सुबह की ये 3 आदतें लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं

सुबह की ये 3 आदतें लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं – Subah Ki Ye 3 Aadatein Liver Ko Dhire-Dirhe Kharaab Kar Deti Hain

लिवर की सेहत और सही मॉर्निंग रूटीन – Liver ki sehat aur sahi morning routine

हेल्दी लिवर के लिए सही मॉर्निंग रूटीन बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह लिवर को डिटॉक्स करने, फैटी लिवर से बचाने और बॉडी को पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन, आम तौर पर ज़्यादातर लोग जाने-अनजाने में रोज़ सुबह कुछ गलतियाँ करते हैं जो लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। इनमें नीचे बताई गई 3 आदतें ख़ास हैं। सुबह की ये 3 आदतें लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं। लेकिन, इनके बारे में जानने से पहले ये समझ लेना चाहिए कि “लिवर क्यों खराब होता है और लिवर की खराबी के लक्षण क्या हैं?” ताकि लिवर की सेहत का ध्यान अच्छे से रखा जाए।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

क्यों होता है लिवर खराब – Kyon hota hai liver kharaab?

ज़्यादातर लिवर की खराबी के पीछे ये कारण होते हैं –

  • ज़्यादा शराब पीने से अल्कोहलिक फैटी लिवर और सिरोसिस की बीमारी हो सकती है।
  • वायरल इन्फेक्शन; हेपेटाइटिस A, B, और C लिवर में इन्फेक्शन और सूजन का कारण बन सकते हैं।
  • मोटापा, डायबिटीज़ और हाई कोलेस्ट्रॉल फैटी लिवर रोग का कारण बन सकते हैं, जो आगे चलकर सिरोसिस व लिवर कैंसर का खतरा बन सकते हैं।
  • जंक फूड, ज़्यादा फैट वाला या मीठा खाना लिवर में वसा जमा कर सकते हैं।
  • कुछ दवाओं का इस्तेमाल ज़्यादा करना या बिना डॉक्टर को पूछे गलत तरीके से दवाइयाँ लेना भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • कुछ लिवर से जुड़ी बीमारियाँ जनेटिक भी हो सकती हैं।
  • स्ट्रेस, नींद की कमी और एक्सर्साइज़ न करना भी लिवर की हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।

लिवर खराब होने के लक्षण – Liver kharaab hone ke lakshan

  • स्किन और आँखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना।
  • बिना किसी ख़ास वजह के लगातार थका हुआ महसूस करना।
  • पेट के ऊपर, दाहिने हिस्से में दर्द होना जो पसलियों के नीचे महसूस होता है।
  • वसा, भूख में कमी, मतली, उलटी या डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होना।
  • गहरा पीला या भूरे रंग का पेशाब आना और हल्के रंग का मल होना।
  • फ्लूइड जमा होने से पैरों और टखनों में सूजन होना।
  • स्किन में तेज़ खुजली होना, जो ज़्यादातर रात में होती है।
  • स्किन पर आसानी से खरोंच या चोट लग जाना।
  • लिवर खराब होने के कारण भ्रम होना जिसे हैपेटिक एन्सेफैलोपैथी कहते हैं।
  • कमज़ोरी महसूस होना।
  • खून की उलटी या खूनी मल जैसे लक्षण दिखना।
  • कभी-कभी सांस में बासी या मीठी गंध आना।

सुबह की ये 3 आदतें लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं – Subah ki ye 3 aadatein liver ko dhire-dhire kharaab kar deti hain

1. खाली पेट चाय-कॉफी पीना

इससे लिवर पर सबसे ज़्यादा लोड़ पड़ता है। खाली पेट कैफीन लेना लिवर एंज़ाइम्स बढ़ाता है। इससे एसिडिटी बढ़ती है, सूजन पैदा होती है और फैटी लिवर का रिस्क बढ़ जाता है। इसके साथ ही लिवर द्वारा सुबह टॉक्सिन्स बाहर निकालने की प्रोसेस भी धीरे-धीरे कमज़ोर हो जाती है क्योंकि कैफीन इस प्रोसेस को रोकता है।

2. सुबह का नाश्ता स्किप करना

वजन घटाने के लिए लोग अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं। लिवर को सुबह ग्लूकोज की ज़रूरत होती है। नाश्ता न करने से लिवर फैट नहीं तोड़ पाता जिससे फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिस्टेंस, और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा बढ़ सकता है। नाश्ता स्किप करना बॉडी में टॉक्सिन्स का जमाव बढ़ा सकता है, जिससे लिवर पर ज़्यादा लोड़ पड़ता है।

3. बिना पानी पियें दिन शुरु करना

रातभर बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होते हैं। अगर पानी न पिया जाए तो लिवर टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाता। इससे ब्लड गाढ़ा होता है जिससे लिवर ओवरलोड हो जाता है।

लिवर की सेहत के लिए सही मॉर्निंग रूटीन – Liver ki sehat ke liye sahi morning routine

  • सुबह उठकर 1-2 गिलास गुनगुना पानी पियें या अगर आप चाहें तो पानी में नींबू या मेथी के दाने भिगोया हुआ पानी भी ले सकते हैं।
  • रोज़ सुबह 5-10 मिनट डीप ब्रीदिंग करें। कुछ प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका भी फायदेमंद होते हैं।
  • खाली पेट चाय-कॉफी न पियें।
  • रोज़ 20-30 मिनट वॉक करें।
  • फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें जैसे ओट्स, मूंग दाल चीला, पोहा, कम मीठे फल, उबले चने/अंकुरित अनाज और पीनट बटर के साथ होल व्हीट ब्रेड।
  • सुबह की हल्की धूप लें।
  • शुगर, फ्राइड और पैकेज्ड फूड से दूर रहें।
  • स्ट्रेस न लें और और गुस्सा न करें।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या सुबह उठते ही मोबाइल का इस्तेमाल लिवर को नुकसान करता है – Kya subah uthate hi mobile ka istemaal liver ko nuksaan karta hai?

सीधे तौर पर तो नहीं करता लेकिन उठते ही मोबाईल चलाने से स्ट्रेस बढ़ सकता है और रूटीन बिगड़ता है, जिसका बुरा असर लिवर पर पड़ सकता है।

क्या सुबह एक कप कॉफी लिवर को खराब कर सकती है – Kya subah ek cup coffee liver ko kharaab kar sakti hai?

खाली पेट कॉफी पीना नुकसान करता है, लेकिन सुबह कुछ खाने के बाद लिमिट में कॉफी पीना ठीक है।

क्या देर से उठने से भी लिवर पर असर पड़ता है – Kya der se uthane se bhi liver par asar padta hai?

हाँ, देर से उठने पर बॉडी की नेचुरल डिटॉक्स की प्रोसेस बिगड़ जाती है जिससे लिवर पर असर पड़ सकता है।

क्या सुबह पानी के बजाय जूस पीना सही है – Kya subah paani ke bajaay juice peena sahi hai?

नहीं, जूस में शुगर ज़्यादा होती है और यह लिवर पर एक्स्ट्रा ग्लूकोज का प्रेशर डाल सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको 3 ख़ास आदतों के बारे में बताया जो लिवर पर बुरा असर करती हैं। सुबह की ये 3 आदतें लिवर को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को लिवर की बीमारी है या लिवर खराब होने के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से लिवर का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //