गठिया बाय का रामबाण इलाज

गठिया बाय (Rheumatoid Arthritis) एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के जोड़-जोड़ में सूजन, दर्द और अकड़न पैदा करती है। आम तौर पर यह समस्या बुजुर्गों में होती है लेकिन, अब यह युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। इसके इलाज में काम आने वाली दवाइयों से आराम तो मिल जाता है, लेकिन कई बार ये साइड इफेक्ट्स भी लाती हैं। ऐसे में लोग सुरक्षित, प्राकृतिक और स्थायी ईलाज यानी गठिया बाय का रामबाण इलाज खोजते हैं जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है लेकिन, इससे पहले हमें गठिया बाय रोग के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो इस प्रकार हैं;

गठिया बाय क्या है - Gathiya Bay kya hai?

गठिया बाय को आयुर्वेद में 'आमवात' कहा जाता है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगता है। इससे जोड़ सूज जाते हैं, उनमें तेज़ दर्द होता है, और व्यक्ति को चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

गठिया बाय के कारण - Gathiya Bay ke kaaran

आम तौर पर ईन कारणों से गठिया बाय रोग होता है -

डाइजेस्टिव सिस्टम की खराबी (अधपचा भोजन, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स) इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी सर्दी-जुकाम का बार-बार होना ज़्यादा समय तक गीले या ठंडे वातावरण में रहना खराब खानपान – जैसे अधिक तली-भुनी, खट्टी या भारी चीज़ों का सेवन

गठिया बाय के लक्षण - Gathiya Bay ke Lakshan

ईन लक्षणों से गठिया बाय रोग की पहचान की जा सकती है -

  • जोड़ों में सूजन और दर्द
  • सुबह-सुबह जोड़ अकड़ जाना
  • थकान महसूस होना
  • हल्का बुखार
  • वजन कम होना

गठिया बाय का रामबाण इलाज - देसी और आयुर्वेदिक उपचार - Gathiya Bay ka Ramban Ilaj - Desi aur Ayurvedic Upchar

ईन तरीकों का उपयोग करके गठिया बाय का रामबाण इलाज किया जा सकता है -

गठिया बाय का आयुर्वेदिक ईलाज: आम तौर पर गठिया बाय के ईलाज में ये आयुर्वेदिक दवाइयाँ उपयोगी होती हैं

गुग्गुल (Guggul): गुग्गुल एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि है जो वात को शांत करती है और सूजन को कम करती है। रोज़ाना 1 से 2 ग्राम गुग्गुल चूर्ण या टेबलेट गर्म पानी के साथ लेना लाभकारी है।

अश्वगंधा (Ashwagandha): यह इम्यून सिस्टम को बैलेंस करता है और दर्द में राहत देता है। यह थकावट और कमजोरी को भी दूर करता है। सुबह-शाम आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण दूध के साथ लें।

दशमूल क्वाथ: दशमूल दस जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा होता है जो वात और आम (खराब पचे हुए खाने का जमाव) दोनों को नष्ट करता है। इसे रोज़ाना सुबह खाली पेट सेवन करना गठिया में अत्यंत लाभकारी होता है।

मैथी, हल्दी और अजवाइन का मिश्रण: इन तीनों का चूर्ण बनाकर रोज़ सुबह खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। यह मिश्रण सूजन, दर्द और अकड़न को दूर करता है।

गठिया बाय का घरेलू इलाज

ईन उपायों से गठिया बाय का घरेलु उपचार किया जा सकता है -

सरसों के तेल की मालिश: सरसों के तेल को लहसुन और अजवाइन के साथ गर्म करके प्रभावित जोड़ों पर मालिश करें। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर दर्द में राहत देता है।

गर्म पानी से सेंक (Hot Fomentation): गर्म पानी की बोतल से जोड़ों की सिंकाई करने से सूजन और जकड़न कम होती है।

अदरक और हल्दी का सेवन: इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक की चाय या हल्दी वाला दूध गठिया में राहत दिलाता है।

आंवला और गिलोय का रस: यह दोनों इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं और आम (खराब पचे हुए खाने का जमाव) दोष को नष्ट करते हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

गठिया बाय के कारण, लक्षण और ईलाज के अलावा कुछ और भी ज़रूरी सवाल और जानकारी नीचे दी गयी है जो रोगी को फायदा पहुंचा सकती हैं।

गठिया बाय में कौन-कौन से परहेज़ जरूरी हैं - Gathiya Bay mein kaun-kaun se parhez zaruri hain?

इस रोग में टमाटर, बैंगन, आलू, दही और अन्य खट्टी चीजें, ठंडा पानी और बर्फ वाले पेय, तली-भुनी चीजें, रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड - ईन सब चीज़ों का परहेज़ रखना चाहिए।

गठिया बाय में कौन सी तेल मालिश फायदेमंद होती है - Gathiya Bay mein kaun si tel maalish faydemand hoti hai?

लैवेंडर तेल, जैतून का तेल, और महुआ तेल सूजन-रोधी होते हैं और जोड़ों के दर्द में सुधार कर सकते हैं।

गठिया बाय में खून की कमी क्यों होती है - Gathiya Bay main khoon ki kami kyu hoti hai?

शरीर में सूजन और आयरन की कमी के कारण अक्सर गठिया बाय में खून की कमी होती है।

गठिया बाय के लिए कौन सा खाना फायदेमंद है - Gathiya Bay ke liye kaun sa khana faydemand hai?

हरी सब्ज़ियां खासकर पालक, सहजन, परवल और फलों में सेब, पपीता, अमरूद, आंवला खाना चाहिए। इसके अलावा दलिया, खिचड़ी, मूंग दाल, हल्दी, अदरक वाला खाना और गुनगुने पानी का गठिया बाय में सेवन करना चाहिए।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको गठिया बाय का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को गठिया बाय की समस्या है या गठिया बाय के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //