Arthritis Pain तेजी से क्यों बढ़ता है? असली कारण

Arthritis Pain तेजी से क्यों बढ़ता है? असली कारण

दर्द और अर्थराइटिस का कनेक्शन समझें – Dard aur arthritis ka connection samjhein

अब अर्थराइटिस सिर्फ़ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही, बल्कि युवा वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। घुटनों में दर्द, जोड़ों में सूजन, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी अब आम दिक्कतें बन चुकी है। कई लोगों की शिकायत होती है कि शुरू में हल्का दर्द था, लेकिन कुछ ही समय में दर्द बहुत तेज हो गया। इसलिए, इसका जवाब जानना बहुत ज़रूरी है कि Arthritis Pain तेजी से क्यों बढ़ता है? इसके असली कारण क्या हैं? इसकी डीटेल में जानकारी नीचे दी गई है।

क्या है Arthritis? – Kya hai arthritis?

Arthritis जोड़ों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें जोड़ों के अंदर सूजन, घिसाव और दर्द होने लगता है। यह ख़ासकर से दो टाइप का होता है –

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस – जोड़ों में घिसाव से होने वाला दर्द
  • रूमेटॉइड आर्थराइटिस – इम्यून सिस्टम से जुड़ा हुआ दर्द

दोनों ही कन्डिशन में समय के साथ दर्द बढ़ता जाता है, लेकिन कुछ लोगों में यह दर्द बहुत तेजी से बढ़ने लगता है।

Arthritis Pain बढ़ने के शुरुआती लक्षण – Arthritis Pain badhne ke shuruati lakshan

  • सुबह उठते वक़्त ज्यादा जकड़न
  • चलने में दिक्कत
  • जोड़ों में सूजन
  • हल्का काम करने पर भी दर्द
  • ठंड में दर्द बढ़ जाना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

Arthritis Pain तेजी से क्यों बढ़ता है? असली कारण – Arthritis Pain Teji Se Kyo Badhta Hai? Asali Kaaran

1. शरीर में सूजन का बढ़ना

बॉडी में जब अंदरूनी सूजन बढ़ जाती है तो इसका असर सीधे जोड़ों पर पड़ता है। गलत खानपान, फास्ट फूड, ज़्यादा मीठा, तला-भुना भोजन और कम पानी पीना शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाता है। यह सूजन धीरे-धीरे जोड़ों को कमजोर कर देती है।

2. जोड़ों में कार्टिलेज का तेजी से घिसना

जोड़ों के बीच एक मुलायम परत होती है जिसे कार्टिलेज कहा जाता है। यह जोड़ों को आपस में रगड़ने से बचाती है। जब यह तेजी से घिसने लगती है तो हड्डियां आपस में टकराने लगती हैं और दर्द तेजी से बढ़ने लगता है। ज्यादा वजन, गलत बॉडी पोस्चर और ज्यादा चलना-फिरना इस घिसाव को तेज कर देता है।

3. मोटापा और बढ़ा हुआ वजन

वजन बढ़ने पर घुटनों, कमर और टखनों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे जोड़ों पर लगातार स्ट्रेस बना रहता है और कार्टिलेज तेजी से घिसने लगता है। यही कारण है कि मोटापे के मरीजों में Arthritis Pain जल्दी बढ़ता है।

4. गलत लाइफस्टाइल

लंबे वक़्त तक बैठकर काम करना, एक्सरसाइज न करना, देर रात तक जागना, स्ट्रेस और नींद की कमी जोड़ों को कमजोर कर देती है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और जोड़ों तक पोषण नहीं पहुंच पाता, जिससे दर्द बढ़ने लगता है।

5. कैल्शियम और विटामिन D की कमी

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन D बहुत जरूरी तत्व होते हैं। इनकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और जोड़ों में दर्द जल्दी बढ़ने लगता है।

6. इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी

रूमेटॉइड आर्थराइटिस में बॉडी का इम्यून सिस्टम अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगता है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न तेजी से बढ़ती है।

आयुर्वेदिक दृष्टि से Arthritis Pain तेजी से बढ़ने का कारण जानें? – Ayurvedic drishti se arthritis pain teji se badhne ka kaaran jaanein

आयुर्वेद में अर्थराइटिस को ख़ासकर से वात दोष से जुड़ा रोग माना गया है। इसे संधिवात और आमवात के रूप में बताया गया है।

1. वात दोष बिगड़ना

वात दोष बॉडी की गति, नसों और जोड़ों को कंट्रोल करता है। जब वात दोष बिगड़ता है तो जोड़ों में रूखापन, दर्द और अकड़न पैदा होती है। ठंडा, सूखा, बासी खाना वात को बढ़ाता है और दर्द तेजी से बढ़ने लगता है।

2. टॉक्सिन का जमाव

आयुर्वेद के हिसाब से जब पाचन शक्ति कमजोर होती है तो शरीर में अधपचा खाना जमा होकर आम बन जाता है। यही आम जोड़ों में जाकर सूजन और दर्द पैदा करता है। इसे आमवात कहा जाता है।

3. अग्नि का कमजोर होना

कमजोर पाचन अग्नि के कारण बॉडी को सही पोषण नहीं मिल पाता। हड्डियां और जोड़ कमजोर हो जाते हैं, जिससे दर्द जल्दी बढ़ने लगता है।

4. धातुओं का क्षय

आयुर्वेद में बॉडी की सात धातुएं होती हैं। हड्डियों से जुड़ी अस्थि धातु और मज्जा धातु के कमजोर होने से जोड़ों की ताकत घटती है और दर्द बढ़ जाता है।

5. ठंडी और भारी प्रकृति का खाना

दही, बासी खाना, फ्रीज का खाना, ज्यादा मिठाई और तला-भुना खाने से कफ और आम बढ़ता है, जिससे जोड़ों में सूजन और जकड़न बढ़ती है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

Arthritis में सुबह ज्यादा दर्द क्यों होता है? – Arthritis mein subah zyada dard kyo hota hai?

रात भर जोड़ों में जकड़न रहना और ब्लड सर्कुलेशन कम होना इसके ख़ास कारण हैं।

ठंड में Arthritis Pain क्यों बढ़ जाता है? – Thand mein arthritis pain kyo badh jata hai?

ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं और जोड़ों में लचीलापन कम हो जाता है, जिससे दर्द और अकड़न बढ़ जाती है।

Arthritis Pain रात में क्यों बढ़ जाता है? – Arthritis pain raat mein kyo badh jata hai?

दिन भर जोड़ों पर दबाव पड़ने और थकान के कारण रात में दर्द ज़्यादा महसूस होता है।

क्या मोबाइल ज्यादा देखने से गर्दन का दर्द बढ़ता है? – Kya mobile zyada dekhne se gardan ka dard badhta hai?

हाँ, इससे सर्वाइकल आर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि Arthritis Pain तेजी से क्यों बढ़ता है? और असली कारण समझाए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को Arthritis Pain की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से Arthritis Pain का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //