डायबिटीज में कौन-सी चाय फायदेमंद है?
चाय भी कर सकती है डायबिटीज के इलाज में मदद – Chay bhi kar sakti hai diabetes ke ilaj mein madad
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल से ज़्यादा बढ़ जाता है। ऐसा आमतौर पर गलत डाइट, तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को खानपान का ख़ास ध्यान रखना होता है। इस विषय में अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि डायबिटीज में कौन-सी चाय फायदेमंद है? जिसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
डायबिटीज में चाय का क्या महत्व है? – Diabetes mein chay ka kya mahatva hai?
वैसे तो डायबिटीज में मीठी चाय या ज़्यादा दूध वाली चाय नुकसान करती है, लेकिन बिना चीनी वाली और हर्बल सामग्री से बनी चाय बॉडी के लिए फायदेमंद हो सकती है। चाय अगर सही सामग्री और सही तरीके से बनाई जाए, तो यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकती है क्योंकि कुछ खास चाय एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुणों से भरपूर होती हैं।
आयुर्वेद की नज़र में चाय और डायबिटीज का संबंध – Ayurved ki nazar mein chay aur diabetes ka sambandh
आयुर्वेद में डायबिटीज को मधुमेह कहते हैं और इसमें कफ दोष की ख़ास भूमिका मानी जाती है। इसलिए, कफ बढ़ाने वाली चीजों से परहेज और कड़वे, कसैले स्वाद वाली आयुर्वेदिक चाय ज़्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं।

.webp)




















