PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस क्यों होता है?

PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस क्यों होता है? – PCOD/PCOS Mein Insulin Resistance Kyon Hota Hai?

PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस इसलिए होता है क्योंकि बॉडी की कोशिकाएं इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं करतीं, जिससे ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने लगता है। इसके कारण हार्मोन का balance बिगड़ता है और PCOS के लक्षण और ज़्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसी कन्डिशन में इंसुलिन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और PCOD/PCOS के बारे में डीटेल में जानकार इंसुलिन रेजिस्टेंस को manage करना चाहिए।

क्या होता है PCOD/PCOS? – Kya hota hai PCOD/PCOS?

यह महिलाओं में होने वाली आम बीमारियाँ हैं। PCOD/PCOS में हार्मोनल डिसऑर्डर होता है, जिसका एक ख़ास कारण है – इंसुलिन रेजिस्टेंस, जो कई बार PCOD/PCOS के लक्षण के रूप में भी दिखाई दे सकता है। PCOD/PCOS में हार्मोनल गड़बड़ी होती है, खासकर एंड्रोजन (male hormones) बढ़ जाते हैं, जिससे पीरियड्स समय पर नहीं आते, वजन बढ़ता है और स्किन व हेयर से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं।

इंसुलिन क्या होता है? – Insulin kya hota hai?

इंसुलिन एक हॉर्मोन है जो अग्न्याशय द्वारा बनाया जाता है। यह ब्लड में शुगर (ग्लूकोज) को कंट्रोल करने का काम करता है। इसकी मदद से कोशिकाएँ ब्लड में मौजूद ग्लूकोज (शुगर) को सोख पाती हैं जिससे बॉडी को energy मिलती है। यह एक ‘चाबी’ के जैसे काम करता है, जो कोशिकाओं में ग्लूकोज को enter करवाती है।

PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस क्या होता है? – PCOD/PCOS mein insulin resistance kya hota hai?

जब बॉडी की कोशिकाएं इंसुलिन को पहचानना कम कर देती हैं, इसका सही से उपयोग नहीं कर पाती, तो इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है। इस कन्डिशन में ब्लड में शुगर लेवल बढ़ता है, इंसुलिन लेवल हाई हो जाता है, फैट जमा होने लगता है और हार्मोनल imbalance बढ़ जाता है।

PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस क्यों होता है? – PCOD/PCOS mein insulin resistance kyon hota hai?

  • जेनेटिक कारण (Genetic Factors)
  • वजन बढ़ना (Obesity)
  • खराब लाइफस्टाइल
  • हार्मोनल असंतुलन
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

PCOD/PCOS के लक्षण – PCOD/PCOS ke lakshan

  • पीरियड्स का irregular बिगड़ना
  • वजन तेजी से बढ़ना
  • चेहरे पर बाल आना (Hirsutism)
  • मुंहासे (Acne)
  • बाल झड़ना
  • थकान
  • स्किन का काला पड़ना; (ख़ासकर गर्दन और बगल में)

PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of ways to manage insulin resistance in PCOD/PCOS

तरीका कैसे मदद करता है Avoid/Risk
संतुलित Diet ब्लड शुगर कंट्रोल करता है मीठा और refined carbs avoid करें
Exercise इंसुलिन sensitivity बढ़ाता है बहुत ज़्यादा heavy workout से बचें
Allopathy दवाइयाँ इंसुलिन लेवल कम करता है गैस, पेट दर्द जैसी side effects
वजन कम करना हार्मोन बैलेंस करता है crash dieting से बचें
आयुर्वेदिक इलाज जड़ से संतुलन बनाता है बिना डॉक्टर सलाह के ना लें
Stress Management हार्मोन सुधारता है तनाव को ignore करना नुकसानदायक

PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस की आयुर्वेदिक दवा – PCOD/PCOS mein insulin resistance ki ayurvedic dawa

  • शतावरी (Shatavari)
  • अश्वगंधा (Ashwagandha)
  • मेथी (Fenugreek)
  • गुड़मार (Gudmar)
  • त्रिफला (Triphala)

PCOD/PCOS में डाइट और लाइफस्टाइल में ज़रूरी बदलाव – PCOD/PCOS mein diet aur lifestyle mein zaruri badlaav

इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने के लिए डाइट में ईन चीज़ों को शामिल करें – हाई फाइबर फूड (सलाद, हरी सब्जियां), प्रोटीन (दाल, पनीर) सबूत अनाज। साथ ही ईन चीज़ों का परहेज़ करें – चीनी और मीठा, पैकेज्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स। इसके अलावा रोज 30 मिनट वॉक करें, योग और प्राणायाम अपनाएँ और 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।

PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस कंट्रोल करने के easy tips – PCOD/PCOS mein insulin resistance control karne ke easy tips

  • हर दिन एक ही वक़्त पर खाना खाएं
  • मीठा और processed फूड कम करें
  • स्ट्रेस को कंट्रोल करें
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
  • Regular जांच करवाएं

डॉक्टर को कब दिखाएं? – When to See Doctor?

  • पीरियड्स 2 से 3 महीने तक ना आएं
  • वजन अचानक बहुत बढ़ जाए
  • चेहरे या बॉडी पर बाल तेजी से बढ़ें
  • बहुत ज़्यादा मुंहासे या स्किन प्रॉब्लम
  • लगातार थकान और कमजोरी
  • ब्लड शुगर बढ़ा हुआ आए
  • Pregnancy में परेशानी
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द

FAQs

PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस कैसे पता करें? – PCOS mein insulin resistance kaise pata karein?

ब्लड टेस्ट से इसका पता लगाया जाता है।

क्या वजन घटाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है? – Kya wajan ghataane se insulin resistance kam hota hai?

हाँ, वजन घटाने से इंसुलिन sensitivity बेहतर होती है।

PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस का असर स्किन पर कैसे पड़ता है? – PCOS mein insulin resistance ka asar skin par kaise padta hai?

इस कन्डिशन में मुंहासे और pigmentation बढ़ सकते हैं। साथ ही स्किन ऑयली हो जाती है।

क्या PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस से बाल झड़ते हैं? – Kya PCOS mein insulin resistance se baal jhadte hain?

हाँ, हार्मोन imbalance के कारण बाल झड़ना शुरू हो सकता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

Important Points

  • इंसुलिन रेजिस्टेंस PCOD/PCOS का मुख्य कारण है
  • डाइट और लाइफस्टाइल सुधारना सबसे जरूरी है
  • वजन कंट्रोल करने से इंसुलिन sensitivity बढ़ती है
  • आयुर्वेदिक उपचार जड़ से संतुलन बनाने में मदद करता है
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें

Clinical Experience

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई PCOD/PCOS मरीजों ने इंसुलिन रेजिस्टेंस की सही पहचान होने के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाएं, हार्मोन बैलेंसिंग थेरेपी और संतुलित डाइट अपनाकर, इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या को ठीक किया। साथ ही वजन कंट्रोल, पीरियड्स की नियमितता और स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी सुधार महसूस किया। कुछ मामलों में लाइफस्टाइल बदलाव जैसे नियमित एक्सरसाइज, स्ट्रेस मैनेजमेंट और सही वक़्त पर भोजन करने से इंसुलिन sensitivity बेहतर हुई और overall बॉडी कंडीशन में भी सुधार देखा गया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, हार्मोनल imbalance का स्तर और बॉडी की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, आयुर्वेदिक उपचार या डाइट प्लान को शुरू करने से पहले Gynecologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Medical Review

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस क्यों होता है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को PCOD/PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOD/PCOS और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //