किडनी सिकुड़ने की बीमारी क्या है?

किडनी सिकुड़ने की बीमारी क्या है? – Kidney Sikudne Ki Bimari Kya Hai?

जब किडनी लंबे वक़्त तक बीमार रहती है, तो धीरे-धीरे उसका size छोटा होने लगता है। इसी कन्डिशन को आम भाषा में “किडनी सिकुड़ने की बीमारी” कहा जाता है। मेडिकल भाषा में इसे Shrunken Kidney या Small Kidney भी कहते हैं। यह समस्या अचानक नहीं होती, बल्कि धीरे-धीरे बढ़ती है, और कई बार रोगी को काफी वक़्त तक पता ही नहीं चलता। इसलिए, इस बारे में विस्तार से जानना चाहिए कि “किडनी सिकुड़ने की बीमारी क्या है?

किडनी सिकुड़ने से होने वाला खतरा – Kidney sikudne se hone wala khatra

हेल्दी किडनी का आकार पहले से तय होता है। जब किसी कारण से किडनी के अंदर मौजूद नेफ्रॉन (किडनी की filtering units) खराब होने लगते हैं, तो किडनी के tissue नष्ट होने लगते है। इस वजह से किडनी का size छोटा हो जाता है, किडनी की filter करने की क्षमता कम हो जाती है, बॉडी में waste जमा होने लगता है और यही कन्डिशन आगे चलकर Chronic Kidney Disease (CKD) में बदल सकती है।

हेल्दी किडनी का size

आमतौर पर एक स्वस्थ किडनी का size इस इस प्रकार होता है –

  • लंबाई (Length): लगभग 9 से 12 सेंटीमीटर
  • चौड़ाई (Width): करीब 4 से 6 सेंटीमीटर
  • मोटाई (Thickness): लगभग 3 से 4 सेंटीमीटर
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

वयस्क पुरुष और महिला में किडनी का size थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर 10 से 11 सेमी को नॉर्मल size माना जाता है।

किडनी सिकुड़ने के मुख्य कारण – Kidney sikudne ke mukhya kaaran

किडनी सिकुड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जो धीरे-धीरे किडनी को और ज़्यादा कमजोर बना सकते हैं। ईनमें से कुछ ख़ास कारण इस प्रकार हैं –

  • लंबे वक़्त तक डायबिटीज का सही इलाज न होना
  • हाई ब्लड प्रेशर का control से बाहर हो जाना
  • बार-बार किडनी infection होना
  • पेशाब की नली में रुकावट होना
  • लंबे वक़्त तक painkiller दवाओं का सेवन
  • जन्म से ही किडनी में कोई दिक्कत होना

किडनी सिकुड़ने के लक्षण – Kidney sikudne ke lakshan

शुरुआती स्टेज में इस बीमारी के लक्षण बहुत हल्के होते हैं, लेकिन बीमारी के बढ़ने के साथ नीचे दिए गए लक्षण साफ दिखाई दे सकते हैं –

  • पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन
  • थकान और कमजोरी
  • भूख न लगना
  • पेशाब में कमी या बदलाव
  • पेशाब में झाग आना
  • बार-बार पेशाब आना, खासकर रात में
  • सांस फूलना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना

किडनी सिकुड़ने की जांच – Kidney sikudne ki jaanch

इन tests से यह पता चलता है कि किडनी कितनी प्रभावित हो चुकी है –

  • अल्ट्रासाउंड: इससे किडनी का आकार पता चलता है।
  • क्रिएटिनिन और Urea टेस्ट: इससे किडनी की कार्यक्षमता का पता चलता है।
  • यूरिन टेस्ट: पेशाब में प्रोटीन या इन्फेक्शन देखने के लिए।
  • ब्लड प्रेशर Check: BP और किडनी का गहरा कनेक्शन है इसलिए BP की जांच ज़रूरी है।

किडनी सिकुड़ने की बीमारी का आयुर्वेदिक दृष्टिकोण – Kidney sikudne ki bimari ka ayurvedic drishtikon

आयुर्वेद के हिसाब से किडनी सिकुड़ने की समस्या ख़ासकर ईन कारणों से होती है –

  • वात दोष का बढ़ना
  • कफ दोष का imbalance
  • कमजोर पाचन शक्ति
  • बॉडी में आम (toxins) के जमा होना

वात दोष बढ़ने से बॉडी के अंगों में सूखापन और सिकुड़न आने लगती है, जिसका असर किडनी पर भी पड़ सकता है।

किडनी सिकुड़ने की बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज सिर्फ़ बीमारी पर फोकस नहीं करता, बल्कि पूरे शरीर को balance करने पर ज़्यादा focus करता है, जिसमें ईन steps को शामिल किया जाता है –

  • दोषों को balance करना
  • शरीर से toxins को बाहर निकालना
  • पाचन शक्ति को सुधारना
  • किडनी को natural support देना

किडनी सिकुड़ने की बीमारी में खान-पान और lifestyle – Kidney sikudne ki bimari mein khan-paan aur lifestyle

इस बीमारी में खान-पान और lifestyle से जुड़ी ईन बातों का ख़ास ध्यान रखें, जिनसे किडनी पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलती है –

  • ज्यादा नमक और processed food से बचें
  • हल्का, सुपाच्य भोजन लें
  • पानी की मात्रा डॉक्टर की सलाह से तय करें
  • स्ट्रेस कम करें
  • रोज़ अपना रूटीन फॉलो करें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

किडनी सिकुड़ने में creatinine क्यों बढ़ता है? – Kidney sikudne mein creatinine kyu badhta hai?

किडनी ठीक से खून साफ नहीं कर पाती, इसलिए creatinine खून में जमा होने लगता है।

क्या आयुर्वेद से किडनी सिकुड़ने में मदद मिल सकती है? – Kya ayurved se kidney sikudne mein madad mil sakti hai?

सही आयुर्वेदिक इलाज से किडनी को support मिल सकता है।

किडनी सिकुड़ने की बीमारी को कैसे रोका जा सकता है? – Kidney sikudne ki bimari ko kaise roka ja sakta hai?

डायबिटीज और BP को कंट्रोल में रखकर, वक़्त पर जांच कराकर और सही lifestyle अपनाकर।

क्या दर्द किडनी सिकुड़ने का लक्षण है? – Kya dard kidney sikudne ka lakshan hai?

अक्सर नहीं, ज़्यादातर यह बीमारी बिना दर्द के धीरे-धीरे बढ़ती है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी सिकुड़ने की बीमारी क्या है? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी सिकुड़ने की बीमारी है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी सिकुड़ने की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //