अगर घुटनों में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

अगर घुटनों में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?

घुटने हमारे शरीर के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले जोड़ हैं। कई जोखिम कारक घुटनों में दर्द की समस्या का कारण बन सकते हैं। इनमें से कुछ उम्र और स्वास्थ्य से संबंधित होते हैं। जबकि, कुछ में कोई चोट, दुर्घटना, आपकी जीवनशैली या कोई बीमारी शामिल हो सकती है। ऐसे में आपके लिए घुटनों के दर्द का सही कारण और प्रभावी उपचार विकल्प जानना बहुत जरूरी है। इससे आप अपने घुटनों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि अगर घुटनों में दर्द हो तो क्या करना चाहिए? लेकिन, सबसे पहले हम घुटनों में दर्द के कारण पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटनों में दर्द के कारण

घुटनों में दर्द के सामान्य कारण नीचे दिए गए हैं:

  • अधिक आयु- उम्र बढ़ने पर घुटनों के कार्टिलेज में घिसाव होने लगता है। इससे जोड़ आपस में रगड़ खाने लगते हैं। यह स्थिति सूजन, दर्द और जकड़न की समस्या उत्पन्न कर सकती है।
  • घुटने की चोट- यह घुटनों में दर्द का सबसे आम कारण है। कई बार घुटनों में चोट लगने से लिगामेंट या टेंडन क्षतिग्रस्त हो सकता है।
  • अधिक वजन- इसे घुटनों पर दबाव का प्रमुख कारण माना जाता है, जो दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इंफेक्शन- इंफेक्शन भी घुटनों के दर्द में अहम भूमिका निभा सकता है। यह घुटनों में दर्द के साथ-साथ सूजन और लालपन का प्रमुख कारण हो सकता है।
  • गलत मुद्रा- लंबे समय तक एक ही अवस्था में उठने या बैठने से भी घुटनों में दर्द होना संभव है। इससे आपको चलने-फिरने में भी कठिनाई हो सकती है।
  • खराब जीवनशैली- घुटनों में दर्द का अन्य कारण शारीरिक गतिविधि और अस्वस्थ भोजन जैसी खराब जीवनशैली है।
  • ज्यादा गतिविधि- कई बार ज्यादा शारीरिक गतिविधि से घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। उदाहरण के लिए- खेलकूद, अत्यधिक वजन उठाना।
  • कमजोर मांसपेशियां- मांसपेशियों में कमजोरी से आपके घुटनों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे घुटनों में दर्द का जोखिम जाता है।
  • गठिया- यह एक जोड़ों से संबंधित बीमारी है, जो मुख्य रूप से जोड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या हो सकती है।
  • पोषण की कमी- शरीर में विटामिन D, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर बनाती हैं, जिससे घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

घुटनों में दर्द होने पर क्या करें?

घुटनों में दर्द होने पर आप निम्नलिखित विकल्प अपना सकते हैं:

  • हल्की तेल मालिश- सरसों, तिल या किसी आयुर्वेदिक तेल से मालिश करने पर आपको घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती है।
  • घुटनों को आराम दें- अचानक लगी चोट या दुर्घटना से होने वाले दर्द में घुटनों को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। साथ ही उन गतिविधियों से बचें, जो घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।
  • बर्फ से सिकाई करें- यह घुटनों में दर्द, सूजन या अकड़न की समस्या से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए बर्फ को कपड़े में लपेटें और कुछ समय तक प्रभावित क्षेत्र की सिकाई करें।
  • नियमित योग और व्यायाम- घुटनों में दर्द होने पर योग और हल्के व्यायाम बहुत लाभकारी हो सकते हैं। इनसे मांसपशियों को मजबूती मिलती है और जोड़ों का दबाव कम होता है।
  • पौष्टिक भोजन करें- इसमें कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन से भरपूर भोजन करना शामिल है। यह जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार और दर्द को कम करते हैं।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

घुटनों में दर्द होने पर क्या नहीं करें?

कुछ आदतें और गतिविधियां भी घुटनों के दर्द को बढ़ा सकती हैं, जैसे:

  • घुटनों के दर्द को अनदेखा करना।
  • घुटनों पर दबाव डालने वाली गतिविधियां करना।
  • लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना।
  • बार-बार सीढ़ियां उतरना और चढ़ना।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं लेना।
  • असंतुलित भोजन का सेवन करना।
  • अस्वस्थ जीवनशैली अपनाना।

निष्कर्ष

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

इस ब्लॉग में हमने बताया कि अगर घुटनों में दर्द हो तो क्या करना चाहिए? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को घुटनों में दर्द की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034