Creatinine बढ़ा है लेकिन eGFR सामान्य है—इसका क्या मतलब है?
यदि आपकी रिपोर्ट में Creatinine अधिक और eGFR सामान्य है, तो इसका मतलब किडनी का डैमेज (Kidney Damage) होना नहीं है। कई बार Creatinine पर शरीर की मांसपेशियों, खान-पान, व्यायाम, डिहाईड्रेशन (Dehydration) और कुछ दवाओं या सप्लीमेंट (Supplements) का प्रभाव पड़ सकता है। इस स्थिति में eGFR किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता का अनुमान देता है। आमतौर पर इसे Creatinine सहित कई कारकों से calculate किया जाता है। ऐसी स्थिती में चिकित्सक दोनों रिपोर्ट को साथ देखकर समझते हैं। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि Creatinine बढ़ा है लेकिन eGFR सामान्य है—इसका क्या मतलब है? साथ ही हम Creatinine और eGFR से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।
Creatinine क्या है? - Creatinine Kya Hai?
Creatinine शरीर में मांसपेशियों की सामान्य गतिविधि से बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है। आमतौर पर किडनी Creatinine को खून से फिल्टर करती है और इसे पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। ऐसे में Creatinine का स्तर बढ़ने पर डॉक्टर किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता और अन्य संभावित कारणों को भी देखते हैं।
eGFR क्या है? - eGFR Kya Hai?
eGFR यानी एस्टिमेटेड ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेशो (estimated Glomerular Filtration Ratio) एक अनुमान है। इससे यह जानने में मदद मिलती है कि किडनी एक निश्चित समय में खून को कितनी अच्छी तरह फिल्टर कर रही है। आमतौर पर इसे serum Creatinine और अन्य व्यक्तिगत कारकों से calculate किया जाता है।
Creatinine बढ़ने और eGFR सामान्य होने का अर्थ - Creatinine Badhne Aur eGFR Samanya Hone Ka Arth
इस स्थिति में कई संभावनाएं हो सकती हैं, जैसे:
- Creatinine में अस्थायी बढोतरी हुई हो।
- शरीर में muscle mass अधिक हो।
- हाल में ही ज्यादा meat खाया गया हो।
- बहुत अधिक या तेज व्यायाम किए हों।
- शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) हो।
- Creatinine सप्लीमेंट का सेवन किया हो।
- कुछ दवाएं Creatinine को प्रभावित कर रही हों।
- किडनी डैमेज, जिसका निदान eGFR से संभव न हो।
Creatinine की केवल एक रिपोर्ट देखकर किडनी डिजीज का निष्कर्ष नहीं निकलना चाहिए। इसके अलावा समानता बनी रहने पर डॉक्टर दोबारा किए गए टेस्ट और urine albumin जैसी जांच देखते हैं।
Creatinine बढ़ने के क्या लक्षण हैं? - Creatinine Badhne Ke Kya Lakshan Hain?
Creatinine बढ़ने पर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
- पेशाब में बदलाव
- पेशाब में झाग
- पेशाब की मात्रा में बदलाव
- पैरों या टखनों में सूजन
- आंखों के आसपास सूजन
- कमजोरी और थकान
- कम भूख लगना
- मतली या उल्टी
- खुजलीदार त्वचा
- सांस लेने में कठिनाई
Creatinine बढ़ने के क्या कारण हैं? - Creatinine Badhne Ke Kya Karan Hain?
इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं, जैसे:
- पानी की कमी- डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी कुछ परिस्थितियों में blood creatinine को बढ़ा सकती है।
- अधिक मांसपेशियां- अधिक muscle mass वाले लोगों में Creatinine का स्तर सामान्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है।
- अधिक व्यायाम- अत्यधिक या बहुत तीव्र व्यायाम भी Creatinine लेवल को प्रभावित कर सकते हैं।
- क्रिएटिन सप्लीमेंट- जिम या bodybuilding में इस्तेमाल होने वाले सप्लीमेंट Creatinine measurement को प्रभावित कर सकते हैं।
- कुछ दवाएं लेना- कई बार serum Creatinine पर कुछ दवाओं का प्रभाव भी हो सकता है।
- किडनी की समस्या- कुछ मामलों में बढ़ा हुआ Creatinine किडनी की कार्यप्रणाली में बदलाव का संकेत हो सकता है। खासकर अगर Creatinine बढ़ रहा हो, eGFR घट रहा हो या पेशाब में albumin/protein पाया जाए, तो आगे की जांच जरूरी हो सकती है।
Creatinine बढ़ने और eGFR सामान्य होने पर क्या करें? - Creatinine Badhne Aur eGFR Samanya Hone Par Kya Karen?
- पुरानी रिपोर्ट देखें।
- UACR पर ध्यान दें।
- पानी की स्थिति देखें।
- सप्लीमेंट की जानकारी दें।
- दवाओं की समीक्षा करें।
- डायबिटीज को नियंत्रित करें।
- ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखें।
- बिना सलाह के दवा बंद न करें।
डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए? - Doctor Se Kab Sampark Karna Chahiye?
यदि Creatinine लगातार बढ़ रहा है, eGFR कम है, UACR अधिक है या पेशाब में प्रोटीन/खून आ रहा है, तो आपको जल्द किसी योग्य और अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा हाथ-पैर या चेहरे पर सूजन, पेशाब में बदलाव, सांस लेने में कठिनाई, लगातार उल्टी या कमजोरी व थकान जैसे लक्षण दिखाई देने पर भी चिकित्सीय मूल्यांकन महत्वपूर्ण है।
FAQs
क्या Creatinine बढ़ना किडनी में खराबी का संकेत है?
नहीं, कई बार Creatinine मांसपेशियों, आहार, व्यायाम, शरीर में पानी की कमी, दवाओं और सप्लीमेंट से भी प्रभावित हो सकता है।
क्या सामान्य eGFR का मतलब किडनी पूरी तरह स्वस्थ है?
नहीं, सामान्य eGFR अच्छी फिल्ट्रेशन क्षमता का संकेत हो सकता है। लेकिन, urine albumin जैसे किडनी डैमेज के markers भी देखे जाते हैं।
UACR (Urine Albumin Creatinine Ratio) कितना होना चाहिए?
आमतौर पर 30 mg/g या उससे कम UACR (Urine Albumin Creatinine Ratio) सामान्य माना जाता है। चिकित्सकों के अनुसार, 30 mg/g से अधिक परिणाम असामान्य होता है। इस स्थिति में व्यक्ति को दोबारा टेस्ट का सुझाव दिया जा सकता है।
क्या बढ़ा हुआ Creatinine दोबारा सामान्य हो सकता है?
हां, यदि बढ़ोतरी का कारण अस्थायी हो, जैसे- शरीर में पानी की कमी, तेज व्यायाम या आहार संबंधी बदलाव। इनमें सुधार से Creatinine को दोबारा सामान्य करने में मदद मिल सकती है।
क्या ब्लड प्रेशर बढ़ने से क्रिएटिनिन बढ़ सकता है?
लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे मामलों में समय के साथ किडनी फंक्शन प्रभावित होता है और Creatinine बढ़ सकता है।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि Creatinine बढ़ा है लेकिन eGFR सामान्य है—इसका क्या मतलब है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































