आज के समय में डायबिटीज हर उम्र, लिंग या वर्ग में लगातार बढ़ने वाली एक आम बीमारी बन चुकी है। लाखों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं और दवाइयों पर निर्भरता बढ़ रही है। लेकिन, ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते कि डायबिटीज को प्राकृतिक तरीकों से भी तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए, ये ज़रूर जानें कि डायबिटीज कम करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है? साथ ही डायबिटीज के बारे में दूसरी ज़रूरी जानकारी लें जो नीचे दी गई है।
डायबिटीज एक ऐसी कन्डिशन है, जिसमें बॉडी या तो सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाती, या बनी हुई इंसुलिन का सही उपयोग नहीं होता। इसके कारण खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है।
नीचे दिए गए उपायों का इस्तेमाल करके डायबिटीज को जल्द कंट्रोल किया जा सकता है –
हरी सब्जियां जैसे लौकी, तोरई, करेला, पालक; साबुत अनाज जैसे जौ, बाजरा, ओट्स, दालें, और अंकुरित अनाज खाएँ। साथ ही सलाद, फाइबर वाली चीज़ें और लो-ग्लाइसेमिक फल जैसे सेब, अमरूद, पपीता आदि खाएँ। ईन चीज़ों का परहेज़ करें – चीनी, मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक, सफेद ब्रेड, मैदा, बिस्कुट, ज्यादा तला-भुना भोजन, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड। ऐसा करने से 10-15 दिनों में ब्लड शुगर कम होगा।
यह डायबिटीज कम करने का सबसे तेज़ तरीका है। पेट की चर्बी कम होती है तो इंसुलिन ठीक से काम करता है, ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होती है।
तेज़ चलना करना, योगासन, सूर्य नमस्कार और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग – ये सबसे असरदार एक्सरसाइज है, जिससे बॉडी की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, ब्लड शुगर जल्दी कम होती है।
आयुर्वेद में डायबिटीज को “मधुमेह” कहते हैं। कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे मेथी, जामुन की गुठली, करेला, गिलोय आदि का सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से करें।
दिन में 3 बड़े खाने की बजाय 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएँ, लेट नाइट खाना न खाएं, हर 3 से 4 घंटे में हल्का खाना खाएँ। इससे शुगर अचानक बढ़ने या गिरने लगती है।
तनाव हार्मोन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। इसलिए, ध्यान, प्राणायाम, गहरी सांस लेने की तकनीक और पॉजिटिव सोच आदि से स्ट्रेस कम करें। कई बार सिर्फ़ स्ट्रेस कम करने से ही शुगर लेवल 20-30 पॉइंट घट जाता है।
कम नींद लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, भूख ज्यादा लगती है और शुगर कंट्रोल बिगड़ता है। रोज़ 7-8 घंटे की नींद डायबिटीज कंट्रोल के लिए ज़रूरी है।
डायबिटीज में मीठा छोड़ना सबसे ज़रूरी है। मीठे की क्रेविंग कम करने के लिए दालचीनी पानी लें, मेथी दाना भिगोकर लें, सही मात्रा में प्रोटीन ले और नींद पूरी करें।
फास्टिंग शुगर, PP शुगर, HbA1c की रेगुलर जांच से शुगर कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है।
आमतौर पर 7 से 10 दिन में शुरुआती सुधार हो सकता है, लेकिन कंट्रोल होने में 1 से 6 महीने लग सकते हैं। लेकिन, यह रोगी की स्तिथि पर भी डिपेंड करता है।
हाँ, सुबह खाली पेट 30 से 40 मिनट तेज़ चलने से ब्लड शुगर तेजी से कम होती है।
सफेद चावल ज़्यादा खाने से शुगर बढ़ सकती है, जबकि ब्राउन राइस लिमिट में लेना अच्छा ऑप्शन है।
हाँ, डायबिटीज कम करने के लिए मीठा लगभग पूरी तरह बंद करना चाहिए।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि डायबिटीज कम करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को डायबिटीज की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034