त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने के प्राकृतिक उपाय

त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने के प्राकृतिक उपाय – Tvacha Par Daag-Dhabbe Hataane Ke Prakritik Upaay

त्वचा पर दाग-धब्बे क्यों होते हैं – Tvacha par daag-dhabbe kyon hote hain?

त्वचा पर दाग-धब्बे मेलेनिन (रंग बनाने वाला द्रव्य) के ज़्यादा बनने से होते हैं। मेलेनिन सूर्य की हानिकारक किरणों, सूजन या चोट से त्वचा की कोशिकाओं को बचाने के लिए बनता है। जब यह ज़्यादा बनने लगे तो दाग-धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने के प्राकृतिक उपाय अपनाकर इस समस्या से छूटकारा पाया जा सकता है। लेकिन, पहले मेलेनिन के ज़्यादा बनने के कारण समझ लेने चाहिए ताकि इलाज में आसानी हो।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

दाग-धब्बों के कारण – Daag-dhabbo ke kaaran

  • सनलाइट: सूर्य की UV किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे मेलेनिन ज़्यादा बनता है और त्वचा पर धब्बे पड़ते हैं।
  • हार्मोन में बदलाव: गर्भावस्था और कुछ दवाओं के कारण होने वाले हार्मोनल बदलाव से भी मेलेनिन ज़्यादा बनता है।
  • मुँहासे और त्वचा की चोट: मुंहासे, चोट या इन्फेक्शन के बाद भी त्वचा पर दाग-धब्बे रह जाते हैं।
  • दूसरी बीमारियाँ: कुछ बीमारियाँ जैसे एडिसन रोग भी त्वचा पर गहरे रंग के धब्बों का कारण बन सकती हैं।

त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने के प्राकृतिक उपाय – Tvacha par daag-dhabbe hataane ke prakritik upaay

1. नींबू और शहद का फेसपैक: 1 चम्मच नींबू रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10–15 मिनट तक लगाकर रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। नींबू त्वचा को ब्लीच करता है और शहद उसे मॉइस्चर देता है।

2. एलोवेरा जेल: इसमें एलोइन नामक तत्व होता है जो स्किन से पिगमेंटेशन और दाग-धब्बे कम करता है। रात में सोने से पहले ताज़ा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें। यह स्किन को ठंडक, नमी और चमक देता है।

3. हल्दी और दूध का लेप: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर लेप बनाएं फिर इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। यह स्किन टोन को समान करता है और झाइयाँ मिटाता है।

4. बेसन और दही का फेसपैक: 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह स्किन की डेड सेल्स हटाकर निखार लाता है।

5. टमाटर का रस: इसमें लाइकोपीन होता है जो सनटैन और डार्क स्पॉट्स को कम करता है। रोज़ाना सुबह ताजे टमाटर का रस चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

6. आलू का रस: इसमें कैटेचोल नामक एंजाइम होता है जो स्किन की पिगमेंटेशन घटाता है। आलू को कद्दूकस कर रस निकालें और कॉटन से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह काले धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करता है।

7. मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल पैक: मुल्तानी मिट्टी स्किन से ऑयल और डस्ट हटाती है। 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं। यह स्किन को ठंडक और कसावट देता है।

8. नारियल तेल से मसाज: नारियल तेल में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को रिपेयर करते हैं। रोज रात को हल्के हाथों से नारियल तेल की 5 मिनट मसाज करें। यह डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।

9. पपीता और शहद का मास्क: पपीते में मौजूद एंजाइम्स स्किन की डेड सेल्स को हटाते हैं। पका हुआ पपीता मसलकर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें।

10. पानी पियें और नींद लें: रोजाना 8–10 गिलास पानी पिएं और पूरी नींद लें। इससे टॉक्सिन्स निकलते हैं और त्वचा ग्लोइंग बनती है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

चेहरे पर काले निशान क्यों पड़ते हैं – Chehre par kaale nishaan kyon padte hain?

काले निशान पिंपल्स, सन टैन, हार्मोनल बदलाव, या प्रदूषण की वजह से होते हैं।

क्या नींबू से दाग-धब्बे हटते हैं – Kya nimboo se daag-dhabbe hatate hain?

हाँ, नींबू में विटामिन C और साइट्रिक एसिड होता है जो स्किन को नेचुरली ब्लीच करता है। लेकिन, इसे थोड़ा गुलाबजल या शहद में मिलाकर 10 मिनट लगाएं और धो लें।

एलोवेरा जेल से चेहरे के दाग कैसे हटाएं – Aloe Vera gel se chehre ke daag kaise hatayein?

एलोवेरा में एलोइन नामक एंजाइम होता है जो पिगमेंटेशन कम करता है। रात को सोने से पहले ताज़ा एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह चेहरा धो लें।

क्या हल्दी चेहरे के दाग-धब्बे मिटा सकती है – Kya haldi chehre ke daag-dhabbe mita sakti hai?

हाँ, हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पिगमेंटेशन गुण होते हैं। हल्दी, चंदन और दूध मिलाकर फेसपैक बनाएं। यह स्किन टोन बराबर करता है और दाग मिटाता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको त्वचा पर दाग-धब्बे हटाने के प्राकृतिक उपाय बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपके या आपके किसी साथी/रिश्तेदार की त्वचा पर दाग-धब्बे की समस्या है तो तुरंत किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //