PCOD वाली महिलाओं की सुबह की एक आम भूल

PCOD वाली महिलाओं की सुबह की एक आम भूल – PCOD Wali Mahilao Ki Subah Ki Ek Aam Bhool

Young महिलाओं में भी आजकल PCOD की समस्या आम बन चुकी है। पीरियड्स रेगुलर न होना, वजन बढ़ना, चेहरे पर पिंपल्स, बालों का झड़ना, थकान और mood swings – ये सभी PCOD के नॉर्मल लक्षण हैं। ऐसे में इलाज के साथ-साथ लाइफस्टाइल का सही होना भी बहुत ज़रूरी है। लेकिन, PCOD वाली महिलाओं की सुबह की एक आम भूल होती है जिसे सुधारना बहुत ज़रूरी है। सुबह के रूटीन और लाइफस्टाइल से जुड़ी सारी अहम जानकारी नीचे दी गई है जो PCOD के इलाज में आपकी बहुत मदद कर सकती है।

PCOD में सुबह का रूटीन बिगड़ने पर क्या होता है? – PCOD mein subah ka routine bigadne par kya hota hai?

सुबह का वक़्त शरीर के लिए बहुत सेन्सिटिव होता है। रात भर fasting के बाद शरीर को पोषण की ज़रूरत होती है। अगर उस वक़्त सही खाना न मिले, तो शरीर stress mode में चला जाता है। इससे cortisol hormone बढ़ता है, जो सीधे-सीधे PCOD को और ज़्यादा बिगाड़ सकता है। ऐसा होने पर;

  • पीरियड्स और ज़्यादा irregular हो जाते हैं
  • वजन बढ़ने लगता है
  • पेट की चर्बी बढ़ती है
  • cravings बढ़ जाती हैं
  • दिनभर थकान लगती है
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

PCOD वाली महिलाओं की सुबह की एक आम भूल – PCOD Wali Mahilao Ki Subah Ki Ek Aam Bhool

सुबह खाली पेट कुछ न खाना या सिर्फ चाय-कॉफी पी लेना PCOD वाली महिलाओं की सबसे बड़ी सुबह की गलती है। बहुत-सी महिलाएं सोचती हैं कि इससे वजन कम होगा, लेकिन असल में इसका उल्टा असर पड़ता है। जब आप सुबह कुछ नहीं खातीं और सीधे चाय या कॉफी पी लेती हैं, तो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल अचानक गिरता-बढ़ता है। PCOD में पहले से ही insulin resistance की दिक्कत होती है। खाली पेट कैफीन लेने से इंसुलिन और ज्यादा बिगड़ जाता है, जिससे हार्मोन imbalance बढ़ता है।

PCOD, सुबह का वक़्त और आयुर्वेद – PCOD, Subah ka waqt aur Ayurved

आयुर्वेद के अनुसार सुबह का वक़्त कफ दोष का होता है। PCOD में पहले से ही कफ दोष बढ़ा हुआ माना जाता है। सुबह भारीपन, आलस्य और दुसरी गलत आदतें अपनाने से कफ और बढ़ जाता है, जिससे cyst बनने की संभावना बढ़ती है।

आयुर्वेद यह भी मानता है कि सुबह जठराग्नि यानि digestive fire को धीरे-धीरे जगाना चाहिए। खाली पेट चाय-कॉफी पीने से अग्नि कमजोर होती है और आम (toxins) बनने लगते हैं। यही आम आगे चलकर हार्मोन blockage और PCOD की वजह बनता है।

PCOD वाली महिलाओं के लिए सुबह की शुरुआत कैसी हो? – PCOD wali mahilao ke liye subah ki shuruat kaisi ho?

PCOD वाली महिलाओं को सुबह की शुरुआत बहुत simple तरीके से सोच-समझकर करनी चाहिए। सुबह के रूटीन में ईन बातों का ध्यान रखें –

  • उठते ही गुनगुना पानी पिएं, चाहें तो उसमें थोड़ी सौंफ या मेथी के दाने भिगोए हुए पानी का इस्तेमाल करें।
  • 30 से 45 मिनट के अंदर हल्का लेकिन पोषण से भरपूर breakfast ज़रूर लें।
  • Breakfast में प्रोटीन और fiber शामिल करें, जैसे – अंकुरित दालें, सब्ज़ियों वाला पोहा, ओट्स, या मूंग दाल चीला।
  • खाली पेट चाय-कॉफी से बचें।

PCOD में सिर्फ वजन कम करने की सोच गलत है – PCOD mein sirf wajan kam karne ki soch galat hai

बहुत-सी महिलाएं PCOD में सिर्फ़ वजन कम करने पर ध्यान देती हैं और खाना skip करने लगती हैं। लेकिन PCOD सिर्फ वजन की बीमारी नहीं, बल्कि hormonal disorder है। सही वक़्त पर सही खाना हार्मोन balance करने में सबसे बड़ा रोल निभाता है।

बार-बार भूखा रहना बॉडी को signal देता है कि खाने की कमी है, जिससे शरीर fat जमा करने लगता है। यही वजह है कि PCOD में dieting करने के बावजूद वजन कम नहीं होता।

PCOD में सही routine का महत्व – PCOD mein sahi routine ka mahatva

Discipline में रहना PCOD का सबसे बड़ा इलाज है। ऐसे में सही वक़्त पर उठना, सही वक़्त पर खाना और stress कम रखना बहुत ज़रूरी होता है। सुबह की छोटी-सी गलती पूरे दिन के hormonal cycle को बिगाड़ सकती है। आयुर्वेद कहता है – जैसा आहार, वैसा विचार और वैसा ही शरीर। अगर सुबह की शुरुआत सही होगी, तो धीरे-धीरे hormones balance होने लगते हैं, periods सुधरते हैं और body naturally ठीक होने लगती है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

PCOD में सुबह नाश्ता skip करना सही है या नहीं? – PCOD mein subah nashta skip karna sahi hai ya nahi?

नहीं, नाश्ता skip करने से periods irregular और वजन बढ़ने की समस्या बढ़ती है।

PCOD में सुबह क्या खाना चाहिए? – PCOD mein subah kya khana chahiye?

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हल्का नाश्ता करें जैसे sprouts, oats या vegetables वाला खाना।

PCOD में सुबह उठते ही क्या पीना चाहिए? – PCOD mein subah uthate hi kya pina chahiye?

गुनगुना पानी, सौंफ पानी या मेथी पानी फायदेमंद होता है।

क्या PCOD में सुबह देर से उठना नुकसान करता है? – Kya PCOD mein subah der se uthna nuksan karta hai?

हाँ, देर से उठने से hormonal cycle और मेटाबोलिज़्म बिगड़ता है।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //