किडनी इन्फेक्शन के लक्षण और इलाज

किडनी इन्फेक्शन के लक्षण और इलाज – Kidney Infection Ke Lakshan Aur Ilaj

इस रोग को English में Pyelonephritis कहा जाता है। यह अक्सर पेशाब की नली से शुरू होता है और धीरे-धीरे किडनी तक पहुंचता है। ऐसा किडनी में बैक्टीरिया या गंदगी जमा होने के कारण होता है। अगर सही वक़्त पर किडनी इन्फेक्शन का इलाज न किया जाए तो आगे चलकर किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन, पहले बीमारी को पकड़ना, फिर एक सुरक्षित इलाज का चुनाव करना ज़रूरी है। इसलिए, किडनी इन्फेक्शन के लक्षण और इलाज के बारे में जानकार ही सही कदम उठाना चाहिए।

किडनी इन्फेक्शन के लक्षण – Kidney infection ke lakshan

शुरू में किडनी इन्फेक्शन के लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन वक़्त के साथ ये बढ़ते जाते हैं। कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं –

  • पेशाब में जलन और दर्द
  • बार-बार पेशाब आना
  • कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द
  • बुखार और ठंड लगना
  • पेशाब का रंग बदलना (गहरा या कभी-कभी खून जैसा दिखना)
  • उल्टी या जी मिचलाना
  • बिना मेहनत के भी ज़्यादा कमजोरी और थकावट महसूस होना।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

किडनी इन्फेक्शन का आयुर्वेदिक कारण – Kidney infection ka ayurvedic kaaran

किडनी इन्फेक्शन ख़ासकर वात और पित्त दोष के बिगड़ने से होता है। गलत खान-पान, ज़्यादा तला-भुना, मसालेदार खाना, कम पानी पीना, गंदा पानी पीना, बार-बार पेशाब का इन्फेक्शन होना, पेशाब रोकना – ये सब किडनी इन्फेक्शन की बड़ी वजह बनते हैं।

किडनी इन्फेक्शन का इलाज; आयुर्वेदिक और प्राकृतिक – Kidney infection ka ilaj; ayurvedic aur prakritik

मॉडर्न इलाज, भारी दवाइयाँ, dialysis और सर्जरी आदि किडनी पर लोड़ डाल सकते हैं और इनके side-effects भी ज़्यादा हो सकते हैं इसलिए, किडनी इन्फेक्शन का प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचार ही ज़्यादा सुरक्षित है, जिसमें ईन उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है –

1. पानी; न कम, न ज़्यादा

दिन भर में डॉक्टर की सलाह अनुसार साफ पानी पीना बहुत ज़रूरी है। बहुत ज़्यादा या कम पानी न पियें। पानी से किडनी की सफाई होती है और बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। लेकिन, ज़्यादा पानी नुकसान कर सकता है।

2. धनिया पानी

1 चम्मच धनिया रात को पानी में भिगो दें फिर सुबह इसे उबालकर छान लें और खाली पेट पिएं। यह पेशाब की जलन और इन्फेक्शन में help करता है।

3. पुनर्नवा

यह एक असरदार जड़ी-बूटी है जो किडनी की सूजन कम करने और पेशाब की समस्या में फायदा करती देती है। इसे आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही लें।

4. गोखरू

गोखरू किडनी और पेशाब से जुड़ी दिक्कतों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पेशाब साफ करता है और इन्फेक्शन कम करने में मदद करता है।

5. नारियल पानी

ताजा नारियल पानी नेचुरल cleanser की तरह काम करता है। यह किडनी को ठंडक देता है और पेशाब से जुड़ी परेशानियों में राहत देता है। लेकिन, नारियल पानी डॉक्टर से पूछकर ही लें, क्योंकि अगर आपका पोटेशियम लेवल ज़्यादा है तो यह नुकसान कर सकता है।

6. तुलसी

तुलसी के पत्तों का रस या तुलसी की चाय बॉडी की immunity बढ़ाने में हेल्प करती है और इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देती है।

7. हल्का और सादा भोजन

किडनी इन्फेक्शन में बहुत ज़्यादा नमक-मसाले वाला खाना, बाहर का खाना और packaged food से बचना चाहिए। घर का ताजा और हल्का खाना किडनी पर कम दबाव डालता है।

8. पेशाब रोकने की आदत छोड़ें

पेशाब को रोकना किडनी इन्फेक्शन की वजह बन सकता है। जैसे ही पेशाब आए, तुरंत जाएं।

किडनी को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी बातें – Kidney ko healthy rakhne ke liye zaruri baatein

  • पानी पीते रहें
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • ज़्यादा देर तक पेशाब न रोकें
  • बॉडी को ज़्यादा थकाने से बचें
  • किसी भी symptom को हल्के में न लें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

किडनी इन्फेक्शन ठीक होने में कितना वक़्त लगता है? – Kidney infection theek hone mein kitna waqt lagta hai?

सही आयुर्वेदिक इलाज और परहेज किया जाए, तो धीरे-धीरे सुधार आने लगता है।

क्या किडनी इन्फेक्शन दोबारा हो सकता है? – Kya kidney infection dobaara ho sakta hai?

अगर diet और lifestyle में सुधार न किया जाए, तो यह दोबारा हो सकता है।

किडनी इन्फेक्शन में आयुर्वेद क्यों बेहतर माना जाता है? – Kidney infection mein ayurved kyo behtar mana jata hai?

आयुर्वेद जड़ से समस्या पर काम करता है और किडनी को नेचुरल तरीके से strong बनाता है।

किडनी इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? – Kidney infection mein kya nahi khana chahiye?

ज़्यादा मसालेदार, तला-भुना, बाहर का और packaged food से बचें।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको किडनी इन्फेक्शन के लक्षण और इलाज बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी इन्फेक्शन की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी इन्फेक्शन का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034