अगर चलते समय संतुलन बिगड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें

अगर चलते समय संतुलन बिगड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें – Agar Chalte Samay Santulan Bigad Raha Hai Toh Isey Nazarandaaz Naa Karein

अगर चलते समय बार-बार संतुलन बिगड़ रहा है, लड़खड़ाहट महसूस हो रही है या गिरने का डर बना रहता है, तो इसे बिल्कुल भी ignore नहीं करना चाहिए क्योंकि यह केवल कमजोरी का लक्षण नहीं, बल्कि Parkinson जैसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। यह आपके daily routine और कामों पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, चलते समय संतुलन बिगड़ने के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे शेयर की गई है।

चलते समय संतुलन बिगड़ने के कारण – Chalte samay santulan bigadne ke kaaran

  • Parkinson Disease
  • Inner Ear Disorder
  • Vitamin B12 की कमी
  • Stroke
  • Low Blood Pressure
  • कमजोरी और Muscle Loss
  • Diabetes से नसों का कमजोर होना
  • दवाओं के Side Effects

Parkinson Disease और चलते समय संतुलन बिगड़ने की समस्या का connection – Parkinson Disease aur chalte samay santulan bigadne ki samasya ka connection

हमारे दिमाग की कोशिकाएँ Dopamine नाम का हॉर्मोन बनाती हैं जो बॉडी की मूवमेंट, चाल और balance को कंट्रोल करने में ख़ास भूमिका निभाता है। Parkinson की बीमारी में दिमाग की ईन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इससे Dopamine की कमी हो जाती है और मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं, शरीर की Reflexes धीमी हो जाती हैं और कदम छोटे पड़ने लगते हैं। इसी वजह से मरीज का चलते समय संतुलन बिगड़ता है। इसलिए, शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर/Neurologist से consult करना बहुत ज़रूरी है।

चलते समय संतुलन बिगड़ने के लक्षण – Chalte samay santulan bigadne ke lakshan

  • चलते-चलते लड़खड़ाना
  • बार-बार गिरना
  • चक्कर आना
  • पैरों में कमजोरी
  • हाथ-पैर कांपना
  • सीधा खड़े रहने में परेशानी
  • शरीर झुकना
  • चलने की गति धीमी होना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

अगर चलते समय संतुलन बिगड़ रहा है तो क्या करें? – Agar chalte samay santulan bigad raha hai toh kya karein?

सबसे पहले इस समस्या का कारण जानें जिसके लिए डॉक्टर से consult कर ज़रूरी tests करवाए। डॉक्टर आपकी चाल, नसों और दिमाग की जांच करके सही इलाज बताते हैं। आमतौर पर ये tests किये जाते हैं –

  • MRI Brain
  • Vitamin B12 Test
  • Blood Sugar Test
  • Neurological Examination
  • Balance Assessment Test

चलते समय संतुलन बिगड़ने की समस्या और Parkinson को ठीक करने के अलग-अलग तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of treatment methods for imbalance in walk and Parkinson

उपचार का तरीका कैसे मदद करता है किसके लिए उपयोगी Avoid/Risk
एलोपैथिक दवा Dopamine का स्तर बढ़ाकर कंपन, अकड़न और चलने में सुधार करती हैं Parkinson के अधिकांश मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद न करें, Side Effects हो सकते हैं
फिजियोथेरेपी  मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और Walking Balance सुधारती है संतुलन बिगड़ने वाले सभी मरीज गलत Exercise से चोट लग सकती है
Balance Training Exercises गिरने का खतरा कम करती हैं और चाल को बेहतर बनाती हैं शुरुआती और मध्यम अवस्था विशेषज्ञ की निगरानी जरूरी
Occupational Therapy रोजमर्रा के काम आसान बनाती है Advanced Parkinson मरीज प्रशिक्षित Therapist से ही करवाएं
Speech Therapy बोलने और निगलने में सुधार करती है जिन मरीजों को Speech Problem हो अनियमित अभ्यास से लाभ कम मिलता है
आयुर्वेदिक उपचार नसों को पोषण देकर कंपन, अकड़न और कमजोरी कम करने में सहायक शुरुआती और मध्यम अवस्था केवल योग्य आयुर्वेदाचार्य की देखरेख में लें
Herbal Support (अश्वगंधा, कपिकच्छु, ब्राह्मी) Nervous System को मजबूत बनाने में मदद करता है सपोर्टिव केयर के लिए उपयोगी Self Medication से बचें, दवाओं के साथ Interaction हो सकता है
Deep Brain Stimulation (DBS) गंभीर मामलों में कंपन और Motor Symptoms कम करता है Advanced Parkinson मरीज Surgery Risk, हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं

Parkinson की असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां – Parkinson ki asardaar ayurvedic jadi-bootiyan

Parkinson Disease में कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ असरदार होती हैं। इनका इस्तेमाल हमेशा आयुर्वेदिक डॉक्टर की देखरेख में करना चाहिए। Parkinson की आयुर्वेदिक दवाएं इस प्रकार हैं –

  • अश्वगंधा यह एक powerful Adaptogen है जिससे Brain Cells को पोषण मिलता है, तनाव कम होता है और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। Tremors और कमजोरी कम करने में यह फायदेमंद मानी जाती है।
  • ब्राह्मी यह दिमाग के लिए बेहद असरदार जड़ी-बूटी है। यह Memory, Focus और Nerve Function को सुधारती है। इसके रेगुलर use से mental clarity बढ़ सकती है।
  • कपिकच्छु कपिकच्छु Parkinson के लिए सबसे famous आयुर्वेदिक औषधियों में से एक है। इसमें natural Levodopa पाया जाता है, जो Dopamine को बढ़ाने में मदद करता है।
  • जटामांसी यह दिमाग को शांत रखने, stress कम करने और नींद सुधारने में मदद करती है। Parkinson के मरीजों में Anxiety और बेचैनी कम करने में सहायक है।
  • शंखपुष्पी यह Nervous System को strong बनाती है और मानसिक थकान को कम करती है। लंबे वक़्त तक उपयोग से focus बेहतर हो सकता है।

Parkinson में बैलेंस सुधारने के घरेलू उपाय – Parkinson mein balance sudhaarne ke gharelu upaay

  • रोजाना हल्की Exercise करें
  • योग और प्राणायाम अपनाएं
  • घर में फिसलन वाली जगहों को सुरक्षित बनाएं
  • अच्छी और पूरी नींद लें
  • Vitamin B12 वाला भोजन खाएं
  • Walking Stick का उपयोग करें

कब तुरंत डॉक्टर से मिलें – kab turant Doctor se milein?

  • अचानक चलने में परेशानी होना
  • बार-बार गिरना
  • हाथ-पैरों में कंपन
  • बोलने में कठिनाई
  • चक्कर के साथ बेहोशी
  • शरीर के एक हिस्से में कमजोरी
  • याददाश्त कम होना
  • निगलने में परेशानी
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या Diabetes से संतुलन बिगड़ सकता है? – Kya Diabetes se santulan bigad sakta hai?

हाँ, लंबे time तक Diabetes रहने पर नसों को नुकसान हो सकता है।

Parkinson में गिरने का खतरा क्यों बढ़ जाता है? – Parkinson mein girne ka khatara kyon badh jata hai?

क्योंकि शरीर की Reflexes slow हो जाती हैं और Postural Stability कम हो जाती है।

क्या Walking Stick का उपयोग फायदेमंद है? – Kya walking stick ka upyog faydemand hai?

हाँ, यह गिरने के risk को कम करने में मदद करती है।

संतुलन बिगड़ने पर क्या खाना चाहिए? – Santulan bigadne par kya khana chahiye?

Vitamin B12, Vitamin D, Protein और हरी सब्जियों से भरपूर आहार लेना चाहिए।

Clinical Experience

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने चलते समय संतुलन बिगड़ने या Parkinson की बीमारी में डॉक्टर द्वारा सुझाई गई आयुर्वेदिक दवाएं, थेरेपी, संतुलन बढ़ाने वाली एक्सरसाइज और संतुलित डाइट अपनाकर Parkinson और संतुलन बिगड़ने की समस्या को ठीक किया। कुछ मरीजों ने आयुर्वेदिक सपोर्ट और Lifestyle Changes के साथ मांसपेशियों की मजबूती, आत्मविश्वास और routine activity में भी positive change देखा। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, बीमारी का कारण और उसकी गंभीरता अलग होती है। इसलिए बार-बार संतुलन बिगड़ने, चक्कर आने या गिरने की समस्या होने पर किसी भी दवा, Exercise या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले योग्य Neurologist, Physiotherapist या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि अगर चलते समय संतुलन बिगड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें। ये Parkinson का संकेत हो सकता है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को चलते समय संतुलन बिगड़ने या Parkinson की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से चलते समय संतुलन बिगड़ने और Parkinson की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //