किडनी मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, और आजकल किडनी की समस्या एक गंभीर परेशानी बनते जा रही है, और समय के साथ ये परेशानी और भी जटिल होती जाती है इसलिए समय से पहले इसका इलाज कराना बहुत जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको किडनी का रामबाण इलाज क्या है? इस विषय के बारे में बताएँगे साथ ही अस्वस्थ किडनी के कारणों और लक्षणों पर भी ध्यान देंगे जो आपके किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
गिलोय - गिलोय बहुत ही प्रभावी जड़ी बूटियों में से एक जाना जाता है जिसके अंदर बहुत से गुण होते हैं और यही गुण किडनी की समस्याओं में भी हमारी मदद करते हैं गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो किडनी को साफ़ रखती है और टोक्सिंस को किडनी से बाहर भी करती है गिलोय में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होते हैं जो किडनी में हो रही समस्या और सूजन से राहत पहुंचती है और सबसे जरूरी कार्य गिलोय का इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करना है। किडनी में संक्रमण यानी UTI या अन्य बीमारियों को कम करने में यह सहायक हो सकता है।
पुनर्नवा - पुनर्नवा किडनी के स्वास्थ्य के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जिससे किडनी की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। पुनर्नवा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होते हैं जो सूजन को कम करता है और किडनी के कार्य को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। साथ ही पुनर्नवा में मूत्रवर्धक गुण भी होते हैं जो यूरिन की मात्रा बढ़ाता है और किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। और शरीर के अन्य अंगों और मांसपेशियों में भी राहत प्रदान करते हैं।
पानी का सेवन बढ़ाएं - पानी का सेवन बढ़ाने से अर्थ है पानी की उचित मात्रा का सेवन करना क्योंकि पानी किडनी का प्राकृतिक क्लीनर है और इसका मुख्य कार्य शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है। और पानी अधिक पीने से यूरिन अधिक उत्पन्न होता है, जिससे किडनी से क्रिस्टल्स और मिनरल्स बाहर निकलते हैं और पथरी बनने की समस्या भी कम हो जाती है। साथ ही पानी पीने से यूरिन के माध्यम से बैक्टीरिया और संक्रमण बाहर निकल जाते हैं, और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
नीम के पत्ते - नीम के पत्ते को आयुर्वेद में प्राचीन समय से प्रयोग में लाया जाता है और इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं नीम के पत्तों में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो शरीर से टोक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो UTI जैसी समस्या को रोकने में मदद करते हैं और संक्रमण के जोखिम को कम करते हैं। और यही नहीं यह किडनी के द्वारा शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।
मकोय - मकोय किडनी संबंधित समस्याओं के उपचार में सहायक हो सकता है। मकोय के सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो किडनी में संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है, जिससे किडनी पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकता है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किडनी का रामबाण इलाज क्या है?, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। साथ ही अगर आप या आपके कोई परिजन किडनी डैमेज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं और आप आयुर्वेद में किडनी का आयुर्वेदिक इलाज ढूंढ़ रहे हैं, तो आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक चिकित्सकों से इलाज करवा सकते हैं। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034