क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं?

क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं? – Kya Diabetes Mein Kela Kha Sakte Hain?

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल से ज़्यादा रहता है। इस कन्डिशन में मीठा या मीठे फल खाना मना होता है लेकिन, कुछ फल खाने की छूट होती है। इसलिए, बहुत से लोगों का ये सवाल होता है कि “क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं?

इस बारे में डीटेल में समझना चाहिए क्योंकि अक्सर लोग अधूरी जानकारी लेकर केला खा लेते हैं, जिससे डायबिटीज का इलाज करने में दिक्कत आ सकती है और बीमारी ज़्यादा बढ़ सकती है।

केले में मौजूद पोषक तत्व – Kele Mein Maujood Poshak Tattv

  • कार्बोहाइड्रेट; डायबिटीज के लिए खतरनाक है।
  • फाइबर; पाचन के लिए अच्छा होता है।
  • पोटैशियम; हार्ट व मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है।
  • विटामिन B6
  • मैग्नीशियम

डायबिटीज में केले और ब्लड शुगर का कनेक्शन – Diabetes Mein Kele Aur Blood Sugar Ka Connection

केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट बॉडी में जाकर ग्लूकोज़ में बदल जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खासकर पका हुआ केला ज़्यादा मीठा होता है और इसका Glycemic Index भी ज़्यादा होता है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

Glycemic Index से पता चलता है कि कोई खाना ब्लड शुगर को कितनी तेजी से बढ़ाता है। इसलिए डायबिटीज रोगी अगर बिना मात्रा और वक़्त का ध्यान रखे केला खाते हैं, तो शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

डायबिटीज में केला सावधानी से खाएँ – Diabetes Mein Kela Saavdhaani Se Khayein

डायबिटीज में केला खाना पूरी तरह से मना नहीं होता। बस, सही मात्रा, सही वक़्त और सही तरीके से खाया जाए तो केला खाया जा सकता है।

डायबिटीज में आधा केला या छोटे साइज का केला कभी-कभार खाना ज़्यादा safe माना जाता है। इसके साथ यह भी ज़रूरी है कि केला अकेले न खाया जाए, बल्कि किसी प्रोटीन या फाइबर वाले खाने के साथ लिया जाए।

डायबिटीज में केला खाने का सही तरीका – Diabetes Mein Kela Khane Ka Sahi Tarika

इन बातों का ध्यान रखकर केला खाएँ तो ब्लड शुगर जल्दी से नहीं बढ़ती –

  • बहुत ज़्यादा पका हुआ केला न खाएँ
  • खाली पेट केला न खाएँ
  • एक बार में पूरा बड़ा केला न खाएँ
  • केले को दही, मूंगफली या नट्स के साथ लें
  • रोज़ केला खाने की आदत न बनाएं

हल्का कच्चा या कम पका केला बेहतर माना जाता है, इसमें Resistant Starch होता है जो शुगर को जल्दी नहीं बढ़ाता।

आयुर्वेद, डायबिटीज और केला – Ayurved, Diabetes Aur Kela

आयुर्वेद के हिसाब से डायबिटीज (मधुमेह) रोग कफ दोष और मेद धातु के imbalance से जुड़ा होता है। मीठे, भारी और ठंडे गुण वाले भोजन मधुमेह में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

केले का नेचर आयुर्वेद में मधुर (मीठा) और गुरु (भारी) माना गया है। इसलिए, आयुर्वेद डायबिटीज में केला ज़्यादा खाने की सलाह नहीं देता।

लेकिन, सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन किया जाए तो इसे पूरी तरह वर्जित भी नहीं माना गया है। आयुर्वेद में यह बताया गया है कि केला अगर दोपहर के वक़्त खाया जाए और इसके साथ पाचन को बेहतर करने वाले तत्व शामिल हों, तो यह ज़्यादा नुकसान नहीं करता।

डायबिटीज में ईन लोगों के लिए केला खाना है ज़्यादा खतरनाक – Diabetes Mein Een Logo Ke Liye Kela Khana Hai Zyada Khatarnaak

  • जिनका ब्लड शुगर बहुत ज़्यादा रहता हो
  • जिनकी शुगर कंट्रोल में न हो
  • जिनको बार-बार शुगर स्पाइक होता हो
  • जिनको किडनी से जुड़ी बीमारी भी हो

केले के अलावा डायबिटीज में कौनसे फल खा सकते हैं? – Kele Ke Alawa Diabetes Mein Kaunse Phal Kha Sakte Hain?

केले के अलावा ईन फलों को भी लिमिट में और डॉक्टर की सलाह लेकर खा सकते हैं –

  • सेब
  • अमरूद
  • पपीता
  • नाशपाती
  • जामुन
  • कीवी
  • संतरा / मौसंबी
  • स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी
  • अनार

डायबिटीज में केला खाते समय रखें ईन बातों का ध्यान – Diabetes Mein Kela Khate Samay Rakhein Een Baato Ka Dhyan

  • Regularly ब्लड शुगर मॉनिटर करें
  • खाने के बाद शुगर लेवल चेक करें
  • अपनी बॉडी के रिएक्शन को समझें
  • किसी और मीठे फल के साथ केला न मिलाएं
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

डायबिटीज में केला खाने के बाद शुगर कब चेक करें? – Diabetes Mein Kela Khane Ke Baad Sugar Kab Check Karein?

केला खाने के 1 से 2 घंटे बाद शुगर चेक करना सही रहता है।

डायबिटीज में केले का जूस पी सकते हैं क्या? – Diabetes Mein Kele Ka Juice Pi Sakte Hain Kya?

नहीं, केले का जूस डायबिटीज में न पियें।

डायबिटीज में केला खाने से वजन बढ़ता है क्या? – Diabetes Mein Kela Khane Se Wajan Badhta Hai Kya?

अगर रोज़ या ज़्यादा मात्रा में खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है।

टाइप 1 डायबिटीज में केला खाना सुरक्षित है क्या? – Type 1 Diabetes Mein Kela Khana Surakshit Hai Kya?

हाँ, लेकिन इंसुलिन डोज और शुगर मॉनिटरिंग के साथ ही केला खाएँ।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि क्या डायबिटीज में केला खा सकते हैं। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को डायबिटीज की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें।

हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034