घुटनों के दर्द में कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए?

घुटनों के दर्द में कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए?

आज घुटनों का दर्द केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। बल्कि, अस्वस्थ जीवनशैली और अन्य आदतों के कारण यह समस्या युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। आमतौर पर घुटनों में हल्का दर्द किसी चिकित्सा स्थिति का संकेत नहीं होता। लेकिन, लंबे समय तक दर्द बना रहे या चलने-फिरने में परेशानी होने पर आपको तुरंत किसी अनुभवी डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि घुटनों के दर्द में कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए? साथ ही हम घुटनों में दर्द के साथ दिखने वाले लक्षणों और उसके कारणों की जानकारी भूी प्रदान करेंगे। इसलिए, अगर आप भी घुटनों के दर्द से पीड़ित हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

घुटनों में दर्द क्यों होता है? - Ghutno Mein Dard Kyon Hota Hai?

घुटनों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • अधिक उम्र- बढ़ती उम्र के साथ घुटनों का कार्टिलेज घिसने लगता है, जिससे दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है।
  • अत्यधिक वजन- अधिक वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है जिससे जोड़ तेजी से घिसने लगते हैं।
  • पुरानी चोट- कई बार घुटनों की पुरानी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाती है। इससे लंबे समय तक घुटनों में दर्द बना रह सकता है।
  • कैल्शियम और विटामिन D- इन पोषक तत्वों की कमी हड्डियों को कमजोर बनाती है, जिससे घुटनों में दर्द महसूस हो सकता है।
  • हड्डी में इंफेक्शन- कुछ मामलों में हड्डी या जोड़ों में इंफेक्शन से घुटनों में तेज दर्द और सुजन की समस्या हो सकती है।
  • मेनिस्कस इंजरी- घुटने के अंदर मौजूद मेनिस्कस यानी कार्टिलेज के फटने से उठने, बैठने या चलने पर दर्द और घुटना जाम होने की समस्या हो सकती है।
  • लिगामेंट इंजरी- लिगामेंट में चोट लगने से घुटना अस्थिर हो सकता है। यह स्थिति घुटने में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटनों के दर्द में कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए? - Ghutno Ke Dard Mein Kaun-Kaun Se Test Karane Chahiye?

घुटनों में दर्द होने पर आप निम्नलिखित टेस्ट करवा सकते हैं:

  • एक्स-रे (X-Ray)
    यह सबसे पहला और सामान्य टेस्ट है, जो आपको घुटनों में दर्द के सही कारण की जानकारी देता है। इससे आप हड्डी के घिसने, जोड़ों में गैप और फ्रैक्चर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • एम.आर.आई (MRI)
    अगर एक्स-रे सामान्य आने के बाद भी घुटनों में दर्द बना रहे, तो डॉक्टर आपको एम.आर.आई करवाने की सलाह देते हैं। यह लिगामेंट फटने, मेनिस्कस इंजरी, टेंडन इंजरी और कार्टिलेज डैमेज के बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • सीटी स्कैन (CT Scan)
    यह टेस्ट आमतौर पर तब करवाया जाता है, जब हड्डी में चोट या फ्रैक्चर का संदेह हो। इससे आप हड्डियों की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त कर सकते हैं।
  • खून की जांच (Blood Test)
    घुटनों का दर्द केवल हड्डी की वजह से नहीं होता। कई बार अन्य जोखिम कारक घुटनों के दर्द का प्रमुख कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर दर्द का स्पष्ट कारण जानने के लिए खून जांच करवाते हैं।
  • यूरिक एसिड टेस्ट (Uric Acid Test)
    यह टेस्ट डॉक्टर तब करवाते हैं, जब घुटनों में अचानक तेज दर्द, सूजन और लालपन हो।
  • कैल्शियम टेस्ट (Calcium Test)
    इस टेस्ट से डॉक्टर शरीर में कैल्शियम की कमी और हड्डियों में कमजोरी का पता लगाते हैं।
  • विटामिन D टेस्ट (Vitamin D Test)
    यह टेस्ट अक्सर इसलिए किया जाता है, क्योंकि घुटनों में दर्द या कमजोरी का एक कारण शरीर में विटामिन D की कमी है।
  • बोन डेंसिटी टेस्ट (Dexa Scan)
    बोन डेंसिटी टेस्ट यह पता लगाने का सर्वोत्तम तरीका है कि हड्डियां कितनी मजबूत हैं।
  • जॉइंट फ्लूइड टेस्ट (Joint Fluid Test)
    यह टेस्ट घुटने में बहुत ज्यादा सूजन होने पर किया जाता है। इसमें डॉक्टर सुई से थोड़ा खून निकाल कर इंफेक्शन, गाउट या आर्थराइटिस की जांच करते हैं।
  • आर्थोस्कोपी (Arthroscopy)
    यह टेस्ट तब किया जाता है, जब एम.आर.आई से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। इसमें डॉक्टर छोटे कमरे से घुटने के अंदर की जांच करते हैं।

घुटनों के दर्द से बचाव के लिए क्या उपाय हैं? - Ghutno Ke Dard Se Bachav Ke Liye Kya Upay Hain?

  • वजन नियंत्रित रखें- संतुलित वजन से घुटनों का अतिरिक्त दबाव कम हो सकता है।
  • नियमित व्यायाम करें- हल्की एक्सरसाइज से घुटनों की मांसपेशियों की मजबूती और लचीलापन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • विटामिन D लें- विटामिन D की पर्याप्त मात्रा से हड्डियों को मजबूती मिलती है और जोड़ों के दर्द का जोखिम कम हो सकता है।
  • कैल्शियम युक्त भोजन- दूध, दही, पनीर, अंडे और हरी सब्जियों के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • ज्यादा देर खड़े रहने या बैठने से बचना- बीच-बीच में उठने और चलने से घुटनों में दर्द की संभावना कम हो सकती है।
  • कम सीढ़ियां चढ़ना- बार-बार सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से घुटनों पर दबाव पड़ता है। इसलिए, आपको जरूरत पड़ने पर ही इसका उपयोग करना चाहिए।

डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor Se Kab Sampark Karen?

अगर घुटने में अचानक तेज दर्द, सूजन, अकड़न, चलने में कठिनाई, चोट लगने के बाद दर्द, बुखार के साथ दर्द हो, घुटने से आवाज आए या वजन डालने पर दर्द महसूस हो, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस तरह समय पर उपचार से आप घुटनों की गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं और स्थिति को गंभीर होने से रोक सकते हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या बिना टेस्ट के घुटनों में दर्द का इलाज संभव है?

आराम, व्यायाम और दवाओं से आपको हल्के और अस्थाई दर्द में राहत मिल सकती है। लेकिन, लंबे समय तक रहने वाले घुटनों दर्द के लिए डॉक्टर आपको टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।

घुटनों के दर्द में सबसे पहले कौन-सा टेस्ट कराया जाता है?

आमतौर पर डॉक्टर घुटनों में दर्द के लिए सबसे पहले एक्स-रे की सलाह देते हैं।

बोन डेंसिटी (Bone Density) टेस्ट कब कराया जाता है?

ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों में कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट कराया जाता है।

एक्स-रे और एम.आर.आई में क्या अंतर है?

एक्स-रे से हड्डियों की जांच की जाती है। जबकि, एम.आर.आई से कार्टिलेज, लिगामेंट और सॉफ्ट टिशू की विस्तृत जानकारी मिलती है।

घुटनों में सूजन होने पर कौन-सा टेस्ट कराना चाहिए?

घुटनों में सूजन होने पर डॉक्टर एक्स-रे, ब्लड टेस्ट और जरूरत पड़ने पर जॉइंट फ्लूइड टेस्ट या एम.आर.आई की सलाह दे सकते हैं।

Clinical Experience

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पाकर घुटनों की समस्या से राहत पाई है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Medical Review

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

इस ब्लॉग में हमने बताया कि घुटनों के दर्द में कौन-कौन से टेस्ट कराने चाहिए? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को घुटने में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Continue using AI Cursor?Keep it onTurn Off

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //