किडनी रोग में कौन-कौन से High Potassium Foods से बचें?
किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसका कार्य शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना है। लेकिन, कुछ जोखिम कारक किडनी रोग का प्रमुख कारण बन सकते हैं। किडनी रोग में शरीर से अतिरिक्त Potassium बाहर निकालने की क्षमता कम हो सकती है। इससे खून में Potassium का स्तर बढ़ सकता है। साथ ही कुछ High Potassium Foods भी हैं, जो शरीर में Potassium का स्तर बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि किडनी रोग में कौन-कौन से High Potassium Foods से बचें? यदि आप भी किडनी रोग से पीड़ित हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
किडनी रोग में Potassium क्या है? - Kidney Disease Mein Potassium Kya Hai?
Potassium शरीर के लिए जरूरी मिनरल (Mineral) और इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) है। यह मांसपेशियों की कार्यप्रणाली, नसों के संकेत और हृदय की सामान्य धड़कन बनाए रखने में मदद करता है। एक स्वस्थ किडनी Potassium को पेशाब (Urine) के जरिए बाहर निकालने का कार्य करती है। लेकिन, किडनी की कार्यक्षमता में कमी आने से Potassium शरीर में जमा हो सकता है।
किडनी रोग में Potassium बढ़ने के क्या लक्षण हैं? - Kidney Disease Mein Potassium Badhne Ke Kya Lakshan Hain?
किडनी रोग में Potassium बढ़ने के संभावित लक्षण इस प्रकार हैं:
- मांसपेशियों में कमजोरी
- हाथ-पैर में सुन्नपन या झुनझुनी
- कमजोरी और थकान
- मतली और उल्टी
- मांसपेशियों में ऐंठन
- अनियमित दिल की धड़कन
किडनी रोग में Potassium बढ़ने के क्या कारण हैं? - Kidney Disease Mein Potassium Badhne Ke Kya Karan Hain?
किडनी रोग में Potassium का स्तर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- किडनी की कार्यक्षमता में कमी- इस स्थिति में किडनी पर्याप्त Potassium को पेशाब के जरिए बाहर नहीं निकाल पाती।
- एडवांस CKD या किडनी फेलियर- समस्या बढ़ने पर Hyperkalemia का जोखिम बढ़ सकता है।
- कुछ दवाओं का प्रभाव- ब्लड प्रेशर या कुछ अन्य दवाएं Potassium का स्तर बढ़ा सकती हैं।
- अनियंत्रित डायबिटीज- कुछ परिस्थितियों में Potassium का संतुलन प्रभावित हो सकता है।
- Potassium की अधिक मात्रा - बहुत अधिक Potassium** **का सेवन Potassium असंतुलन का अन्य प्रमुख कारण है, खासकर जब किडनी पहले से कमजोर हो।
- मेटाबॉलिक एसिडोसिस- CKD में होने वाला Acid-base imbalance खून में Potassium का स्तर बढ़ा सकता है।
किडनी रोग में क्या खाएं और क्या नहीं? - Kidney Disease Mein Kya Khayen Aur Kya Nahin?
किडनी रोग में फल
| क्या नहीं/कम खाएं | क्या खाएं |
|---|---|
| केला | सेब |
| संतरा | अंगूर |
| पपीता | अनानास |
| आम | नाशपाती |
| एवोकाडो | स्ट्रॉबेरी |
| किशमिश | ताजा सेब |
| खजूर | आड़ू |
| Orange juice | Apple juice |
किडनी रोग में सब्जियां
| सब्जी | क्या करें | |
|---|---|---|
| आलू | कम खाएं | आलू में Potassium** ** अधिक हो सकता है। इसलिए, हाई Potassium** **में इसकी मात्रा सीमित करें। |
| शकरकंद | कम खाएं | शकरकंद Potassium रिच है। इसलिए, इसे नियंत्रित मात्रा में ही लें। |
| टमाटर | कम खाएं | टमाटर, tomato puree और सॉस में अधिक Potassium** **होता है। इसलिए, इसका कम सेवन करें। |
| पालक | कम खाएं | पकी हुई पालक में अधिक Potassium हो सकता है। इसलिए, हाई Potassium में इसे सीमित करें। |
| राजमा/बीन्स | मात्रा सीमित करें | राजमा और बीन्स में Potassium** **होता है। इसलिए, इसका सीमित मात्रा में सेवन करें। |
| फूलगोभी | खा सकते हैं | फूलगोभी कम Potassium** **वाला विकल्प है। इसे आलू की जगह लिया जा सकता है। |
| पत्तागोभी | खा सकते हैं | पत्तागोभी कम Potassium** **वाली सब्जी है। किडनी पेशेंट इसका सेवन कर सकते हैं। |
| शिमला मिर्च | खा सकते हैं | शिमला मिर्च कम Potassium** **वाली सब्जी है। इसे टमाटर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। |
| बैंगन | खा सकते हैं | बैंगन का नियंत्रित portion में कम Potassium** **वाले विकल्प के रूप में सेवन किया जा सकता है। |
| खीरा | खा सकते हैं | खीरा Potassium** **में कम होता है। लेकिन, फिर भी इसकी मात्रा नियंत्रित रखें। |
CKD में फल-सब्जियों की सही मात्रा आपके Serum Potassium, eGFR, किडनी रोग के स्टेज और डायलिसिस पर निर्भर करती है। ऐसे में खाद्य विकल्प और उनकी सही मात्रा जानने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Kidney Patient Doctor Se Kab Sampark Karen?
यदि अचानक दिल की धड़कन तेज या अनियमित लगे, सांस लेने में कठिनाई हो, सीने में दर्द हो, बहुत अधिक मतली/उलटी के साथ कमजोरी या थकान का अनुभव हो, तो आपको तुरंत चिकित्सा सहायता लेन चाहिए। इसके अलावा Blood Potassium Report सामान्य से अधिक आए, Potassium बार-बार बढ़ रहा हो, हाथ पैर में सुन्नपन या झुनझुनी हो, तो आपको किसी योग्य और अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करना महत्वपूर्ण है। कई बार High Potassium (Hyperkalemia) का इलाज केवल आहार से नहीं, बल्कि कारण, दवा और किडनी की कार्यक्षमता के अनुसार किया जा सकता है।
FAQs
किडनी रोग में Potassium की जांच क्यों जरूरी है?
Potassium की मात्रा जानने के लिए Serum Potassium Blood Test किया जाता है। CKD में डॉक्टर Potassium के साथ किडनी फंक्शन, Creatinine, eGFR और अन्य Blood Parameters देखकर आहार और उपचार तय करते हैं।
क्या High Potassium से Blood Pressure बढ़ता है?
Potassium और Blood Pressure का संबंध जटिल है। किडनी रोग में High Potassium होने पर इसे गंभीरता से लें। केवल BP के आधार पर Potassium का अनुमान नहीं लगाना चाहिए।
क्या ज्यादा पानी पीने से Potassium कम हो जाता है?
केवल अधिक पानी पीना High Potassium का सुरक्षित उपचार नहीं है। CKD में Fluid Intake व्यक्तिगत किडनी फंक्शन और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है।
क्या डायलिसिस से Potassium कम होता है?
हां, Hemodialysis खून से Potassium निकालने में मदद करता है। लेकिन, डायलिसिस सेशन के बीच Potassium दोबारा बढ़ सकता है। ऐसे में उचित आहार का सेवन भी महत्वपूर्ण है।
क्या High Potassium हमेशा लक्षण पैदा करता है?
नहीं, Hyperkalemia कई बार बिना स्पष्ट लक्षणों के भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर खून की जांच कराने की सलाह देते हैं।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि** किडनी रोग में कौन-कौन से High Potassium Foods से बचें? **लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































