डायबिटीज़ कंट्रोल करने वाले नेचुरल फूड्स – Diabetes Control Karne Wale Natural Foods
सही खानपान देगा डायबिटीज़ से छूटकारा – Sahi khanpan dega diabetes se chhootkaara
दवाइयाँ, रेपोर्ट्स, टेस्टस् आदि तो सब याद रखते हैं लेकिन, एक सिम्पल और बेसिक चीज़ को लोग अक्सर भूल जाते हैं जो डायबिटीज़ की बीमारी में दवा से कम नहीं। इस ख़ास दवा का नाम है – सही डाइट। आम तौर पर यह बीमार तब होती है जब शरीर ठीक से इंसुलिन नहीं बना पाता या उसे ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता जिसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण है – खानपान में खराबी। इसलिए, डायबिटीज़ कंट्रोल करने वाले नेचुरल फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना इस बीमारी के उपचार का एक असरदार उपाय है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। लेकिन, पहले ये भी समझ लेना चाहिए कि डायबिटीज़ के लक्षण क्या हैं ताकि शुरुआती स्टेज में ही बीमारी की पहचान कर, सही उपचार शुरू किया जा सके।






















