पीसीओडी इन 7 लक्षणों को कभी नजरअंदाज़ न करें

PCOS चुपचाप बढ़ रहा है? इन 7 लक्षणों को कभी नजरअंदाज़ न करें!

PCOS एक hormonal disorder है, जो अक्सर महिलाओं के शरीर में चुपचाप बढ़ता रहता है। कई बार महिलाएँ इसके शुरुआती लक्षणों को मामूली समझकर ignore कर देती हैं, और जब तक सही diagnosis होता है, तब तक बीमारी serious हो चुकी होती है। इसलिए, अगर किसी भी महिला में PCOS चुपचाप बढ़ रहा है? तो ऐसे में सही सुझाव यही है कि नीचे दिए गए इन 7 लक्षणों को कभी नजरअंदाज़ न करें! लेकिन, पहले जान लें कि “PCOS क्या है और क्यों इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए?

PCOS क्या है? – PCOS kya hai?

इसका पूरा नाम Polycystic Ovary Syndrome है। यह एक ऐसी कन्डिशन है, जिसमें महिला के शरीर में hormonal imbalance हो जाता है। Ovary में छोटे-छोटे cysts (गाँठे) बन सकते हैं और ovulation ठीक से नहीं हो पाता जिसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देता है।

PCOS को हल्के में लेना क्यों खतरनाक है? – PCOS ko halke mein lena kyo khatarnaak hai?

अगर PCOS को वक़्त रहते manage न किया जाए, तो आगे चलकर ईन समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है –

  • बांझपन
  • टाइप-2 मधुमेह
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • दिल से जुड़ी समस्याएं
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

PCOS चुपचाप बढ़ रहा है? इन 7 लक्षणों को कभी नजरअंदाज़ न करें! – PCOS chupchaap badh raha hai? een 7 lakshano ko kabhi nazarandaaz na karein!

1. पीरियड्स regular नहीं आना

PCOS का सबसे आम और पहला symptom है पीरियड्स का टाइम पर न आना। कभी 2 से 3 महीने तक पीरियड न आना, बहुत ज़्यादा gap होना या बहुत हल्का bleeding होना – ये सभी संकेत हो सकते हैं कि hormones balance में नहीं हैं।

2. अचानक वजन बढ़ना

अगर बिना ज़्यादा खाए भी वजन तेज़ी से बढ़ रहा है, खासकर पेट और कमर के आसपास, तो यह PCOS का लक्षण हो सकता है। PCOS में अक्सर insulin resistance होता है, जिससे बॉडी fat ज़्यादा जमा करने लगती है।

3. चेहरे और बॉडी पर अनचाहे बाल

PCOS में पुरुष hormone यानी एंड्रोजन बढ़ जाता है। इसके कारण चेहरे, ठोड़ी, upper lip, छाती या पेट पर मोटे और काले बाल आने लगते हैं, जो महिलाओं के लिए बहुत बड़ा mental stress है।

4. मुंहासे और oily skin

अगर teenage निकल जाने के बाद भी बार-बार acne हो रहे हैं, तो यह PCOS से जुड़ा हो सकता है। Hormonal imbalance की वजह से स्किन ज़्यादा oily हो जाती है और pimples निकलते हैं।

5. सिर के बाल झड़ना

PCOS में कई महिलाओं में सर के बालों का पतला होना या पुरुषों की तरह बाल झड़ने का पैटर्न देखा जाता है। खासकर माथे और सिर के बीच वाले हिस्से से बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं।

6. जल्दी थकान और mood swings

हर वक़्त थकान महसूस होना, चिड़चिड़ापन, चिंता या depression भी PCOS से जुड़ा हो सकता है क्योंकि Hormones का असंतुलन mental health पर भी असर डालता है।

7. Pregnancy में दिक्कत

PCOS में ovulation रेगुलर न होने की वजह से pregnancy में दिक्कत आ सकती है। लेकिन, सही lifestyle और इलाज से कई महिलाएँ आसानी से conceive कर पाती हैं।

PCOS चुपचाप क्यों बढ़ रहा है? – PCOS chupchaap badh raha hai?

नीचे दिए गए ईन कारणों से PCOS चुपचाप बढ़ रहा होता है –

  • आज की inactive lifestyle से हॉर्मोन का बहुत ज़्यादा प्रभावित होना।
  • Junk food, processed food और ज़्यादा शुगर खाने से insulin resistance का बढ़ना
  • लगातार स्ट्रेस और चिंता से cortisol hormone बढ़ता है, जिससे हॉर्मोन का बैलेन्स बिगड़ जाता है।
  • नींद की कमी और देर रात सोने की आदत, शरीर की natural hormone cycle को खराब करती हैं।
  • कई महिलाओं में PCOS के शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं, जैसे थोड़ा weight gain या हल्के मुहाँसे, जिन्हें वे गंभीरता से नहीं लेती।
  • पीरियड्स का irregular होना अक्सर नॉर्मल मान लिया जाता है, इसलिए diagnosis में देरी होती है।
  • Genetic factors भी PCOS को धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
  • सही समय पर लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव न होने से PCOS अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है।

PCOS में आयुर्वेद की समझ – PCOS mein ayurved ki samajh

PCOS को आयुर्वेद कफ और वात दोष के imbalance का नतीजा मानता है। इसके साथ ही आर्तव धातु की कमज़ोरी मानी जाती है। जब पाचन कमजोर होता है, तो hormones और ovary function पर भी असर पड़ता है। PCOS के आयुर्वेदिक इलाज में नीचे दिए गए ईन steps को शामिल किया जाता है –

  • Digestion को सुधारना
  • Hormonal balance बनाना
  • लाइफस्टाइल और डाइट सुधारना
  • योग, प्राणायाम से stress management करना
  • सही दिनचर्या का पालन करना
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

PCOS का पता कैसे चलता है? – PCOS ka pata kaise chalta hai?

लक्षण, ब्लड टेस्ट, हार्मोन test और अल्ट्रासाउंड से PCOS diagnose किया जाता है।

PCOS में diet कैसी होनी चाहिए? – PCOS mein diet kaisi honi chahiye?

शुगर कम करें, फाइबर ज़्यादा लें, संतुलित प्रोटीन लें और junk food से दूरी बनाएँ।

अल्ट्रासाउंड में PCOS कैसे दिखता है? – Ultrasound mein PCOS kaise dikhta hai?

Ovary में कई छोटे cysts (गाँठे) दिखाई देते हैं।

PCOS में मूड़ स्विंग और डिप्रेशन क्यों होता है? – PCOS mein mood swings aur depression kyo hota hai?

हार्मोन का बदलाव, वजन बढ़ना और तनाव मिलकर mental health पर असर डालते हैं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको PCOS के 7 लक्षण बताए। अगर आपको PCOS चुपचाप बढ़ रहा है तो इन 7 लक्षणों को कभी नजरअंदाज़ न करें। लेकिन, ध्यान दें, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को PCOS की बीमारी है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOS की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //