आजकल काम के दबाव और मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोकिम बढ़ता जा रहा है। इन्हीं में से एक है शुगर की बीमारी यानी मधुमेह (Diabetes), जिससे निजाद पाना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, आहार में सही पोषण शामिल करके आप शुगर लेवल को स्थिर यानी मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन, सबसे पहले आपके लिए मधुमेह की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
मधुमेह क्या है?
शुगर की बीमारी यानी डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। इस स्थिति में शरीर की इंसुलिन बनाने या उसे उपयोग करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अधिक हो जाता है। हालांकि, कुछ तरीकों से आप अपने शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि शुगर में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?






















