आजकल पेट साफ न होना बहुत बड़ी दिक्कत बन चूका है। पेट साफ़ न हो तो पूरा दिन मुश्किल से गुज़रता है और इसका सीधा असर हमारे इम्युनिटी सिस्टम, स्किन और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। वैसे इस समस्या से निपटने के लिए बाज़ार में कई अंग्रेज़ी दवाइयाँ मौजूद है, लेकिन उनके साइड इफेक्ट्स भी बहुत होते हैं इसलिए, पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा ज़्यादा फायदेमंद होती है; जिसके बारे में डिटेल जानकारी नीचे दी गयी है। लेकिन पहले समझ लेते हैं कि किन कारणों से पेट खराब होता है।
पेट खराब होने के कारण - Pet kharab hone ke karan
ईन कारणों से आम तौर पर पेट खराब होता है -
- डाई जेशन में प्रॉब्लम - कब्ज, दस्त
- सूजन - पेट के फ्लू, पेप्टिक अल्सर, पित्त पथरी
- तनाव या चिंता
- भोजन - मसालेदार, तला-भुना खाना, जंक फ़ूड
- लाइफस्टाइल - ठीक समय पे न खाना, आलस, सिगरेट शराब की लत
- इन्फेक्शन - मूत्र पथ संक्रमण (UTI)






















