घुटने की ग्रीस बढ़ाने के उपाय

घुटने की ग्रीस बढ़ाने के उपाय – Ghutne Ki Grees Badhaane Ke Upay

क्या होती है घुटने की ग्रीस – Kya hoti hai ghutne ki grees?

हमारे घुटने के जोड़ में एक नेचुरल लुब्रिकेंट होता है जो हड्डियों के सिरों को चिकनाई देता है। इससे घुटनों का दर्द कम होता है। घुटने की इस ग्रीस को श्लेष द्रव भी कहते हैं और मेडिकल भाषा में इसे सिनोवियल फ्लूइड कहा जाता है।

इसकी कमी होने पर घुटने की सीरियस बीमारियाँ लग सकती हैं जैसे जकड़न, दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस भी हो सकता है। इसलिए, घुटने की ग्रीस बढ़ाने के उपाय जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन, पहले इस समस्या के बारे में कुछ आम लेकिन ज़रूरी जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

घुटने की ग्रीस में कमी क्यों होती है – Ghutne ki grees mein kami kyon hoti hai?

  • बढ़ती उम्र
  • चोट
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस; यह कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाने वाली एक बीमारी है। कार्टिलेज एक कनेक्टिव टिश्यू है जो हड्डियों के सिरों को ढककर रखता है, जोड़ों में घिसाव को कम करता है।
  • जोड़ो की दूसरी बीमारियाँ जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस और गाउट
  • पोषण की कमी यानी कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी।

घुटने की ग्रीस में कमी होने के लक्षण – Ghutne ki grees mein kami hone ke lakshan

  • घुटनों में दर्द
  • अकड़न
  • सूजन
  • चरमराहट या घुटनों में चटकने की आवाज़
  • लड़खड़ा जाना या अटक जाना

घुटने की ग्रीस बढ़ाने के उपाय – Ghutne ki grees badhaane ke upay

नीचे दिए गए आयुर्वेदिक और घरेलु उपायों से आप घुटने की ग्रीस बढ़ा सकते हैं वो भी एकदम नेचुरल तरीके से।

  • सही डाइट: अखरोट और अलसी के बीज जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीज़ें खाएं। इसके अलावा हल्दी, हरी पत्तेदार सब्जियाँ और फल लें जिससे बॉडी में सूजन कम होती है। साथ ही कैल्शियम और विटामिन डी वाली चीज़ें जैसे दूध, दही और पनीर आदि का सेवन करें।
  • रोज़ एक्सरसाइज़ करें: हल्की एक्सरसाइज़ जैसे टहलना, साइकिल चलाना, तैरना आदि करने से घुटनों पर प्रेशर भी कम पड़ता है और ये स्ट्रोंग भी होते हैं।
  • स्ट्रेचिंग करें: रेगुलर स्ट्रेचिंग करने से मूवमेंट अच्छा बना रहता है।
  • आयुर्वेदिक दवाई और तेल: कुछ नेचुरल हर्ब्स और तेल इस समस्या में बहुत फायदा करते हैं जैसे – महानारायण तेल, अश्वगंधा, शिलाजीत, सिंधुवारा के साथ गोक्शुर और हड़जोड़ चूर्ण का मिश्रण। लेकिन इनका उपयोग नजदीकी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करें।
  • गर्म पानी से सेंक करें: इससे दर्द कम होता है।
  • मेथी: इसके दानों को रातभर भिगो दें फिर सुबह खाली पेट लें। यह घुटनों के दर्द से आराम देती है।
  • नारियल पानी: यह घुटनों का दर्द और सूजन कम करता है।
  • काला गोंद: यह घुटनों के लिए फायदेमंद है लेकिन इसे डॉक्टर से पूछकर ही लें।
  • वजन कम करें: ज़्यादा वजन घुटनों पर प्रेशर डालता है इसलिए वजन कंट्रोल करें।

घुटने की ग्रीस में कमी के कारण, लक्षण और घुटनों में ग्रीस बढ़ाने के उपाय के अलावा कुछ और भी ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे शेयर की गयी हैं जो रोगी को बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs – घुटनों की ग्रीस बढ़ाने से जुड़े सवाल

घुटनों की ग्रीस बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज क्या है – Ghutno ki grees badhaane ke liye ayurvedic ilaj kya hai?

अश्वगंधा, शिलाजीत, रास्नादी चूर्ण, और महा नारायण तेल जैसी आयुर्वेदिक दवाएँ उपयोगी हैं। घुटनों की तेल मालिश (अभ्यंग) करना भी फायदेमंद होता है।

कौन से योगासन घुटनों की ग्रीस के लिए अच्छे हैं – Kaun se yogasan ghutno ki grees ke liye achhe hain?

वज्रासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, सुखासन – ये सारे योगासन करने चाहिए लेकिन, इन्हें किसी अच्छे ट्रेनर की निगरानी में करें।

क्या घुटनों की ग्रीस वापस आ सकती है – Kya ghutno ki grees wapas aa sakti hai?

हां, अगर घुटनों को सही पोषण, एक्सरसाइज़ और आयुर्वेदिक उपचार दिए जाएं, तो धीरे-धीरे सिनोवियल फ्लूइड (Grease) का लेवल बेहतर हो सकता है।

क्या सिर्फ तेल मालिश से घुटनों की ग्रीस बढ़ सकती है – Kya sirf tel maalish se ghutno ki grees badh sakti hai?

तेल मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पोषक तत्व घुटनों तक पहुंचते हैं। इससे घुटनों की ग्रीस बढ़ सकती है लेकिन, सही डाइट, एक्सरसाइज़ और दवाओं के साथ करने पर ही पूरा लाभ मिलता है।

कौन से खाद्य पदार्थ घुटनों की ग्रीस बढ़ाते हैं – Kaun se khadhya padaarth ghutno ki grees badhaate hain?

ओमेगा-3 वाली चीज़ें: जैसे अलसी के बीज, अखरोट आदि लें। इसके अलावा घी और हल्दी, मेथी दाना, लहसुन, तिल, हरी सब्ज़ियाँ आदि खाना चाहिए।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको घुटने की ग्रीस बढ़ाने के उपाय बताए। लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार के घुटनों में ग्रीस की कमी है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //