घुटने में सूजन और दर्द का उपचार

घुटने में सूजन और दर्द का उपचार – Ghutne Mein Soojan Aur Dard Ka Upchar

घुटने में सूजन और दर्द: घुटने की बीमारी की ख़ास दिक्कतें – Ghutne mein soojan aur dard: ghutne ki bimari ki khaas dikkatein

धीरे-धीरे बढती उम्र के साथ घुटनों में तकलीफ होना बहुत आम है। हड्डियाँ कमज़ोर होने लगती हैं और जोड़ों का लचीलापन भी कम हो जाता है। ऐसे में घुटने में सूजन और दर्द के चांसेस बढ़ जाते हैं। समय पर इलाज नहीं कराया तो यह दिक्कत और भी बढ़ सकती है। इसलिए, घुटने में सूजन और दर्द का उपचार कराना बहुत ज़रूरी है, जिसमें सबसे फायदेमंद हैं आयुर्वेदिक उपचार जो बिना साइड इफ़ेक्ट के घुटने में सूजन और दर्द का इलाज करता है। लेकिन पहले जान लेते हैं कि ये समस्या आखिर क्यों होती है।

घुटने में सूजन और दर्द का कारण – Ghutne mein soojan aur dard ka karan

  • लिगामेंट का फटना: लिगामेंट हड्डियों को जोड़ता है और बैलेंस बनाता है। इसके फटने से जोड़ों में दिक्कत हो सकती है।
  • मेनिस्कस (उपास्थि) का फटना: यह लचीले कार्टिलेज का एक टुकड़ा है जो घुटने के जोड़ को कुशन करता है।
  • टेंडोनाइटिस: यह घुटने के टेंडन की सूजन है जो ज़्यादा उपयोग या बार-बार तनाव के कारण हो सकती है।
  • बर्साइटिस: घुटने के जोड़ के आसपास की छोटी थैली होती है जिसे बर्स कहते हैं। इसकी सूजन को बर्साइटिस कहा जाता है।
  • फ्रैक्चर: घुटने की हड्डियों का टूटना।
  • आर्थराइटिस/गठिया: जोड़ों की बीमारी घुटनों का दर्द और सूजन का कारण हो सकती है, जैसे – ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस, गाउट, स्यूडोगाउट, सेप्टिक आर्थराइटिस।
  • ज़्यादा वजन और मोटापा: इससे घुटनों के जोड़ों पर ज़्यादा प्रेशर पड़ता है।
  • लाइम रोग: यह रोग जोड़ों में सूजन पैदा कर सकता है।
  • कैंसर: हड्डियों का कैंसर घुटने में दर्द और सूजन का कारण बन सकता है।
  • गलत पोजीशन: गलत पोजीशन में बैठना या लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से भी घुटने में दर्द हो सकता है।

घुटने में सूजन और दर्द का उपचार – Ghutne mein soojan aur dard ka upchar

  • जड़ी-बूटियाँ: गुग्गुलु, त्रिफला, अश्वगंधा, शिलाजीत और हड़जोड़। ये औषधियां वात दोष को कम करके जोड़ों को मजबूत बनाती हैं और सूजन को कम करती हैं।
  • तेल मालिश: नारायण तेल, महा नारायण तेल, और लहसुन से बना सरसों का तेल इस काम के लिए बेस्ट हैं। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जोड़ों के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और सूजन कम होती है।
  • भाप और गर्म सेक: घर पर भी आप गर्म पानी की बोतल या सेंधा नमक की पोटली से सेक सकते हैं। यह घुटने के आसपास की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और सूजन घटाता है।
  • डाइट में बदलाव: ज़्यादा तेल-मसाला, भारी और ठंडी चीजों से बचना चाहिए। साथ ही हल्दी, अदरक, लहसुन, गुनगुना पानी, हरी सब्जियाँ और फलों को खाना चाहिए।
  • योग और व्यायाम: हल्के योगासन जैसे वज्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन और मकरासन जोड़ों को मजबूत करते हैं।
  • लाइफस्टाइल में सुधार: वजन कंट्रोल करें, लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठें या न खड़े रहें। काम के बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें और आराम भी करें। हाई हील्स या कठोर सतहों पर चलने से बचें।

FAQs

घुटने में सूजन और दर्द होने पर कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए – Ghutne mein soojan aur dard hone par kab doctor ke pas jana chahiye?

अगर सूजन 1 हफ्ते से ज़्यादा बनी रहे, दर्द बढ़े, घुटने में लालिमा या गर्मी हो या चलने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

घुटने में सूजन कैसे पहचानें – Ghutne mein soojan kaise pahchaane?

घुटने के आकार में बढ़ोतरी, लालिमा, गर्माहट, दर्द, और चलने में कठिनाई सूजन के लक्षण हैं।

घुटने में सूजन और दर्द का आयुर्वेदिक उपचार क्या है – Ghutne mein soojan aur dard ka ayurvedic upchar kya hai?

गुग्गुलु, अश्वगंधा, शिलाजीत का सेवन, नारायण तेल या महा नारायण तेल से मालिश, हल्दी दूध और योगासन जैसे उपाय लाभदायक होते हैं।

घुटने के दर्द और सूजन में कौनसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए – Ghutne mein soojan aur dard mein kaunse khaadhy padaarth khane chahiye?

हल्दी, अदरक, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, ओमेगा-3 वाली चीज़ें और विटामिन D से भरपूर चीज़ें खानी चाहिए।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको घुटने में सूजन और दर्द का उपचार बताया। लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को घुटनों में सूजन या दर्द की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //