ये 3 लक्षण दिखें तो तुरंत किडनी टेस्ट कराएं

ये 3 लक्षण दिखें तो तुरंत किडनी टेस्ट कराएं – Ye 3 lakshan Dikhe Toh Turant Kidney Test Karaayein

आमतौर पर ये 3 लक्षण दिखने पर तुरंत किडनी टेस्ट कराना चाहिए – अगर आपको बार-बार पेशाब आए, पैरों या चेहरे पर सूजन हो और लगातार थकान महसूस हो रही हो। यह किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आमतौर पर ये बहुत नॉर्मल लक्षण होते हैं इसलिए लोग इन्हें ignore कर देते हैं लेकिन, ऐसा करना आगे चलकर बहुत नुकसान कर सकता है। इसलिए, ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से consult करें और ज़रूरी test करवाकर बीमारी का ठीक से पता लगाए जिससे इलाज में बहुत मदद होती है।

क्यों होती है किडनी खराब? – Kyon hoti hai kidney kharaab?

ज़्यादातर मामलों में ईन कारणों से किडनी खराब होती है –

  • हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज – ये सबसे बड़े कारण हैं।
  • दर्द निवारक दवाओं का लंबे वक़्त तक सेवन।
  • ज़्यादा नमक, processed food और कम पानी पीना।
  • धूम्रपान, शराब और मोटापा।
  • बार-बार infection और genetic कारण।

ये 3 लक्षण दिखें तो तुरंत किडनी टेस्ट कराएं – Ye 3 lakshan dikhe toh turant kidney test karaayein

1. बार-बार पेशाब आना या पेशाब में बदलाव

अगर आपको दिन या रात में नॉर्मल से ज़्यादा बार पेशाब आ रहा है, या पेशाब करते वक़्त जलन, झाग या खून दिखाई दे रहा है, तो यह किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में ईन संकेतों पर खास ध्यान दें – रात में कई बार उठकर पेशाब आना, पेशाब का रंग गहरा होना, पेशाब में झाग बनना, पेशाब में खून आना, पेशाब कम या बहुत ज़्यादा होना। पेशाब में झाग अक्सर प्रोटीन लीकेज का संकेत होता है, जिसे Proteinuria कहा जाता है।

2. पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन

किडनी जब extra पानी और नमक को बाहर नहीं निकाल पाती, तो बॉडी में सूजन आने लगती है जो सबसे पहले पैरों, टखनों, हाथों और आंखों के आसपास दिखाई देती है। सूजन के आम कारण हैं – पानी जमा होना, Sodium retention, Kidney filtration कम होना। सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन दिखना Kidney Damage का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

3. लगातार थकान और कमजोरी

अगर बिना मेहनत किए भी थकान महसूस होती है, तो इसे ignore न करें। खराब किडनी Erythropoietin नामक हार्मोन कम बनाती है, जिससे शरीर में खून की कमी (Anemia) हो सकती है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

किडनी की खराबी के अन्य लक्षण – Kidney ki kharaabi ke any lakshan

  • सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • कमजोरी
  • ध्यान केंद्रित करने में परेशानी

अलग-अलग किडनी टेस्ट की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of various Kidney tests

टेस्ट का नाम क्या जांचता है सामान्य रेंज कब कराया जाता है
Serum Creatinine किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता 0.6–1.2 mg/dL शुरुआती जांच
Blood Urea खून में यूरिया 7–20 mg/dL किडनी फंक्शन
eGFR किडनी की कार्यक्षमता 90+ CKD स्टेज जानने हेतु
Urine Routine Test प्रोटीन, खून, संक्रमण Normal पेशाब संबंधी समस्या
Urine Albumin प्रोटीन लीकेज <30 mg/day डायबिटीज मरीजों हेतु
Ultrasound KUB किडनी की संरचना Normal पथरी/सूजन
KFT (Kidney Function Test) संपूर्ण जांच डॉक्टर अनुसार नियमित मॉनिटरिंग

कब तुरंत डॉक्टर से मिलें – Kab turant Doctor se mile?

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नेफ्रोलॉजिस्ट से संपर्क करें –

  • पेशाब में खून आना
  • पेशाब में लगातार झाग बनना
  • पैरों या चेहरे पर सूजन
  • हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित न होना
  • सांस फूलना
  • लगातार थकान
  • भूख बिल्कुल न लगना
  • कमर या पीठ में लगातार दर्द

किडनी के लिए असरदार आयुर्वेदिक दवा – Kidney ke liye asardaar ayurvedic dawa

आयुर्वेद में किडनी रोगों के इलाज के लिए कई असरदार जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है जो सिर्फ़ लक्षणों को दबाने का काम नहीं करती बल्कि किडनी को जड़ से ठीक कर सकती हैं। किडनी की असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां इस प्रकार हैं –

  • पुनर्नवा: यह सूजन कम करने और यूरिन आउटपुट बढ़ाने में बेहद कारगर मानी जाती है। यह किडनी की प्राकृतिक सफाई करती है।
  • गोक्षुर: यह मूत्र मार्ग को healthy रखने और किडनी की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करता है।
  • वरुण: यह किडनी स्टोन और पेशाब से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी है।
  • कासनी: कासनी बॉडी को डिटॉक्स करती है और किडनी पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है।
  • गिलोय: यह इम्यूनिटी बढ़ाती है और सूजन कम करती है।

किडनी रोग में आयुर्वेद क्यों चुनें? – Kidney rog mein ayurved kyon chunein?

इसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का उपयोग होता है, जिससे साइड इफेक्ट्स की संभावना कम रहती है। साथ ही, आयुर्वेदिक उपचार में डाइट, जीवनशैली और पंचकर्म जैसी प्रक्रियाओं को भी शामिल किया जाता है। इससे किडनी को अंदर से मजबूती मिलती है। कई मामलों में किडनी के आयुर्वेदिक उपचार से dialysis को भी टाला जा सकता है

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी टिप्स – Kidney ko swasth rakhne ke liye zaruri tips

  • रोज पर्याप्त पानी पिएं
  • नमक कम खाएं
  • दर्द निवारक दवाओं का ज़्यादा उपयोग न करें
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें
  • डायबिटीज को कंट्रोल में रखें
  • धूम्रपान और शराब से बचें
  • साल में एक बार KFT अवश्य कराएं

किन लोगों को regular किडनी टेस्ट कराना चाहिए? – Kin logo ko regular kidney test karaana chahiye?

  • डायबिटीज मरीज
  • हाई BP वाले लोग
  • परिवार में किडनी रोग का इतिहास
  • मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति
  • 40 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग
  • लंबे वक़्त से Painkiller लेने वाले लोग
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

Creatinine कितना होने पर खतरा माना जाता है? – Creatinine kitna hone par khatra mana jata hai?

आमतौर पर 1.2 mg/dL से ऊपर का लेवल जांच की मांग करता है। बहुत अधिक बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

किडनी टेस्ट खाली पेट होता है क्या? – Kidney test khali pet hota hai kya?

ज़्यादातर किडनी टेस्ट के लिए खाली पेट रहना जरूरी नहीं होता, लेकिन डॉक्टर की सलाह मानना बेहतर है।

Urine Albumin Test क्या है? – Urine Albumin Test kya hai?

यह पेशाब में प्रोटीन की मात्रा मापता है और Kidney Damage का शुरुआती संकेत देता है।

क्या किडनी रोग बिना लक्षण के भी हो सकता है? – Kya kidney rog bina lakshan ke bhi ho sakta hai?

हां, शुरुआती स्टेज में अक्सर clear लक्षण नहीं होते।

Clinical Experience:

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने बार-बार पेशाब आना, पैरों में सूजन और लगातार थकान जैसे शुरुआती लक्षणों को पहचानकर वक़्त रहते किडनी टेस्ट कराया, जिसके बाद किडनी की आयुर्वेदिक दवाओं, सात्विक डाइट, योग और पंचकर्म थेरेपी आदि अपनाकर उन्होंने अपनी किडनी को पूरी तरह ठीक किया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन अलग होती है, इसलिए पेशाब में बदलाव, सूजन या कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Medical Review:

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer:

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि कौनसे ख़ास 3 लक्षण दिखने पर तुरंत किडनी टेस्ट कराना चाहिए। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी की कोई भी समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से हर किडनी रोग का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //