डायबिटीज़ क्यों होती है – Diabetes Kyon Hoti Hai?
दुनिया की एक आम बीमारी; डायबिटीज़ – Duniya ki ek aam bimari; Diabetes
हमारे शरीर में मौजूद इंसुलिन हार्मोन खाने से ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है जिससे एनर्जी मिलती है। जब अग्न्याशय ठीक से इंसुलिन नहीं बना पाता या जब शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता तो ग्लूकोज यानी शुगर खून में ही जमा होने लगती है। इसी बीमारी को डायबिटीज़ कहते हैं, जो हार्ट और किडनी जैसे ज़रूरी अंगों को भी नुकसान पहुँचा सकती है। इसलिए, ये जानना बहुत ज़रूरी है कि “डायबिटीज़ क्यों होती है?” क्योंकि इस बीमारी को बढ़ाने वाले और भी कई कारण होते हैं। लेकिन, पहले बीमारी को पहचानने के लिए डायबिटीज़ के प्रकार और लक्षण जानने ज़रूरी हैं।






















