रेंडली नाश्ता है।

5. पपीता और अमरूद

ये फल फाइबर से भरपूर होते हैं और शुगर के बढ़ने की स्पीड स्लो कर देते हैं।

6. दही

दही डाइजेशन बेहतर बनाता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।

7. सब्जियों का सूप

लौकी, तोरी, पालक जैसी सब्जियों का सूप बहुत फायदेमंद होता है।

डायबिटीज में सुबह क्या नहीं खाना चाहिए? – Diabetes mein subah kya nahi khana chahiye?

डायबिटीज में सुबह ईन चीज़ों का परहेज़ करना चाहिए –

  • सफेद ब्रेड
  • मैदा से बनी चीजें
  • मीठे बिस्कुट
  • जूस
  • केला
  • आम
  • शक्कर वाली चाय

आयुर्वेद की नज़र में डायबिटीज – Ayurved ki nazar mein diabetes

आयुर्वेद में डायबिटीज को मधुमेह कहा गया है। यह ख़ासकर कफ दोष और पित्त दोष के असंतुलन से होता है। आयुर्वेद के अनुसार मधुमेह के कारण हैं –

  • ज़्यादा मीठा खाना
  • ज़्यादा तला-भुना
  • कम शारीरिक मेहनत
  • मोटापा
  • मानसिक तनाव

आयुर्वेद के हिसाब से सुबह का आहार कैसा होना चाहिए? – Ayurved ke hisab se subah ka aahaar kaisa hona chahiye?

आयुर्वेद के हिसाब से मधुमेह रोगी का सुबह का आहार ऐसा होना चाहिए:

  • हल्का और सुपाच्य
  • कफ न बढ़ाने वाला
  • रूखा और कसैला स्वाद वाला

आयुर्वेद में डायबिटीज के लिए सुबह का नाश्ता – Ayurved mein diabetes ke liye subah ka nashta

1. करेला जूस

करेला नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करता है।

2. जामुन का सिरका

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है।

3. नीम का रस

यह शुगर कम करने में मदद करता है।

4. त्रिफला चूर्ण

यह पाचन सुधारता है और शुगर बैलेन्स करने में मदद करता है।

5. गिलोय रस

इससे इम्युनिटी बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

आयुर्वेद के अनुसार सुबह का रूटीन कैसा हो? – Ayurved ke anusaar subah ka routine kaisa ho?

  • सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठें
  • गुनगुना पानी पिएँ
  • हल्का योग और प्राणायाम करें
  • मेथी या करेला का सेवन करें
  • टाइम पर नाश्ता करें

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी लाइफस्टाइल – Diabetes control karne ke liye zaruri lifestyle

  • रोज 30 मिनट वॉक
  • स्ट्रेस कम करें
  • पूरी नींद लें
  • तंबाकू और शराब से बचें
  • वजन कंट्रोल रखें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या डायबिटीज में सुबह दूध पी सकते हैं? – Kya diabetes mein subah doodh pi sakte hain?

लो-फैट दूध लिमिट में लिया जा सकता है।

डायबिटीज में सुबह कौन-सा अनाज खाएँ? – Diabetes mein subah kaun-sa anaaz khayein?

ओट्स, दलिया और जौ सबसे अच्छे ऑप्शन हैं।

क्या डायबिटीज में सुबह ब्रेड खाना ठीक है? – Kya diabetes mein subah bread khana theek hai?

सफेद ब्रेड नहीं, मल्टीग्रेन ब्रेड लिमिट में ले सकते हैं।

डायबिटीज में सुबह कौन-सा पराठा खाएँ? – Diabetes mein subah kaun-sa paratha khayein?

जौ, बाजरा या मल्टीग्रेन पराठा लिमिट में खाएँ।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि डायबिटीज के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को डायबिटीज की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034