प्रत्येक व्यक्ति को लंबे समय तक स्वस्थ बने रहने और किसी भी बीमारी से बचाव के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन, किडनी मरीजों के लिए उचित आहार का सेवन करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि स्वस्थ आहार से न सिर्फ आपकी किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होती है, बल्कि आपको समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। इस ब्लॉग में हम बात करेंगे कि किडनी के मरीजों को नाश्ते में क्या खाना चाहिए?
किडनी के बीमारी के लक्षण हैं:
किडनी की बीमारी के कारण हैं:
किडनी के मरीज नाश्ते में निम्नलिखित आहार का सेवन कर सकते हैं:
ओट्स- किडनी के मरीजों के लिए ओट्स नाश्ते का सबसे अच्छा विकल्प हैं। इसमें कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स। यह रक्त शर्करा और वसा का स्तर नियंत्रित करते हैं, जिससे किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन, आपको अपने चिकित्सक के परामर्श से एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
फ्रूट स्मूदी- किडनी के मरीज नाश्ते में फ्रूट स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें सेब, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी जैसे फलों को शामिल किया जा सकता है। यह फल शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं और इनसे आपकी किडनी पर भी कोई दबाव नहीं डलता है। लेकिन, आपको उन फलों के सेवन भी बचना चाहिए, जिनमें पोटैशियम का अधिक स्तर होता है।
अंडे का सफेद भाग- अंडे का सफेद भाग प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है, जिसे किडनी के मरीज नाश्ते में खा सकते हैं। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जिससे किडनी की कार्यप्रणाली में सुधार होता है। साथ ही अंडे का सफेद भाग वसा में कम और कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है, जिससे किडनी पर दबाव भी नहीं डलता।
साबुत अनाज- किडनी के मरीज नाश्ते में साबुत अनाज के कुछ विकल्प भी शामिल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन रोटी, क्विनोआ, मिलेट्स और ओट्स। यह फाइबर, अमोनी एसिड्स और प्रोटीन में उच्च होते हैं, जो शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित और पाचन में सुधार हो सकता है।
चिया सीड्स पुडिंग- चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह सूजन को कम करते हैं, पाचन क्रिया को बढ़ावा देते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही यह पोटैशियम में कम होते हैं, जिससे किडनी की कार्यप्रणाली पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए, किडनी के मरीज नाश्ते में चिया सीड्स पुडिंग शामिल कर सकते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किडनी पेशेंट को क्या नहीं खाना चाहिए?, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। साथ ही अगर आप या आपके कोई परिजन किडनी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं और आप आयुर्वेद में किडनी की समस्या का इलाज ढूंढ़ रहे हैं, तो आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक चिकित्सकों से इलाज करवा सकते हैं। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034