बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और डाइट टिप्स

बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और डाइट टिप्स – Baccho Ke Liye Paushtik Aahar Aur Diet Tips

बच्चों का शरीर बहुत नाज़ुक होता है और उनका इम्यून सिस्टम भी अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ होता है। ऐसे में अगर वे कुछ भी गलत खा लें तो गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए, बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और डाइट टिप्स के बारे में हर माता-पिता को पता होने चाहिए। लेकिन, पहले ये जान लेना चाहिए कि बच्चों की अच्छी सेहत के लिए सही डाइट का क्या रोल है

क्यों ज़रूरी है बच्चों के लिए पौष्टिक आहार – Kyon zaruri hai baccho ke liye paushtik aahar?

मेंटल और फिज़िकल ग्रोथ: हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों का विकास और दिमाग के विकास के लिए पौष्टिक आहार बहुत ज़रूरी होता है। इससे उनका फोकस बढ़ता है और पढ़ाई में मन लगाने में मदद मिलती है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

बीमारियों से बचाव: एक सही और संतुलित डाइट से बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होती है, जिससे वे बार-बार बीमार नहीं पड़ते और कुपोषण का शिकार नहीं होते।

लंबे समय तक चलने वाली सेहत: अगर बचपन से ही हेल्दी डाइट ली हो तो बच्चे को दिल की बीमारियाँ, टाइप 2 डायबिटीज़, और मोटापे जैसी सिरियस बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और लंबे समय तक शरीर रोग मुक्त रहता है।

ऐक्टिव लाइफ: पौष्टिक आहार बच्चों को फिजिकली ऐक्टिव रखता है और एनर्जी बनाए रखता है।

बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और डाइट टिप्स – Baccho ke liye paushtik aahar aur diet tips

  • 1. प्रोटीन
    यह बॉडी की कोशिकाओं और मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए ज़रूरी है। इसके लिए दूध, दही, पनीर, दालें, सोया, मूंगफली, राजमा और चना आदि खाना चाहिए।
  • 2. कार्बोहाइड्रेट
    यह एनर्जी का ख़ास सोर्स है जिससे बच्चों को खेलने, दौड़ने और पढ़ने की शक्ति मिलती है। चावल, गेहूं, ओट्स, आलू और शकरकंद आदि में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है।
  • 3. विटामिन्स और मिनरल्स
    संतुलित तरीके से बॉडी के विकास के लिए जरूरी है कि बच्चे को हरी सब्जियाँ (पालक, मैथी), फल (सेब, केला, पपीता, अमरूद) और ड्राई फ्रूट्स आदि खिलाए जाए जिससे उन्हें ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल सके।
  • 4. फैट
    इससे एनर्जी मिलती है और साथ ही दिमाग के विकास में मदद मिलती है। इसके ख़ास सोर्स हैं घी, मक्खन, बादाम, अखरोट और एवोकाडो आदि।
  • 5. पानी
    पानी शरीर की सारी प्रोसेस के लिए ज़रूरी होता है। इसलिए, बच्चों को दिनभर में कम से कम 6–8 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

कौन से फल बच्चों के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद हैं – Kaun se phal baccho ke liye sabse zyada faydemand hain?

सेब, केला, पपीता, अमरूद, संतरा और मौसमी जैसे फल बच्चों की हड्डियों और इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। रोजाना एक या दो ताज़े फल देना चाहिए।

क्या दूध बच्चों के लिए रोज़ पीना ज़रूरी है – Kya doodh baccho ke liye roz pina zaruri hai?

हाँ, दूध बच्चों के लिए ज़रूरी है क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाता है। रोजाना 1-2 गिलास दूध देना चाहिए।

कमज़ोर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए ताकि वजन बढ़े – Kamzor baccho ko kya khilaana chahiye taaki wajan badhe?

कमज़ोर बच्चों को दाल, मूंगफली, केला, दूध, घी और सूखे मेवे देना चाहिए। इनसें वजन और ताकत दोनों बढ़ाने में मदद मिलती है।

बच्चों के लिए हेल्दी टिफिन आइडिया क्या हैं – Baccho ke liye healthy tiffin idea kya hain?

बच्चों के टिफिन में वेज सैंडविच, पनीर परांठा, पोहा, इडली, फ्रूट सलाद या स्प्राउट्स जैसी हेल्दी चीज़ें शामिल करें। इससे वे स्कूल में एक्टिव रहते हैं।

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने वाला आहार क्या है – Baccho ki immunity badhaane waala aahar kya hai?

नींबू, आंवला, दही, अदरक, शहद, हल्दी वाला दूध और हरी सब्जियाँ बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करती हैं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और डाइट टिप्स के बारे में बताया। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को बच्चों के लिए पौष्टिक आहार या डाइट टिप्स चाहिए तो तुरंत किसी डाइटिशियन से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से स्पेशल डाइट चार्ट बनवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

 
 
 

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034