पीरियड्स लेट हो रहे हैं? हो सकता है PCOD का संकेत

पीरियड्स लेट हो रहे हैं? हो सकता है PCOD का संकेत – Periods Late Ho Rahe Hain? Ho Sakta Hai PCOD Ka Sanket

महिलाओं की एक आम समस्या है पीरियड्स का लेट आना – Mahilao ki ek aam samasya hai periods ka late aana

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं की सेहत से जुड़ी समस्याएं तेज़ी से बढ़ रही हैं। इन्हीं में से एक आम लेकिन गंभीर समस्या है – पीरियड्स का लेट होना। अगर आपके भी पीरियड्स लेट हो रहे हैं? तो हो सकता है यह PCOD का संकेत हो। अक्सर महिलाएं इसे तनाव, मौसम या खानपान से जोड़कर इग्नोर कर देती हैं, लेकिन, यह गलती आगे चलकर भारी नुकसान पहुँचा सकती है। इसलिए, PCOD के बारे में ठीक से जानकारी लेकर सही उपचार लेना शुरू करना चाहिए।

PCOD होता क्या है? – PCOD hota kya hai?

PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी डिज़ीज़, एक हार्मोनल समस्या है जिसमें महिला की ओवरी में कई छोटी-छोटी गांठें बनने लगती हैं। ऐसी कन्डिशन में ओवरी ठीक से एग रिलीज़ नहीं कर पाती, जिससे हार्मोनल असंतुलन पैदा होता है। यही असंतुलन पीरियड्स के लेट होने, रेगुलर न होने या कभी-कभी रुक जाने का कारण बनता है।

पीरियड्स लेट हो रहे हैं? हो सकता है PCOD का संकेत – Periods late ho rahe hain? ho sakta hai PCOD ka sanket

आमतौर पर एक हेल्दी महिला का मासिक चक्र 21 से 35 दिनों का होता है। लेकिन, PCOD में हार्मोनल असंतुलन के कारण ओव्यूलेशन वक़्त पर नहीं होता या बिल्कुल नहीं होता। जब ओव्यूलेशन नहीं होता, तो पीरियड्स भी टाइम पर नहीं आते। अगर आपको बार-बार ये दिक्कतें हो रही हैं जैसे – हर महीने पीरियड्स का लेट होना, 2-3 महीने तक पीरियड्स न आना, बहुत कम या बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग तो यह PCOD का शुरुआती संकेत हो सकता है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

PCOD के ख़ास लक्षण – PCOD ke khaas lakshan

पीरियड्स लेट होने के साथ-साथ PCOD में नीचे दिए गए ये लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं –

  • चेहरे और शरीर पर ज़्यादा बाल उगना: हार्मोनल का बैलेन्स बिगड़ने से एंड्रोजन हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे चेहरे, छाती और पेट पर अनचाहे बाल बढ़ने लगते हैं।
  • बालों का झड़ना: PCOD में सिर के बाल पतले होने लगते हैं और हेयर फॉल बढ़ जाता है।
  • वजन बढ़ना: PCOD में मेटाबॉलिज़्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन तेज़ी से बढ़ता है और घटाना मुश्किल हो जाता है।
  • गर्भधारण में दिक्कत: ओव्यूलेशन की समस्या के कारण PCOD से पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंसी में परेशानी हो सकती है।
  • मुंहासे और ऑइली स्किन: हार्मोनल बदलाव की वजह से स्किन ज़्यादा ऑयली हो जाती है और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है।

PCOD होने के ख़ास कारण – PCOD hone ke khaas kaaran

  • हार्मोनल असंतुलन
  • इंसुलिन रेज़िस्टेंस
  • गलत डाइट; जंक फूड, मीठा, प्रोसेस्ड फूड
  • फिज़िकल ऐक्टिविटी की कमी
  • जनेटिक कारण
  • ज़्यादा स्ट्रेस और नींद की कमी

PCOD के खतरे – PCOD ke khatre

अगर वक़्त पर PCOD को कंट्रोल न किया जाए, तो यह आगे चलकर कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है जैसे – टाइप 2 डायबिटीज़, हाई बी पी, दिल की बीमारियाँ, बांझपन, डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी

PCOD में सही खानपान – PCOD mein sahi khanpan

आम तौर पर इस बीमारी में नीचे दी गई ये चीज़ें खानी चाहिए –

  • हरी सब्ज़ियां और फाइबर वाली चीज़ें
  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल
  • साबुत अनाज
  • सही मात्रा में प्रोटीन लें
  • भरपूर पानी पियें

PCOD में किन ईन चीज़ों से बचकर रहें –

  • जंक फूड
  • रिफाइंड शुगर
  • ज़्यादा तला-भुना
  • कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड फूड

PCOD के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद? – PCOD ke baare mein kya kahta hai ayurved?

आयुर्वेद, PCOD को कफ और वात दोष के असंतुलन से जोड़ता है। आयुर्वेदिक उपचार में हार्मोनल संतुलन सुधार कर, ओवरी को हेल्दी बनाकर, पीरियड्स को रेगुलर किया जाता है। PCOD के आयुर्वेदिक उपचार में नियमित योग-प्राणायाम, त्रिफला का सेवन, अशोक, लोध्र और शतावरी जैसी जड़ी-बूटियां और पंचकर्म थेरेपी को शामिल किया जाता है। लेकिन, ये उपचार आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या हर बार पीरियड्स लेट होना PCOD का संकेत है? – Kya har baar periods late hona PCOD ka sanket hai?

नहीं, हर बार पीरियड्स लेट होना ज़रूरी नहीं कि PCOD ही हो। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो जांच करानी चाहिए।

क्या PCOD पूरी तरह ठीक हो सकता है? – Kya PCOD poori tarah theek ho sakta hai?

PCOD को पूरी तरह जड़ से खत्म करना मुश्किल है, लेकिन सही लाइफस्टाइल, डाइट और उपचार से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या PCOD में प्रेग्नेंसी संभव है? – Kya PCOD mein pregnancy sambhav hai?

हां, सही इलाज और लाइफस्टाइल में सुधार से PCOD में भी सफल गर्भधारण संभव है।

क्या PCOD सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को होता है? – Kya PCOD sirf shadishuda mahilao ko hota hai?

नहीं, PCOD किसी भी उम्र की महिला को हो सकता है, चाहे वह शादीशुदा हो या नहीं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि पीरियड्स लेट हो रहे हैं? तो हो सकता है PCOD का संकेत हो। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को पीरियड्स लेट आने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOD की बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //