पेट के दाईं तरफ दर्द – क्या ये लिवर की समस्या है

पेट के दाईं तरफ दर्द – क्या ये लिवर की समस्या है – Pet Ke Daeen Taraf Dard – Kya Ye Liver Ki Samasya Hai?

पेट दर्द को न करें नज़रअंदाज़ – Pet dard ko na karein nazarandaaz

आम तौर पर पेट दर्द को एक नॉर्मल पेट की समस्या का लक्षण माना जाता है। इसी वजह से अक्सर इसे नज़रअंदाज भी कर दिया जाता है। लेकिन, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में उठने वाला दर्द लिवर की समस्याओं जैसे सूजन, इन्फेक्शन आदि का लक्षण भी हो सकता है जो आगे चलकर लिवर की गंभीर बीमारियों में बदल सकता है। इसलिए, इस बात की डीटेल में जानकारी लेनी चाहिए कि पेट के दाईं तरफ दर्द – क्या ये लिवर की समस्या है? साथ ही लिवर की बीमारी के दूसरे लक्षण और कारणों के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए जो नीचे दी गई है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

लिवर की बीमारी के लक्षण – Liver ki bimari ke lakshan

  • थकान और कमजोरी होना
  • भूख में कमी या मतली
  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द होना
  • स्किन और आँखों का पीला पड़ना; पीलिया
  • पेशाब का रंग गहरा होना
  • मल का रंग हल्का होना

लिवर की बीमारी के कारण – Liver ki bimari ke kaaran

  • हेपेटाइटिस ए, बी, और सी जैसे वायरस से लिवर में इन्फेक्शन
  • ज़्यादा शराब पीना
  • मोटापा और गलत खानपान
  • जनेटिक कारण
  • इम्यून सिस्टम के लिवर पर अटैक करने से ऑटोइम्यून लिवर रोग होना
  • बिना डॉक्टर से पूछे दवाओं का ज़्यादा उपयोग करना

पेट के दाईं तरफ दर्द – क्या ये लिवर की समस्या है – Pet ke daeen taraf dard – kya ye liver ki samasya hai?

इस सवाल का जवाब नीचे दिए गए बिंदुओं में विस्तार से दिया गया है जिनमें पेट के दाईं तरफ उठने वाले दर्द और लिवर की समस्याओं के बीच का कनेक्शन बताया है –

  • सूजन: लिवर में सूजन होने पर आस-पास के हिस्से में दर्द हो सकता है।
  • तरल पदार्थ: लिवर खराब होने पर पेट में तरल पदार्थ यानि फ्लूइड जमा हो सकता है, जो पेट में दर्द और सूजन का कारण बन सकता है।
  • फैटी लिवर: ये तब होता है जब लिवर में फैट यानी वसा का जमाव होने लगता है जिससे पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द हो सकता है। यह दर्द लिवर पर पड़ने वाले प्रेशर के कारण बढ़ सकता है।
  • इन्फेक्शन: परजीवी इन्फेक्शन जैसे अमीबिक लिवर फोड़े से भी पेट दर्द, बुखार और लिवर का बढ़ना आदि लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं।
  • दूसरी समस्याएं: पेट का दर्द लिवर कैंसर, यकृत शिरा घनास्त्रता या चोट लगने से भी उठ सकता है।

कब दिखाएँ डॉक्टर को – Kab dikhayein doctor ko?

  • अगर पेट में लगातार या गंभीर दर्द हो रहा हो।
  • अगर दर्द के साथ बुखार, पीलिया ख़ासकर त्वचा और आँखों का पीला पड़ना या पेट फूलने जैसे लक्षण दिखाई दें।
  • अगर आपको थकान, मतली या भूख में कमी महसूस हो।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या फैटी लिवर से पेट में दाईं तरफ दर्द होता है – Kya fatty liver se pet mein dayeen taraf dard hota hai?

हाँ, फैटी लिवर की बीमारी में हल्का भारीपन या दाईं तरफ खिंचाव जैसा दर्द महसूस हो सकता है।

लिवर सूजन में पेट के किस हिस्से में दर्द होता है – Liver soojan mein pet ke kis hisse mein dard hota hai?

आमतौर पर दाईं तरफ ऊपरी पेट में दर्द या प्रेशर महसूस होता है।

लिवर दर्द कैसा महसूस होता है – Liver dard kaisa mahsus hota hai?

यह भारी, चुभने वाला, असहज या प्रेशर जैसा लगता है।

दाईं तरफ दर्द के साथ बुखार आना किस बीमारी का लक्षण है – Dayeen taraf dard ke sath bukhar aana kis bimari ka lakshan hai?

यह लिवर इन्फेक्शन, पित्ताशय में इंफेक्शन या अपेंडिक्स का लक्षण हो सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि ‘पेट के दाईं तरफ दर्द – क्या ये लिवर की समस्या है?’ लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को पेट के दाईं तरफ दर्द होता है या लिवर से जुड़ी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से लिवर का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //