गठिया दर्द में तुरंत राहत देने वाले 5 घरेलू उपाय

गठिया दर्द में तुरंत राहत देने वाले 5 घरेलू उपाय – Gathiya Dard Mein Turant Raahat Dene Wale 5 Gharelu Upaay

प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार देगा गठिया के दर्द से राहत – Prakritik aur surakshit upchaar dega gathiya ke dard se raahat

गठिया शब्द का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द और सूजन से जुड़ी अलग-अलग कन्डिशन्स के लिए किया जाता है। इसके 100 से भी ज़्यादा टाइप हैं और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। अगर गठिया शुरुआती अवस्था में है तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी गठिया का प्राकृतिक उपचार किया जा सकता है। ईन नुस्खों में 5 ख़ास हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई है। आप चाहे तो कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल से गठिया के दर्द का आयुर्वेदिक उपचार ले सकते हैं लेकिन, पहले गठिया दर्द में तुरंत राहत देने वाले 5 घरेलू उपाय ठीक से जान लें और साथ ही गठिया में दर्द के कारण और लक्षणों को ठीक से समझ लें। ये उपचार में आपकी मदद करेंगे।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

गठिया के दर्द को कैसे पहचाने? – Gathiya ke dard ko kaise pahchaane

  • जोड़ सूजे हुए, गर्म और लाल दिख सकते हैं।
  • सुबह के समय या देर तक बैठे रहने के बाद जोड़ों में अकड़न हो सकती है।
  • जोड़ों का हिलाना-डुलाना मुश्किल हो सकता है और ऐक्टिविटी लिमिटेड हो सकती है।
  • दर्द बिना किसी ऐक्टिविटी के भी बना रह सकता है और मांसपेशियों के दर्द से अलग होता है।
  • दर्द के साथ थकान महसूस हो सकती है।
  • जोड़ों के आसपास की स्किन लाल या चमकदार दिख सकती है।
  • जोड़ों में हल्की दरारें या किरकिराहट महसूस होना।
  • फिज़िकल ऐक्टिविटी के बाद दर्द का बढ़ जाना।

गठिया दर्द में तुरंत राहत देने वाले 5 घरेलू उपाय – Gathiya dard mein turant raahat dene wale 5 gharelu upaay

1. हल्दी वाला दूध

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को तुरंत कम करता है। इसलिए, गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर, रात को सोने से पहले पिएँ।

2. गर्म सेक

गर्म पानी की थैली या गर्म तौलिया असर वाले जोड़ पर 10-15 मिनट रखें। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर कसाव और दर्द में तेज़ी से आराम देता है।

3. अदरक और अदरक का पेस्ट

अदरक में नेचुरल दर्द निवारक गुण होते हैं। इसलिए, अदरक की चाय पीनी चाहिए या अदरक का गर्म पेस्ट जोड़ पर लगाना चाहिए। इससे सूजन और दर्द कम होता है। यह जोड़ों के दर्द का असरदार घरेलू नुस्खा है।

4. मेथी दाना लेप

मेथी एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है और जोड़ो का दर्द तुरन्त कम करती है। मेथी दानों को भिगोकर पीस लें फिर हल्का गर्म करके असर वाली जगह पर लगाएँ।

5. अजवाइन का पानी

अजवाइन डाइजेशन ही नहीं बल्कि, जोड़ों के दर्द में भी बहुत असरदार है। 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर रोज सुबह पिएँ। यह बॉडी की सूजन और यूरीक एसिड को कम करता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

ठंड के मौसम में गठिया दर्द क्यों बढ़ जाता है? – Thand ke mausam mein gathiya dard kyon badh jaata hai?

ठंड में जोड़ो का लुब्रिकेशन कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने से दर्द बढ़ता है।

गठिया दर्द में कौन सा तेल सबसे अच्छा है? – Gathiya dard mein kaun sa tel sabse accha hai?

सरसों का तेल, जैतून तेल और नारियल तेल की मालिश से गठिया के दर्द में राहत मिलती है।

क्या पानी ज़्यादा पीने से गठिया दर्द में फायदा होता है? – Kya paani zyada peene se gathiya dard mein fayda hota hai?

हाँ, इससे बॉडी की सूजन कम होती है और ज़हरीले तत्व बाहर निकलते हैं।

क्या गरम पानी से नहाना गठिया दर्द कम करता है? – Kya garam paani se nahaana gathiya dard kam karta hai?

हाँ, इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको गठिया दर्द में तुरंत राहत देने वाले 5 घरेलू उपाय बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को गठिया का दर्द है या ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से गठिया के दर्द का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको गठिया के इलाज के लिए सही डाइट की जानकारी और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

 
 
 

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //