पैरों में सूजन आने का कारण और उपचार – Paeron Mein Soojan Aane Ka Karan Aur Upchaar
पैरों में सूजन की समस्या क्या है – Paeron mein soojan ki samasya kya hai?
जब पैरों के टिश्यूज़ में फ्लूइड यानी तरल पदार्थ जमा हो जाता है तो पैर सूज जाते हैं या भारी लग सकते हैं। इस बीमारी को एडीमा भी कहा जाता है। ये कोई आम समस्या नहीं, बल्कि ये दिल के रोग, किडनी डिजीज़, इन्फेक्शन या चोट का संकेत भी हो सकती है। इसलिए, पैरों में सूजन आने का कारण और उपचार जान लेना इस दिक्कत को दूर करने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। लेकिन पहले इस समस्या के लक्षण जान लेने चाहिए ताकि रोगी ठीक से बीमारी को पहचान सके।
पैरों में सूजन के लक्षण – Paeron mein soojan ke lakshan
- पैर सूज जाना या भारी लगना
- स्किन बदलना
- दर्द या बैचेनी होना
- स्किन लाल होना या गर्म हो जाना
- पैर सुन्न हो जाना या पैरों में झुनझुनी होना
- वॉक में दिक्कत






















