लगातार और ज़्यादा मात्रा में शराब पीने से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। शराब किडनी की फिल्टर करने की capacity पर असर डालती है और बॉडी में पानी तथा मिनरल्स का balance बिगाड़ सकती है। लंबे वक़्त तक शराब का सेवन किडनी रोग, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी फेलियर का risk बढ़ा सकता है।
किडनी हमारी बॉडी का एक ज़रूरी अंग है, जो खून साफ करने, ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने और पानी तथा मिनरल्स का balance बनाए रखने का काम करती है। जब कोई आदमी शराब का सेवन करता है, तो इसका असर किडनी पर पड़ता है।
शराब एक Diuretic पदार्थ है, जिसका मतलब है कि यह बार-बार पेशाब आने की समस्या पैदा करती है। इससे बॉडी में पानी की कमी हो सकती है। जब बॉडी में enough पानी नहीं होता, तो किडनी को अपना काम करने में कठिनाई होती है।
लगातार शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारणों में से एक माना जाता है। जब blood pressure लंबे वक़्त तक बढ़ा रहता है, तो किडनी की छोटी रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) खराब होने लगती हैं।
शराब लिवर को भी नुकसान पहुंचाती है। लिवर और किडनी एक-दूसरे से जुड़े हुए अंग हैं। जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता, तो इसका extra pressure किडनी पर पड़ता है। यही कारण है कि गंभीर लिवर रोग वाले लोगों में किडनी की समस्या भी देखने को मिलती है।
कई studies में यह भी पाया गया है कि बहुत ज़्यादा शराब पीने वाले लोगों में Acute Kidney Injury (AKI) यानी अचानक Kidney Damage का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा शराब के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम का balance बिगड़ सकता है, जो किडनी के काम को बूरी तरह प्रभावित करता है।
अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या लिवर की बीमारी है, तो शराब उसकी condition को और गंभीर बना सकती है। इसलिए किडनी को healthy रखने के लिए शराब से दूरी बनाना सबसे सुरक्षित option माना जाता है।
अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण लगातार दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से contact करें –
सही इलाज के साथ शराब छोड़ना बहुत फायदा कर सकता है।
किसी भी type की शराब का ज़्यादा सेवन नुकसानदायक है। मात्रा और सेवन की आदत ज़्यादा ज़रूरी होती है।
स्वस्थ व्यक्ति में सीमित मात्रा कम जोखिम वाली हो सकती है, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जाती।
शराब Diuretic की तरह काम करती है, जिससे बार-बार पेशाब आने लगता है।
हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई किडनी patients आयुर्वेदिक उपचार, ज़रूरी परहेज़ और सही डाइट लेकर पूरी तरह ठीक हुए हैं। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, शराब सेवन की मात्रा और किडनी की स्थिति अलग-अलग होती है। इसलिए अगर आपको किडनी रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या क्रिएटिनिन बढ़ने जैसी समस्या है, तो शराब के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले Nephrologist (किडनी विशेषज्ञ) या योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि क्या शराब पीने से किडनी खराब होती है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034