आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण पाचन तंत्र कमजोर होता जा रहा है। नतीजा – गैस, कब्ज, अपच, भारीपन, बदहजमी और पेट फूलना जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में लोग जल्दी राहत के लिए अंग्रेजी दवाओं का सहारा लेते हैं, जो थोड़े समय के लिए आराम देती हैं, लेकिन जड़ से इलाज नहीं कर पातीं।
आयुर्वेद इस मामले में एक नेचुरल समाधान देता है। पाचन शक्ति बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा न केवल पेट की समस्याओं को जड़ से ठीक करती है, बल्कि पुरे डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाती है। लेकिन इससे पहले पाचन शक्ति के बारे में कुछ आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।
पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण - Pachan Shakti kamjor hone ke karan
ईन कारणों से पाचन शक्ति कमजोर होती है जिससे अपच और पेट खराब होने की समस्या होती है -
- जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन
- अनियमित भोजन और रात देर तक जागना
- तनाव और नींद की कमी
- पानी कम पीना और फाइबर की कमी
- एंटीबायोटिक्स या अन्य दवाओं का बार-बार सेवन






















