कंधे के दर्द का रामबाण इलाज

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कंधे का दर्द एक आम समस्या बन गई है। कई बार यह मामूली सा दर्द गंभीर रूप लेकर जीवन मुश्किल बना देता है। इसलिए, कंधे के दर्द का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन इसके पहले कंधे के दर्द का कारण और लक्षण समझ लेना चाहिए जो नीचे दिए गए हैं।

कंधे के दर्द का कारण - Kandhe ke Dard ka Karan

ईन कारणों से कंधे का दर्द हो सकता है -

गलत मुद्रा में बैठना या सोना - लगातार झुककर बैठने या एक ही करवट सोने से कंधे की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।

फ्रोजन शोल्डर (Frozen Shoulder) - इसमें कंधे की गति सीमित हो जाती है और तेज़ दर्द होता है।

टेंडिनाइटिस (Tendinitis) - इसमें कंधे की मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाली नसों में सूजन आ जाती है।

आर्थराइटिस (गठिया) - उम्र बढ़ने पर हड्डियों के जोड़ घिसने लगते हैं जिससे कंधे में सूजन और दर्द होता है।

मांसपेशियों में खिंचाव या चोट - अचानक भारी वजन उठाने से मांसपेशियां खिंच जाती हैं या फट सकती हैं।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

कंधे के दर्द का लक्षण - Kandhe ke Dard ka Lakshan

ईन लक्षणों से कंधे के दर्द की पहचान की जा सकती है -

  • कंधे को घुमाने में कठिनाई
  • हाथ उठाने में तकलीफ
  • कंधे में अकड़न या जकड़न
  • हल्की सूजन या गर्माहट
  • सोते समय दर्द बढ़ जाना

कंधे के दर्द का रामबाण इलाज - Kandhe ke Dard ka Ramban Ilaj

ईन तरीकों से कंधे में दर्द का आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार किया जा सकता है -

1. सरसों का तेल और लहसुन की मालिश

सरसों का तेल गर्म करें। उसमें 3-4 लहसुन की कलियां डालें। जब लहसुन भुन जाए तो तेल ठंडा करके दर्द वाली जगह पर मालिश करें। यह मांसपेशियों की सूजन कम करता है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है।

2. गर्म सेंक (Hot Compress)

गर्म पानी की बोतल या कपड़े में गरम नमक भरकर कंधे पर 10-15 मिनट रखें। यह जकड़न को दूर करता है और दर्द से राहत दिलाता है।

3. हल्दी वाला दूध

एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रोज रात को सोने से पहले पिएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है जो सूजन और दर्द में राहत देता है।

4. मेथी दाना का लेप

2 चम्मच मेथी दाना भिगोकर पीस लें। इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर लेप बना लें। इसे कंधे पर 30 मिनट तक लगाएं। मेथी प्राकृतिक दर्दनाशक है, यह सूजन और जकड़न दोनों को कम करती है।

5. योग और स्ट्रेचिंग

  • भुजंगासन (Cobra Pose): इससे कंधे और पीठ की मांसपेशियों में लचीलापन आता है।
  • गोमुखासन (Cow Face Pose): यह कंधे की जकड़न और दर्द में बहुत लाभकारी है।
  • दीवार पर हाथ चलाना: दीवार के सहारे खड़े होकर हाथ को ऊपर नीचे करने से मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।

ध्यान दें - योग हमेशा ट्रेनर की निगरानी में करें, खासकर जब दर्द गंभीर हो।

6. अदरक और नींबू का मिश्रण

एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच अदरक का रस और कुछ नींबू का रस मिलाएं। दिन में दो बार सेवन करें। यह मिश्रण शरीर से सूजनकारक तत्वों को बाहर निकालता है।

7. त्रिफला चूर्ण का सेवन

रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। यह पाचन ठीक रखता है और शरीर की सूजन को कम करता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

कंधे में दर्द के कारण, लक्षण और ईलाज के अलावा इस समस्या के बारे में कुछ ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।

क्या केवल घरेलू उपायों से कंधे का दर्द ठीक हो सकता है - Kya Keval Gharelu Upaayon se Kandhe ka Dard thik ho sakta hai?

अगर दर्द हल्का या शुरुआती अवस्था में है तो घरेलू उपाय बेहद असरदार हो सकते हैं। लेकिन अगर दर्द गंभीर या लंबे समय से है तो डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।

क्या फ्रोजन शोल्डर में मालिश फायदेमंद है - Kya Frozen Shoulder mein Malish Faydemand hai?

हल्के गर्म तेल से धीरे-धीरे मालिश करना लाभकारी हो सकता है, लेकिन जब दर्द बहुत तेज हो या अकड़न ज़्यादा हो, तो मालिश से परहेज़ करें और फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लें।

क्या कैल्शियम की कमी से भी कंधे में दर्द होता है - Kya Calcium ki kami se bhi kandhe mein dard hota hai?

हां, कैल्शियम और विटामिन D की कमी हड्डियों को कमजोर कर सकती है जिससे कंधे और अन्य जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर से जांच कराकर सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कंधे के दर्द का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को कंधे के दर्द की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //