सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध आयुर्वेद अस्पताल – CGHS Empanelled Ayurveda Hospitals
क्या है सी.जी.एच.एस. योजना – Kya hai CGHS yojana?
यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक स्वास्थ्य योजना है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को ढ़ेरों स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराती है। इस योजना के तहत लाभार्थी ओपीडी ट्रीटमेंट, दवाइयाँ, इनडोर ट्रीटमेंट, बाल स्वास्थ्य सेवाएँ और लगभग हर प्रकार के टेस्टस का फायदा उठा सकते हैं। यह योजना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत काम करती है।
सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध अस्पताल क्या होते हैं – CGHS empanelled hospitals kya hote hain?
ये वो अस्पताल, क्लीनिक और डिस्पेंसरीज़ होते हैं जिन्हें CGHS के तहत आधिकारिक रूप से मान्यता दी जाती है ताकि CGHS कार्डधारक यहाँ आकार निःशुल्क या सब्सिडी रकम पर उपचार करवा सकें। इन अस्पतालों या केंद्रों में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और केंद्र भी शामिल होते हैं जिन्हें पैनलबद्ध करना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि यह पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को सरकारी स्वास्थ्य नेटवर्क से जोड़ती है। साथ ही आयुर्वेदिक इलाज के साइड इफेक्ट बहुत कम होते हैं और इलाज जड़ से होता है।






















