क्रिएटिनिन 3 हो जाए तो क्या करें? डॉक्टर क्या कहते हैं?

क्रिएटिनिन 3 हो जाए तो क्या करें? डॉक्टर क्या कहते हैं? – Creatinine 3 Ho Jaaye Toh Kya Karein? Doctor Kya Kahte Hain?

अगर क्रिएटिनिन 3 तक पहुँच गया है तो सबसे पहले डॉक्टर से consult करें और अपनी किडनी की पूरी जांच करवाएं। साथ ही ऐसी चीजों का परहेज़ करें जो किडनी पर load, शुगर लेवल और toxins बढ़ा सकती हैं। सही डाइट, दवा और लाइफस्टाइल बदलाव से क्रिएटिनिन लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए, इस बारे में पूरी जानकारी लें कि ‘क्रिएटिनिन 3 हो जाए तो क्या करें?’। यह जानकारी नीचे डीटेल में दी गई है।

क्रिएटिनिन 3 का मतलब क्या होता है? – Creatinine 3 ka matlab kya hota hai?

क्रिएटिनिन लेवल 3 mg/dL का मतलब है कि आपकी किडनी की काम करने की capacity बहुत कम हो चुकी है। इस स्थिति को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में तुरंत सही कदम उठाने की ज़रुरत होती है।

क्या है क्रिएटिनिन और इसका नॉर्मल लेवल? – Kya hai creatinine aur iska normal level?

क्रिएटिनिन एक वेस्ट प्रोडक्ट है जो हमारी बॉडी में मसल्स के काम करने से बनता है। किडनी इसे फिल्टर करती है और पेशाब के रास्ते से बाहर निकाल देती है। किडनी खराब होने पर क्रिएटिनिन ब्लड में बढ़ने लगता है, क्योंकि किडनी इसे बाहर नहीं निकाल पाती। आमतौर पर क्रिएटिनिन का Normal level 0.6 – 1.2 mg/dL मना जाता है।

क्रिएटिनिन बढ़ने के लक्षण – Creatinine badhne ke lakshan

जब क्रिएटिनिन 3 तक पहुँच जाता है, तो बॉडी में ये लक्षण दिख सकते हैं –

  • थकान और कमजोरी
  • पैरों में सूजन
  • भूख कम लगना
  • उल्टी या मितली
  • पेशाब में बदलाव
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

क्रिएटिनिन 3 हो जाए तो क्या करें? – Creatinine 3 ho jaaye toh kya karein?

  • 1. कारण जानें
    सबसे पहले क्रिएटिनिन बढ़ने का कारण जान लेना चाहिए ताकि उपचार करने में मदद मिल सके। आमतौर पर ईन कारणों से क्रिएटिनिन बढ़ता है –
    Diabetes
    High BP
    Kidney Infection
    दवाइयों का साइड इफेक्ट
  • 2. जरूरी टेस्ट करवाएं
    KFT (Kidney Function Test)
    Urine Test
    Ultrasound
  • 3. डाइट कंट्रोल करें
    नमक कम करें, प्रोटीन लिमिट में लें, पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
  • 4. दवाइयों का सही इस्तेमाल
    खुद से कोई भी दवा न लें। हमेशा डॉक्टर से consult करें।
  • 5. पानी की मात्रा तय करें
    पानी की मात्रा हर मरीज के लिए अलग होती है, जो डॉक्टर तय करते हैं।

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? – Kab doctor ko dikhana chahiye?

  • पेशाब बहुत कम आना या अचानक बंद जैसा लगना
  • पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन आना
  • लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
  • भूख न लगना या खाना खाते ही मितली आना
  • सांस लेने में दिक्कत या घबराहट होना
  • बार-बार उल्टी या जी मिचलाना
  • ब्लड प्रेशर का लगातार हाई रहना
  • पेशाब में झाग या खून दिखाई देना
  • अचानक वजन बढ़ना

क्रिएटिनिन कम करने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of ways to reduce creatinine level

नीचे अलग-अलग तरीकों की तुलना दी गई है:

तरीका कैसे काम करता है फायदा Avoid/Risk
एलोपैथिक दवा किडनी पर दबाव कम करता है जल्दी असर लंबे वक़्त में साइड इफेक्ट
Diet पर कंट्रोल वेस्ट प्रोडक्ट कम बनता है सुरक्षित और जरूरी गलत डाइट से नुकसान
पानी टॉक्सिन बाहर निकालता है सरल तरीका ज़्यादा पानी नुकसान कर सकता है
Exercise मेटाबॉलिज्म सुधारता है overall हेल्थ बेहतर ज़्यादा एक्सरसाइज से क्रिएटिनिन बढ़ सकता है
आयुर्वेदिक Treatment किडनी को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है साइड इफेक्ट कम गलत जड़ी-बूटी नुकसान दे सकती है
Dialysis  खून साफ करता है life-saving महंगा, dependency बढ़ती है

बढ़े हुए क्रिएटिनिन का आयुर्वेदिक उपचार – Badhe hue creatinine ka ayurvedic upchaar

आयुर्वेद में क्रिएटिनिन बढ़ने का इलाज प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से किया जाता है, जिसमें किडनी को अंदर से मजबूत किया जाता है और बॉडी से टॉक्सिन्स यानी गंदगी बाहर निकाली जाती है। आमतौर पर ये आयुर्वेदिक उपाय आजमाए जाते हैं –

जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल

पुनर्नवा, गिलोय, गोखरू और वरुण – ये जड़ी-बूटियां किडनी की सफाई करती हैं और उसके काम करने की capacity को धीरे-धीरे सुधारती हैं। पुनर्नवा खास तौर पर सूजन कम करने और यूरिन फ्लो बढ़ाने में मदद करती है। ध्यान रखें – बिना आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के कोई भी जड़ी-बूटी लेना सही नहीं है, क्योंकि गलत उपयोग से नुकसान हो सकता है।

पंचकर्म थेरेपी

यह आयुर्वेदिक इलाज का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें वमन, विरेचन और बस्ती जैसे उपचार शामिल होते हैं, जो बॉडी से विषैले पदार्थ बाहर निकालते हैं। इससे किडनी पर प्रेशर कम होता है और क्रिएटिनिन लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है।

सात्विक डाइट

आयुर्वेद में diet भी दवा के बराबर होती है। इसमें हल्का, सुपाच्य और कम नमक वाला खाना दिया जाता है। जैसे: लौकी, तोरी, मूंग दाल और नारियल पानी (डॉक्टर की सलाह से)।

आयुर्वेदिक रूटीन

आयुर्वेद में दिनचर्या पर भी ध्यान दिया जाता है। सुबह जल्दी उठना, योग और प्राणायाम करना किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम बॉडी को detox करने में help करते हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या क्रिएटिनिन 3 खतरनाक है? – Kya creatinine 3 khatarnaak hai?

हाँ, अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो किडनी की गंभीर बीमारी पैदा हो सकती है।

किन चीजों से तुरंत बचना चाहिए? – Kin cheezon se turant bachna chahiye?

Painkillers का ज़्यादा इस्तेमाल, High protein diet, Fast food और processed food – इनसें बचकर रहें।

क्या घरेलू उपाय मदद करते हैं? – Kya gharelu upaay madad karte hain?

हाँ, लेकिन सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहना सही नहीं है।

क्या क्रिएटिनिन 3 में दर्द होता है? – Kya creatinine 3 mein dard hota hai?

आमतौर पर सीधा दर्द नहीं होता, लेकिन सूजन और थकान हो सकती है।

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने क्रिएटिनिन लेवल 3 या उससे ज़्यादा होने पर डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाइयों, किडनी-फ्रेंडली डाइट तथा लाइफस्टाइल बदलावों को अपनाकर अपना क्रिएटिनिन लेवल नॉर्मल किया।

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि क्रिएटिनिन 3 हो जाए तो क्या करें। अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को ऐसी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //