किडनी में पानी भरने के लक्षण

किडनी में पानी भरने के लक्षण – Kidney Mein Pani Bharne Ke Lakshan

जब किसी वजह से किडनी में पानी भरने लगता है, तो इसे मेडिकल भाषा में हाइड्रोनेफ्रोसिस (Hydronephrosis) कहते हैं। यह दिक्कत तब होती है जब पेशाब ठीक से बाहर नहीं निकल पाता और किडनी में जमा होने लगता है। धीरे-धीरे किडनी फूलने लगती है और उसके काम पर बुरा असर पड़ता है। अगर वक़्त रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। इसलिए, किडनी में पानी भरने के लक्षण जानकर वक़्त रहते इलाज शुरू करवाना चाहिए। साथ ही इस समस्या से जुड़ी दूसरी अहम बातें जान लेनी चाहिए जो नीचे दी गई हैं।

किडनी में पानी भरने के कारण – Kidney Mein Pani Bharne Ke Kaaran

किडनी में पानी भरने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे –

  • पेशाब की नली में पथरी का फंस जाना
  • यूरिन इंफेक्शन
  • पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ जाना
  • पेशाब की नली में सूजन या सिकुड़न
  • जन्म से पेशाब की नली का संकरा होना
  • लंबे वक़्त तक पेशाब रोककर रखना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

इन सब कारणों से पेशाब का रास्ता ब्लॉक हो जाता है और पेशाब वापस किडनी में जमा होने लगता है।

किडनी में पानी भरने के लक्षण – Kidney Mein Pani Bharne Ke Lakshan

किडनी में पानी भरने के लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं। शुरुआत में हल्की परेशानी होती है, लेकिन वक़्त के साथ लक्षण बढ़ने लगते हैं। कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं –

1. कमर या पेट के एक तरफ दर्द
पीठ के निचले हिस्से या पेट के एक साइड तेज़ या हल्का दर्द हो सकता है। कई बार यह दर्द जांघ तक भी फैल जाता है।

2. पेशाब में जलन और दर्द
पेशाब करते समय जलन, दर्द या भारीपन महसूस होना।

3. बार-बार पेशाब आना
थोड़ा-थोड़ा पेशाब बार-बार आना भी इसका एक लक्षण हो सकता है।

4. पेशाब रुक-रुक कर आना
पेशाब की धार कमज़ोर हो जाती है और रुक-रुक कर पेशाब आता है।

5. पेशाब का रंग बदलना
पेशाब पीला, गाढ़ा या बदबूदार हो सकता है। कभी-कभी पेशाब में खून भी आ सकता है।

6. पेट में सूजन या भारीपन
पेट फूला हुआ और भारी लग सकता है।

7. जी मिचलाना और उल्टी
किडनी पर ज़्यादा प्रेशर बनने से मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है।

8. बुखार और ठंड लगना
अगर इंफेक्शन भी हो तो बुखार और कंपकंपी भी हो सकती है।

9. थकान और कमजोरी
बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है।

10. पेशाब पूरी तरह न आना
गंभीर कन्डिशन में पेशाब आना बंद भी हो सकता है, जो एक मेडिकल इमरजेंसी है।

किडनी में पानी भरने से होने वाला खतरा – Kidney Mein Pani Bharne Se Hone Wala Khatra

अगर लंबे वक़्त तक किडनी में पानी भरा रहे तो;

  • किडनी कमज़ोर हो सकती है
  • किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है
  • बार-बार यूरिन इंफेक्शन हो सकता है
  • ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

इसलिए इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

किडनी में पानी भरने से बचाव का आयुर्वेदिक तरीका – Kidney Mein Pani Bharne Se Bachaav Ka Ayurvedic Tarika

  • सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं
  • दिन में सही मात्रा में पानी पिएं
  • धनिया और सौंफ का पानी लें
  • बहुत ज़्यादा नमक और मसाले कम करें
  • ताज़ा और हल्का भोजन करें
  • ज़्यादा वक़्त तक पेशाब रोककर न रखें
  • रोज़ हल्की वॉक या योग करें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

किडनी में पानी भरने की जांच कैसे होती है? – Kidney mein pani bharne ki jaanch kaise hoti hai?

डॉक्टर आमतौर पर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट और ब्लड टेस्ट टेस्ट करवाते हैं।

क्या किडनी में पानी भरना खतरनाक है? – Kya kidney mein pani bharna khatarnaak hai?

हाँ, वक़्त पर इलाज न हो तो किडनी खराब हो सकती है।

क्या यह समस्या बच्चों में भी हो सकती है? – Kya yah samasya baccho mein bhi ho sakti hai?

हाँ, यह जन्म से पेशाब की नली संकरी होने पर बच्चों में भी हो सकती है।

आयुर्वेद में किडनी में पानी भरने को क्या कहा जाता है? – Ayurved mein kidney mein pani bharne ko kya kaha jata hai?

आयुर्वेद में इसे मूत्राघात या मूत्रविकार के अंदर रखा जाता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको किडनी में पानी भरने के लक्षण बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी में पानी भरने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी में पानी भरने का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //