नमक ज़्यादा खाने से किडनी कैसे खराब होती है

नमक ज़्यादा खाने से किडनी कैसे खराब होती है – Namak Zyada Khaane Se Kidney Kaise Kharaab Hoti Hai?

किडनी की सेहत पर नमक का असर – Kidney ki sehat par namak ka asar

किडनी और नमक का बहुत गहरा कनेक्शन है, क्योंकि ज़्यादा नमक खाने से किडनी पर प्रेशर पड़ता है, जिससे बी पी हाई हो सकता है और धीरे-धीरे किडनी खराब हो सकती है। ज़्यादा नमक क्रोनिक किडनी रोग या किडनी फेलियर की वजह भी बन सकता है इसलिए, गहराई से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए कि “नमक ज़्यादा खाने से किडनी कैसे खराब होती है?” साथ ही ज़्यादा नमक खाने से किडनी की खराबी के लक्षण और नमक की मात्रा कम करने के तरीके भी जानने चाहिए।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

ज़्यादा नमक खाने से किडनी की खराबी के लक्षण – Zyada namak khaane se kidney ki kharaabi ke lakshan

  • सोडियम की वजह से खून की नलियों में पानी जमना और बी पी हाई होना।
  • फ्लूइड जमा होने से पैर, टखने और दूसरी जगहों पर सूजन होना।
  • वेस्ट मटेरियल जमा होने से कमजोरी और थकान महसूस होना।
  • वेस्ट मटेरियल जमा होने से मतली और उल्टी होना।
  • दिल या फेफड़ों के आसपास फ्लूइड जमा होने से सांस लेने में दिक्कत होना।
  • हाई बी पी और तरल पदार्थ के जमने से दिल की धड़कन का रेगुलर ना रहना।
  • पेशाब की मात्रा में कमी या पेशाब में झाग आना।
  • पीठ के निचले हिस्से या पेट में दर्द रहना।
  • पेशाब के वक़्त दर्द या जलन होना।
  • बुखार या ठंड लगना।

नमक ज़्यादा खाने से किडनी कैसे खराब होती है – Namak zyada khaane se kidney kaise kharaab hoti hai?

नीचे दिए गए बिंदुओं से पता लगाया जा सकता है कि ज़्यादा नमक किस तरह किडनी को खराब करता है –

  • 1. फ़िल्टर करने की क्षमता पर असर
    नमक में सोडियम होता है जो बॉडी में पानी रोकता है, इससे खून की मात्रा बढ़ जाती है और किडनी को खून फ़िल्टर करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह किडनी की फ़िल्टरिंग केपेसिटी को कम कर सकता है।
  • 2. हाई बी पी
    नमक ज़्यादा खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जिससे छोटी-छोटी खून की नलियाँ खराब होती हैं। इससे किडनी कम खून फ़िल्टर कर पाती है, टॉक्सिन्स जमा होता है और आगे चलकर क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) हो सकता है।
  • 3. पानी और इलेक्ट्रोलाइट का बैलेन्स बिगड़ना
    सोडियम की मात्रा बढ़ने से किडनी को इसे बाहर निकालने के लिए ज़्यादा काम करना पड़ता है, इलेक्ट्रोलाइट का बैलेन्स बिगड़ता है, जिससे किडनी डेमेज हो सकती है।
  • 4. प्रोटीन लीकेज
    ज़्यादा नमक ग्लोमेरूलस यानी किडनी के फ़िल्टर को नुकसान पहुंचाता है, इससे पेशाब में प्रोटीन आने लगता है जो किडनी की खराबी का शुरुआती लक्षण है।
  • 5. किडनी स्टोन का खतरा
    नमक की मात्रा ज़्यादा होने से शरीर में कैल्शियम बढ़ जाता है। जब यह पेशाब में इकट्ठा हो जाता है तो स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है।

नमक की मात्रा कम करने के तरीके – Namak ki maatra kam karne ke tarike

  • 1. खाने में ऊपर से नमक ना डालें।
  • 2. नमक की जगह स्वाद को बढ़ाने के लिए काली मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, अजवाइन, नींबू, अदरक, लहसुन या पुदीना डालें।
  • 3. पैकेट वाले फूड जैसे चिप्स, नमकीन, पापड़, सॉस, अचार, इंस्टेंट नूडल्स, बिस्कुट, पिज़्ज़ा, बर्गर आदि न खाएँ।
  • 4. लो-सोडियम या सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
  • 5. घर का ताज़ा खाना खाएं।
  • 6. अचार, पापड़, चटनी और नमकीन कम खाएं।
  • 7. नींबू, आमचूर और सिरका से स्वाद बढ़ाएँ।
  • 8. पानी ज़्यादा पिएं।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या ज़्यादा नमक खाने से किडनी फेल हो सकती है – Kya zyada namak khaane se kidney fail ho sakti hai?

हाँ, लंबे समय तक ज़्यादा नमक खाने से धीरे-धीरे किडनी डैमेज होता है, जो आगे चलकर किडनी फेल कर सकता है।

क्या पिंक सॉल्ट या सेंधा नमक किडनी के लिए अच्छा है – Kya pink salt yaa sendha namak kidney ke liye accha hai?

किडनी मरीज के लिए पिंक सॉल्ट या सेंधा नमक अच्छा हो सकता है अगर इसे लिमिट में और डॉक्टर से पूछकर लिया जाए।

क्या आयोडीन युक्त नमक किडनी के लिए हानिकारक है – Kya iodine yukt namak kidney ke liye haanikaarak hai?

असली नुकसान नमक की मात्रा से होता है, न कि सिर्फ़ आयोडीन से।

बच्चे ज़्यादा नमक खाएं तो क्या किडनी पर असर पड़ता है – Bacche zyada namak khayein toh kya kidney par asar padta hai?

हाँ, बच्चों में किडनी की नलिकाएँ ज़्यादा सेन्सिटिव होती हैं, ज़्यादा नमक उन्हें जल्दी नुकसान कर सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि नमक ज़्यादा खाने से किडनी कैसे खराब होती है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार में ज़्यादा नमक खाने से किडनी की खराबी के लक्षण दिखाई देते हैं या किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

 

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //