BUN और Creatinine में क्या अंतर है?
किडनी हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल को बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आमतौर पर किडनी की कार्यक्षमता को समझने के लिए BUN (Blood Urea Nitrogen) और Creatinine जैसे रक्त परीक्षण (Blood Test) किए जाते हैं। BUN और Creatinine दोनों ही खून में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों से संबंधित हैं। लेकिन, इनका स्रोत और शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया अलग होती है। कई बार BUN या Creatinine बढ़ने पर लोग इसे किडनी की बीमारी समझ लेते हैं। जबकि, डिहाइड्रेशन, खान-पान, दवाएं और अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भी इनके स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि BUN और Creatinine में क्या अंतर है? आज के ब्लॉग में आप BUN और Creatinine में अंतर के साथ-साथ इसकी सामान्य सीमा, इनके लक्षण व कारण भी जानेंगे।
BUN
क्या है?
BUN का पूरा नाम ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (Blood Urea Nitrogen) है। यह Blood Test खून में मौजूद यूरिया नाइट्रोजन की मात्रा को मापता है। शरीर में प्रोटीन के टूटने के बाद अमोनिया बनता है, जिसे लीवर यूरिया में बदलता है। यूरिया खून के माध्यम से किडनी तक पहुंचता है और सामान्य स्थिति में किडनी इसे पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। इसलिए, BUN के स्तर से किडनी के साथ-साथ शरीर में पानी की मात्रा, प्रोटीन के सेवन और कुछ अन्य स्थितियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सकती है।
Creatinine क्या है?
Creatinine शरीर की मांसपेशियों में ऊर्जा के उपयोग से बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है। यह अपेक्षाकृत नियमित मात्रा में बनता है और मुख्य रूप से किडनी के माध्यम से पेशाब में बाहर निकलता है। यदि किडनी की फिल्टरिंग क्षमता कम हो जाए, तो Creatinine खून में जमा होने लगता है और इसका स्तर बढ़ सकता है।
BUN और Creatinine में क्या अंतर है?
| BUN Creatinine | |
| प्रोटीन के टूटने से बनने वाला अपशिष्ट | मांसपेशियों से बनने वाला अपशिष्ट |
| पानी और डाइट से अधिक प्रभावित | किडनी फिल्ट्रेशन से अधिक प्रभावित |
| किडनी की जांच में सहायक | किडनी फंक्शन का महत्वपूर्ण संकेतक |
BUN की सामान्य सीमा कितनी होती है? - BUN Ki Normal Range Kitni Hoti Hai?
वयस्कों में BUN की सामान्य सीमा अक्सर लगभग 7-10 mg/dL मानी जाती है। लेकिन, कई बार इसकी Reference range अलग हो सकती है। इसलिए, हमेशा अपनी रिपोर्ट को चिकित्सक द्वारा बताई गई Reference range के अनुसार ही समझना चाहिए।
Creatinine की सामान्य सीमा कितनी होती है? - Creatinine Ki Normal Range Kitni Hoti Hai?
वयस्कों में Serum Creatinine की सामान्य सीमा व्यक्ति की उम्र, लिंग, शरीर की मांसपेशियों और चिकित्सक द्वारा बताई गई Reference range के अनुसार बदल सकती है।
आमतौर पर इसकी Reference range लगभग पुरुषों में 0.7-1.3 mg/dL और महिलाओं में 0.6-1.1 mg/dL के आसपास हो सकती है। हालाँकि, यह केवल सामान्य उदाहरण हैं। किसी व्यक्ति की रिपोर्ट को हमेशा उसकी उम्र, शारीरिक बनावट और अन्य किडनी टेस्ट के साथ देकर ही समझना चाहिए।
BUN और Creatinine बढ़ने के क्या लक्षण हैं? - BUN Aur Creatinine Badhne Ke Kya Lakshan Hain?
BUN और Creatinine बढ़ने के प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं:
- कमजोरी और थकान
- कम भूख लगना
- पैरों या टखनों में सूजन
- पेशाब में बदलाव
- मतली या उल्टी
- सांस लेने में कठिनाई
- त्वचा में खुजली
BUN और Creatinine बढ़ने के क्या कारण हैं? - BUN Aur Creatinine Badhne Ke Kya Karan Hain?
BUN और Creatinine का स्तर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- शरीर में पानी की कमी
- प्रोटीन का अधिक सेवन
- किडनी की कार्यक्षमता में कमी
- कुछ दवाओं का प्रभाव
- किडनी में इंफेक्शन या सूजन
- Urinary Tract में रुकावट
- अधिक muscle mass
* बहुत अधिक तेज व्यायाम
BUN और Creatinine सामान्य रखने के उपाय - BUN Aur Creatinine Samanya Rakhne Ke Upay
निम्नलिखित से BUN और Creatinine को सामान्य रखने में मदद मिल सकती है**:**
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- नमक का सीमित सेवन करें।
- अनावश्यक दवाओं के सेवन से बचें।
- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।
- संतुलित आहार का सेवन करें।
- नियमित शारीरिक गतिविधि करें।
- शराब और धूम्रपान से परहेज करें।
- चिकित्सीय सलाह के अनुसार diet व दवाएं लें।
डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए? - Doctor Se Kab Sampark Karne Chahiye?
यदि Blood Test में BUN या Creatinine सामान्य सीमा से अधिक आए, तो डॉक्टर से इसका कारण समझना आवश्यक है। खासकर, जब इनके स्तर में बार-बार बढ़ोतर हो। इसके अलावा पेशाब की मात्रा में बदलाव, शरीर में तेजी से सूजन, सांस लेने में कठिनाई, लगातार उल्टी, कमजोरी और थकान या गंभीर बीमारी के अन्य लक्षण देखने पर तुरंत से चिकित्सीय सहायता लें।
FAQs
क्या BUN और Urea एक ही हैं?
BUN और Urea एक-दूसरे से संबंधित हैं। लेकिन, दोनों की reporting अलग तरीके से की जाती है। BUN खासतौर से Urea में मौजूद nitrogen को मात्रा दर्शाता है।
क्या Creatinine बढ़ना किडनी डिजीज का संकेत है?
नहीं, डिहाइड्रेशन, कुछ दवाएं, अधिक muscle mass और तेज व्यायाम जैसे कई अन्य कारण Creatinine के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं।
BUN अधिक और Creatinine सामान्य होने का क्या अर्थ है?
ऐसा डिहाइड्रेशन, प्रोटीन के अधिक सेवन या कुछ अन्य परिस्थितियों में हो सकता है। इसके लिए पूरी रिपोर्ट और लक्षण देखकर कारण समझना जरूरी है।
क्या Creatinine और eGFR एक ही हैं?
नहीं, Creatinine खून में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ है। जबकि, eGFR Creatinine सहित अन्य जानकारी के आधार पर किडनी क कार्यक्षमता का अनुमान देता है।
क्या BUN और Creatinine दोनों एक साथ बढ़ सकते हैं?
हां, किडनी की कार्यक्षमता कम होने सहित कई परिस्थितियों में BUN और Creatinine का स्तर बढ़ सकता है।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि BUN और Creatinine में क्या अंतर है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































