नज़दीकी सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध अस्पताल – CGHS Empanelled Hospitals Near Me
सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध अस्पताल से कैशलेस इलाज कराएँ – CGHS empanelled aspatal se cashless ilaj karayein
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सी.जी.एच.एस.) के तहत देश भर में कुछ अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जाता है, जिनमें कुछ आयुर्वेदिक अस्पताल भी शामिल होते हैं। ईन अस्पतालों में सीजीएचएस कार्डधारकों को कैशलेस चिकित्सा सेवाएं मिलती हैं। कुछ अस्पतालों में इलाज बिलकुल मुफ़्त और कुछ में बहुत कम लागत पर इलाज दिया जाता है। आम तौर पर सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों के लिए सीजीएचएस कार्ड बनाया जाता है। लेकिन, इस योजना का फायदा उठाने के लिए ये जानना भी बहुत ज़रूरी है कि नज़दीकी सी.जी.एच.एस. पैनलबद्ध अस्पताल का पता कैसे लगाया जाए।
























