लीवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो टोक्सिन को बाहर निकाल कर, पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाता है जिससे शरीर में उर्जा का संचय होता है, और यही वो कारण है जिससे लीवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, आज इस आर्टिकल में हम आपको लीवर मजबूत करने का घरेलू उपाय के बारे में बताएँगे जिसे आप आसानी से अपनाकर अपने लीवर को स्वस्थ रख सकते हो साथ ही इनके लक्षणों और कारणों पर भी ध्यान देंगे।
चुकंदर - चुकंदर केवल स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व लीवर को फिर से स्वस्थ करने में मदद करते है चुकंदर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फैटी लीवर जैसी समस्या में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं इसका नियमित सेवन लीवर के दबाव को कम करता है।
मेथी दाने - मेथी के दाने लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ये लीवर के साथ पाचन में भी मदद करते हैं, इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लीवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। लिवर की सूजन या हेपेटाइटिस जैसी समस्यायों में मेथी दाने बहुत काम आते हैं क्योंकि इसमें के एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मेथी दाने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे लिवर पर दबाव कम होता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी - पानी पीना केवल हमारे लीवर ही नहीं पुरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो लीवर पर दबाव बढ़ सकता है, पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे लीवर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल पाते हैं यही नहीं पानी पेट को साफ रखने में मदद करता है जिससे लीवर को कार्य करने में मदद मिलती है।
आंवला - आंवला लीवर को मजबूत रखने के लिए कई तरह से फायदेमंद है, इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टोक्सिन को निकालने में मदद करता है। यह लीवर के ऊतकों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है और साथ ही आंवला पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे लीवर पर दबाव कम होता है ये रक्त में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, और लीवर से फैट को बाहर निकलता है जिससे लीवर पर कम दबाव पड़ता है और लीवर स्वस्थ रहता है
अलसी के बीज - अलसी के बीज में ज्यादा मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं ये सभी गुण लीवर के ऊतकों की रक्षा करते हैं। रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करते हैं। और यदि लीवर में सूजन है, तो अलसी के बीज उस सूजन को कम करने में मदद करते हैं। और लीवर को स्वस्थ रखते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि लीवर के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। साथ ही अगर आप या आपके कोई परिजन लीवर या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं और आप आयुर्वेद में लीवर का इलाज ढूंढ़ रहे हैं, तो आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक चिकित्सकों से इलाज करवा सकते हैं। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034