एक्यूट किडनी फेल्योर क्या होता है? – Acute Kidney Failure Kya Hota Hai?

यह एक ऐसी serious condition है जिसमें किडनी अचानक सही तरीके से काम करना बंद कर देती है। इसे मेडिकल भाषा में Acute Kidney Injury (AKI) भी कहा जाता है, यह बीमारी धीरे-धीरे नहीं बल्कि बहुत कम वक़्त में, यानी कुछ घंटों या कुछ दिनों के अंदर हो सकती है। इलाज में देरी हो जाए, तो यह स्थिति जानलेवा भी बन सकती है। इसलिए, जल्द ही इसकी पूरी जानकारी लेनी चाहिए कि “एक्यूट किडनी फेल्योर क्या होता है?

क्या होता है किडनी का काम? – Kya hota hai kidney ka kaam?

हमारी बॉडी में दो किडनी होती हैं, जो रीढ़ की हड्डी के दोनों side होती हैं। किडनी के ख़ास काम हैं:

  • खून साफ करना
  • बॉडी से toxins बाहर निकालना
  • पेशाब बनाना
  • बॉडी में पानी और नमक का balance बनाए रखना
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

एक्यूट किडनी फेल्योर के कारण – Acute kidney failure ke kaaran

आमतौर पर नीचे दिए गए ईन कारणों से एक्यूट किडनी फेल्योर होता है –

1. बॉडी में खून की कमी

अगर बॉडी में blood flow कम हो जाए, तो किडनी तक सही मात्रा में खून नहीं पहुँचता। यह condition इन कारणों से हो सकती है – ज़्यादा खून बहना, हार्ट अटैक, गंभीर infection, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)।

2. किडनी को सीधा नुकसान

कुछ दवाइयाँ या बीमारियाँ सीधे किडनी को नुकसान पहुँचा सकती हैं, जैसे painkillers का ज़्यादा इस्तेमाल, कुछ एंटीबायोटिक दवाइयाँ, गंभीर infection और ज़हरीले केमिकल्स।

3. पेशाब के रास्ते में रुकावट

अगर पेशाब बाहर नहीं निकल पाता, तो किडनी पर pressure पड़ता है। किडनी स्टोन, प्रोस्टेट की समस्या, ट्यूमर इसके ख़ास कारण हो सकते हैं।

एक्यूट किडनी फेल्योर के लक्षण – Acute kidney failure ke lakshan

शुरुआत में इसके लक्षण हमेशा साफ दिखाई नहीं देते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कुछ लक्षण दिख सकते हैं जैसे – पेशाब कम आना, पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन, थकान और कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी या मतली, भूख कम लगना, confusion या ध्यान न लग पाना। कई बार रोगी को कोई लक्षण महसूस नहीं होता और यह बीमारी सिर्फ़ ब्लड टेस्ट में ही पता चलती है।

किन लोगों को ज़्यादा खतरा होता है? – Kin logo ko zyada khatara hota hai?

कुछ लोगों में एक्यूट किडनी फेल्योर का खतरा ज़्यादा होता है, जैसे:

  • बूढ़े लोग
  • डायबिटीज के रोगी
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
  • हार्ट की बीमारी वाले रोगी
  • ICU में भर्ती मरीज
  • ज़्यादा दवाइयाँ लेने वाले लोग

कैसे होती है एक्यूट किडनी फेल्योर की जांच? – Kaise hoti hai acute kidney failure ki jaanch?

1. ब्लड टेस्ट

इसमें creatinine और urea का लेवल चेक किया जाता है जिससे किडनी की खराबी का पता चलता है।

2. यूरिन टेस्ट

इससे पता चलता है कि किडनी ठीक से पेशाब बना रही है या नहीं।

3. अल्ट्रासाउंड

इससे किडनी की size और किसी रुकावट का पता लगाया जाता है।

एक्यूट किडनी फेल्योर की आयुर्वेदिक दवा – Acute kidney failure ki ayurvedic dawa

आयुर्वेद में किडनी की समस्या को “मूत्रवह स्रोतस विकार” माना जाता है, जिसका इलाज बॉडी से toxins निकालकर किया जाता है। आमतौर पर आयुर्वेद में ईन दवाओं और तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है –

  • पुनर्नवा: यह सूजन कम करने और urine flow सुधारने में मदद करती है।
  • गोखरू: इससे किडनी मजबूत बनती है और toxins बाहर निकलते हैं।
  • वरुण: यह किडनी की सफाई और urine blockage कम करने में मदद करता है।
  • त्रिफला: यह बॉडी को detox करने और digestion सुधारने की दवा है।
  • पंचकर्म थेरेपी: इसमें आयुर्वेदिक तेल, लेप आदि से बॉडी detox की जाती है।
  • खान-पान: हल्का, कम नमक वाला और natural diet लेना फायदेमंद होता है। साथ ही सही मात्रा में पानी पीना और डॉक्टर की सलाह लेना सुरक्षित रहता है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या एक्यूट किडनी फेल्योर जानलेवा होता है? – Kya acute kidney failure jaanleva hota hai?

हाँ, अगर इलाज न हो तो यह गंभीर और जानलेवा हो सकता है।

एक्यूट किडनी फेल्योर कितने दिनों में होता है? – Acute kidney failure kitne dino mein hota hai?

यह कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों के अंदर विकसित हो सकता है।

एक्यूट किडनी फेल्योर में creatinine क्यों बढ़ता है? – Acute kidney failure mein creatinine kyon badhta hai?

किडनी जब खून साफ नहीं कर पाती, तो creatinine बॉडी में जमा होने लगता है।

एक्यूट और क्रॉनिक किडनी फेल्योर में क्या अंतर है? – Acute aur chronic kidney failure mein kya antar hai?

एक्यूट किडनी फेल्योर अचानक होता है, जबकि क्रॉनिक किडनी फेल्योर धीरे-धीरे महीनों या सालों में होता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि एक्यूट किडनी फेल्योर क्या होता है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को एक्यूट किडनी फेल्योर की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से एक्यूट किडनी फेल्योर का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034