घुटनों का घिसना कैसे रोका जा सकता है?

घुटनों का घिसना कैसे रोका जा सकता है?

घुटनों का घिसना एक ऐसी चिकित्सा स्थिति है, जिसे मेडिकल भाषा में ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) कहते हैं। यह समस्या आज बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी आम है। घुटनों में घिसाव के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- अधिक उम्र, चोट, लंबे समय तक बैठकर काम करना, अनियंत्रित वजन और अस्वस्थ जीवनशैली। इन सभी जोखिम कारकों से घुटनों का कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है। यदि समय पर इसका निदान और उपचार किया जाए, तो घुटनों के घिसने की प्रक्रिया को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि घुटनों का घिसना कैसे रोका जा सकता है? साथ ही हम इसके शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

घुटनों का घिसना क्या है? - Ghutno Ka Ghisna Kya Hai?

घुटनों में मौजूद कार्टिलेज हड्डियों के बीच गद्दी या कुशन का काम करता है। कुछ कारणों से कार्टिलेज में धीरे-धीरे घिसाव होता है, इससे हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं। यह स्थिति घुटनों में दर्द, सूजन, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी उत्पन्न कर सकती है।

घुटनों में घिसाव के शुरुआती लक्षण क्या हैं? - Ghutno Mein Ghisav Ke Shuruati Lakshan Kya Hain?

घुटनों में घिसाव के शुरुआती लक्षण इस प्रकार हैं:

  • सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई- सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर घुटनों में दर्द या कमजोरी महसूस होना।
  • सुबह के समय अकड़न- सुबह उठने पर घुटनों में अकड़न रहना, जो कुछ देर चलने के बाद कम हो जाती है।
  • घुटनों से आवाज आना- चलने, बैठने या उठने पर घुटनों से कट-कट या चटकने की आवाज आना।
  • घुटनों में सूजन और दर्द- घुटनों में लगातार या गतिविधि के बाद दर्द और हल्की सूजन होना।
  • घुटनों में लालपन या गर्माहट- प्रभावित क्षेत्र में लालपन दिखना या छूने पर गर्माहट महसूस होना।
  • गतिविधियों में परेशानी- उठने, बैठने, चलने या अन्य दैनिक गतिविधियों को करने में असुविधा होना।
  • ज्यादा देर खड़े नहीं रह पाना- लंबे समय तक खड़े रहने पर घुटनों में दर्द या थकान बढ़ जाना।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटनों में घिसाव के मुख्य कारण क्या हैं - Ghutno Mein Ghisav Ke Mukhya Karan Kya Hain?

घुटनों में घिसने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अधिक उम्र- बढ़ती उम्र के साथ घुटनों का कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है।
  • अत्यधिक वजन- अधिक वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालकर घिसाव को तेज कर देता है।
  • कैल्शियम की कमी- कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे घुटनों की समस्या बढ़ जाती है।
  • विटामिन D का अभाव- शरीर में विटामिन D की कमी से कैल्शियम का अवशोषण कम होता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
  • घुटने की पुरानी चोट- पुरानी घुटने की चोट जोड़ों को नुकसान पहुंचा कर समय के साथ घिसाव को बढ़ा सकती है।
  • अत्यधिक सीढ़ियां चढ़ना- बार-बार या अधिक सीढ़ियां चढ़ने से घुटनों पर लगातार दबाव पड़ता है।
  • गलत तरीके से व्यायाम करना- गलत तरीके से व्यायाम करने पर घुटने के जोड़ों और लिगामेंट पर अनावश्यक तनाव पड़ता है।
  • अनुवांशिक कारक- परिवार में यह समस्या होने पर घुटनों के घिसने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • गठिया (आर्थराइटिस)- गठिया यानी आर्थराइटिस के कारण जोड़ों में सूजन और कार्टिलेज घिसने की समस्या हो सकती है।
  • मांसपेशियों की कमजोरी- मांसपेशियां कमजोर होने से घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे घुटनों में दर्द बढ़ सकता है।

घुटनों का घिसाव रोकने के प्रभावी उपाय क्या हैं? - Ghutno Ka Ghisav Rokne Ke Prabhavi Upay Kya Hain?

कई प्रभावी उपायों से आपको घुटनों का घिसाव रोकने में मदद मिल सकती है। ऐसे ही कुछ उपायों में शामिल हैं:

  • वजन को नियंत्रित रखना- अधिक वजन घुटनों पर दबाव डालता है। लेकिन, नियंत्रित वजन से आप घुटनों का तनाव कम कर सकते हैं।
  • नियमित एक्सरसाइज- वॉकिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग, योग और स्ट्रैचिंग जैसे हल्की एक्सरसाइज घुटनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।
  • संतुलित आहार- कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • सुबह कीहल्की धूप- रोज कुछ समय के लिए धूप में रहने से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है और जोड़ों को मजबूती मिलती है।
  • सीढ़ियां चढ़ने से बचाव- जरूरत पड़ने पर ही सीढियां चढ़ें या उतरें। इससे घुटनों पर पड़ रहा अनावश्यक दबाव कम हो सकता है।
  • सही तरीके से व्यायाम- योग और व्यायाम के समय सही तकनीक अपनाकर आप घुटनों पर चोट और अतिरिक्त तनाव के जोखिम से बच सकते हैं।
  • चिकित्सीय सलाह- शुरुआती लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें। इससे घुटने के घिसने की गति को धीमा किया जा सकता है।

डॉक्टर से संपर्क करने का सही समय क्या है? - Doctor se Sampark Karne Ka Sahi Samay Kya Hai?

  • घुटनों में अचानक तेज सूजन हो।
  • घुटनों में लालपन और गर्माहट हो।
  • तेज बुखार के साथ सूजन हो।
  • चोट के बाद चलने में परेशानी हो।
  • घुटना अचानक लॉक हो जाए।
  • दर्द कई दिनों तक लगातार रहे।
  • दर्द हल्के से तेज होता जाए।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या कम उम्र में भी घुटना का घिसाव हो सकता है?

हां, मोटापा, खेलकूद में लगी चोट, गलत व्यायाम और पोषण की कमी के कारण कम उम्र में भी घुटनों के घिसने की समस्या हो सकती है।

क्या घुटनों में घिसाव की समस्या बिना ऑपरेशन के ठीक हो सकती है?

शुरुआती और मध्यम अवस्था में दवाओं, फिजियोथेरेपी, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या कैल्शियम की गोली खाने से घुटनों का हिसाव रुक सकता है?

नहीं, केवल कैल्शियम की गोली घुटनों के घिसने की समस्या के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार, विटामिन D और सही जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।

घुटनों के दर्द में गर्म सिकाई बेहतर है या ठंडी?

पुराने दर्द और अकड़न में गर्म सिकाई से राहत मिल सकती है। जबकि, नई चोट या सूजन में ठंडी सिकाई घुटनों के दर्द में बहुत लाभदायक हो सकती है।

किन मामलों में घुटना बदलने (Knee Replacement) की जरूरत पड़ती है?

आमतौर पर घुटना बदलने की जरूरत उन मामलों में पड़ती है, जब स्थिति गंभीर हो और अन्य उपचार प्रभावी न हों।

Clinical Experience

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पाकर घुटनों की समस्या से राहत पाई है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Medical Review

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

इस ब्लॉग में हमने बताया कि घुटनों का घिसना कैसे रोका जा सकता है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

Special Price ₹679
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

Special Price ₹699
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

Special Price ₹699
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

Special Price ₹899
AyuKarma Muscle Magic Capsules – Ayurvedic Weight Gain, Muscle Growth & Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Muscle Magic Capsules – Ayurvedic Weight Gain, Muscle Growth & Strength Support

AyuKarma Muscle Magic Capsules combine Ayurvedic herbs to support appetite, digestion, nourishment, healthy weight gain, muscle strength and daily vitality for adults.

Special Price ₹839
AyuKarma Obes-Fit Capsules – Ayurvedic Weight Management, Appetite & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Obes-Fit Capsules – Ayurvedic Weight Management, Appetite & Metabolism Support

AyuKarma Obes-Fit Capsules combine Ayurvedic herbs to support appetite control, digestion, metabolism, healthy weight management, energy and overall wellness alongside an active lifestyle.

Special Price ₹839
AyuKarma Body Detox Capsules – Ayurvedic Detox, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Body Detox Capsules – Ayurvedic Detox, Digestion & Metabolism Support

AyuKarma Body Detox Capsules combine Ayurvedic herbs to support natural detoxification, digestion, colon cleansing, metabolism, gut wellness and overall rejuvenation for daily vitality.

Special Price ₹838
AyuKarma Diabetic Care Capsules – Ayurvedic Medicine to Control Diabetes & Blood Sugar Levels (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Diabetic Care Capsules – Ayurvedic Medicine to Control Diabetes & Blood Sugar Levels (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended ayurvedic medicine to control diabetes, manage blood sugar levels & reduce diabetes-related complications in diabetic patients. Developed by Dr. Puneet Dhawan with the Karma Ayurveda philosophy.

Special Price ₹899
AyuKarma Gut Ease – Ayurvedic Supplement for Gas, Blotting, Constipation & Smooth Bowel Movement (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Gut Ease – Ayurvedic Supplement for Gas, Blotting, Constipation & Smooth Bowel Movement (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended Ayurvedic gut supplement that helps relieve occasional constipation, promote smooth bowel movement, reduce gas & bloating and improve digestion. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

Special Price ₹699
AyuKarma Joint Relief – Ayurvedic Joint Pain Relief Supplement for Stiffness, Joint Comfort & Better Mobility (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Joint Relief – Ayurvedic Joint Pain Relief Supplement for Stiffness, Joint Comfort & Better Mobility (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended Ayurvedic joint supplement that helps relieve joint pain & stiffness, improve flexibility and support smoother, more comfortable movement. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

Special Price ₹839
Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit
Ayurvedic Formulation
Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit

Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

Special Price ₹4500
EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //