लिवर इन्फेक्शन की सूजन में क्या खाएं

लिवर की सूजन में क्या खाएं – Liver Ki Soojan Mein Kya Khayein?

क्या है लिवर की सूजन की बीमारी – Kya hai liver ki soojan ki bimari?

जब लिवर के टिश्यू में जलन या सूजन हो जाती है तो इसे लिवर की सूजन या हेपेटाइटिस कहा जाता है। इसमें लिवर का साइज़ भी थोड़ा बड़ा हो जाता है।

आयुर्वेद के हिसाब से सही डाइट दवा के बराबर काम करती है और बड़ी-बड़ी बिमारियों को ठीक कर देती है। इसलिए, ये सवाल काफ़ी पूछा जाता है कि “लिवर की सूजन में क्या खाएं?” लेकिन पहले लिवर की सूजन के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

लिवर की सूजन के कारण – Liver ki soojan ke karan

आम तौर पर ईन कारणों से लिवर की सूजन होती है –

  • वायरल हेपेटाइटिस जैसे हेपेटाइटिस A, B, C, D और E
  • शराब
  • फैटी लिवर रोग: इसमें लिवर में फैट जमा हो जाता है, जिससे सूजन होती है।
  • दवाएं और ज़हरीले तत्त्व जैसे एसिटामिनोफेन (पेरासिटामोल)
  • जेनेटिक बीमारियाँ जैसे विल्सन रोग या हेमोक्रोमैटोसिस
  • ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस: इस बीमारी में बॉडी का इम्यून सिस्टम ही लिवर के सेल्स पर अटैक करता है जिससे सूजन हो जाती है।
  • लिवर का कैंसर
  • लिवर सिरोसिस: इस रोग में हेल्दी लिवर टिश्यू की जगह स्कार टिश्यू बन जाते हैं।
  • गलत लाइफस्टाइल: ज़्यादा तला हुआ या मसालेदार खाना, फास्ट फूड खाना और रात में देर तक जगना भी लिवर में सूजन पैदा कर सकता है।

लिवर की सूजन की पहचान – Liver ki soojan ki pahchaan

ईन लक्षणों से लिवर की सूजन पहचानी जा सकती है –

  • पेट में दर्द
  • भूख में कमी
  • वजन घट जाना
  • पीलिया
  • थकान और कमज़ोरी
  • खुजली
  • फोकस करने में दिक्कत

लिवर की सूजन में क्या खाएं – Liver ki soojan mein kya khayein?

इस बीमारी में आम तौर पर ईन चीज़ों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है –

  • फाइबर वाली चीज़ें खाएं जैसे दलिया (Oats), ब्राउन राइस, साबुत अनाज (Whole grains)। साथ ही आप हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी और सरसों ले सकते हैं।
  • फलों में पपीता, सेब, अमरूद और बेरीज़ जैसे ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी खाने चाहिए। बेरीज़ ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं।
  • ब्रोकली, गाजर और शलगम जैसी हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा बीटरूट यानी चुकंदर खाएं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • लिमिटेड मात्रा में प्रोटीन लें। ख़ासकर प्रोटीन के हल्के सोर्स जैसे मूंग दाल, मसूर दाल, टोफू और पनीर को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • हेल्दी फैट लें। ऑलिव ऑयल या सरसों के तेल का इस्तेमाल करें और लिमिटेड मात्रा में सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट खाएं।
  • भरपूर पानी और लिक्विड पिएं। बिना शक्कर का नींबू पानी, नारियल पानी, हर्बल टी जैसे तुलसी या ग्रीन टी और दिनभर गुनगुना पानी पिएं।

लिवर की सूजन के कारण, लक्षण और सही खानपान के अलावा और भी ज़रूरी सवाल लोग पूछते हैं जो नीचे दिए गए हैं। ये सवाल और जानकारियाँ रोगी को बहुत फायदा कर सकती हैं।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

FAQs

लिवर इंफ्लेमेशन (सूजन) के लिए कौन सी डाइट सही है – Liver inflammation (soojan) ke liye kaun si diet sahi hai?

ऐंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लें जैसे हरी सब्जियाँ, फल, लहसुन और हल्दी। साथ ही ओमेगा-3 वाली चीज़ें खाएं जैसे अखरोट।

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए क्या खाना चाहिए – Liver ko detox karne ke liye kya khana chahiye?

चुकंदर, नींबू पानी, ग्रीन टी, लहसुन, हल्दी और पत्तेदार सब्जियाँ लिवर डिटॉक्स में मदद करती हैं। साथ ही खूब पानी पिएँ।

लिवर की सूजन में कौन-कौन सी सब्जियाँ खानी चाहिए – Liver ki soojan mein kaun-kaun si sabziyaan khani chahiye?

पालक, मेथी, ब्रोकली, गाजर, बीटरूट (चुकंदर), लौकी और तोरी जैसी हल्की, फाइबर वाली सब्जियाँ फायदेमंद हैं।

फैटी लिवर में कौन से फल खाने चाहिए – Fatty liver mein kaun se phal khane chahiye?

सेब, पपीता, अमरूद, जामुन, ब्लूबेरी और अंगूर खाएं। ये सभी फाइबर और ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।

लिवर की बीमारी में किन चीजों से परहेज़ करें – Liver ki bimari mein kin cheezon se parhez karein?

शराब, तली हुई चीजें, अधिक चीनी और नमक, मैदा, प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट और जंक फूड पूरी तरह से अवॉइड करें।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि “लिवर की सूजन में क्या खाएं?” लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को लिवर में सूजन की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //